होम / विचार मंच / 'मीडिया एजुकेशन के नाम पर आज केवल डिग्रियां बांटी जा रही हैं'

'मीडिया एजुकेशन के नाम पर आज केवल डिग्रियां बांटी जा रही हैं'

मनोज कुमार ।। आपातकाल के पश्चात

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

मनोज कुमार ।।

आपातकाल के पश्चात पत्रकारिता की सूरत और सीरत दोनों  में आमूलचूल बदलाव आया है और इस बदलाव के साथ ही यह कि पत्रकारिता मिशन है अथवा प्रोफेशन का सवाल यक्ष प्रश्र की तरह एक सवाल उठ खड़ा हुआ है। इस सवाल का भले ही कोई मुकम्मल जवाब किसी भी पक्ष से न आया हो लेकिन आहिस्ता-आहिस्ता पत्रकारिता को मिशन से बदल कर प्रोफेशन कर दिया गया है और देखते ही देखते मीडिया एजुकेशन का ऐसा संजाल फैलाया गया जो केवल डिग्रियां देने का काम कर रही हैं। इस मीडिया एजुकेशन में पत्रकारिता का लोप हो गया है और पत्रकारिता हाशिये पर जाकर खड़ी हो गई है और मीडिया का वर्चस्व हो गया है।

हर वर्ष ज्यादा नहीं तो हजारों की संख्या में पूरे भारत वर्ष से मीडिया एजुकेशन प्राप्त कर विद्यार्थी पत्रकारिता करने आते हैं लेकिन उनके पास व्यवहारिक ज्ञान शून्य होता है और फिर वे बेरोजगारी के शिकार होकर कुंठित हो जाते हैं। इस स्थिति में एक तरफ युवा पत्रकारों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है तो दूसरी तरफ अनस्किल्ड पत्रकार शॉर्टकट के जरिए अपना फ्यूचर बनाने की कोशिश करते हैं जो पत्रकारिता को दूषित करती है।

मीडिया एजुकेशन के स्थान पर पत्रकारिता शिक्षा को प्राथमिकता दी जाती तो आज जो डिग्री बांटने के संस्थान बन गए हैं, वह तो नहीं बनते। इन संस्थानों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को पत्रकारिता का कोई व्यवहारिक ज्ञान नहीं है। बहुत ज्यादा तो नहीं, तीन दशकों से लगातार एक ही परिभाषा पढ़ा रहे हैं। खबरें कैसे निकाली जाती है, स्रोत कैसे बनाये जाते हैं, फीचर और लेख में क्या फर्क है, सम्पादकीय लेखन का क्या महत्व है, जैसी बातें ज्यादतर मीडिया शिक्षकों को ज्ञात नहीं है। इसमें उनका भी दोष नहीं है क्योंकि वे भी इसी संस्थान से शिक्षित हैं और उन्हें इस बात का मन था कि वे पत्रकार नहीं बन सकते, सो शिक्षण में स्वयं को ढाल लिया। सवाल यह है कि मीडिया एजुकेशन के संस्थानों ने इन शिक्षकों को व्यवहारिक प्रशिक्षण देने की दिशा में कोई प्रयास क्यों नहीं किया? क्यों इन संस्थानों को महज डिग्री बांटने वाली संस्थाओं के रूप में आकार-प्रकार देकर खड़ा कर दिया? किताबी मीडिया एजुकेशन से पत्रकारिता का नुकसान हो रहा है, इसमें दो राय नहीं है लेकिन खराब होती चीजों को भी सुधारा जा सकता है लेकिन इसके लिए संकल्प-शक्ति की जरूरत होगी।

प्रकाशन-प्रसारण संस्थान और मीडिया एजुकेशन संस्थानों के मध्य एक करार किया जाए जो इस बात के लिए प्रतिबद्ध हों कि वर्ष में एक बार तीन माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण मीडिया एजुकेशन से संबद्ध शिक्षकों को दिया जाए और जमीनीतौर पर काम कर रहे पत्रकारों को इसी तरह तीन महीने का मीडिया अध्यापन का प्रशिक्षण अनिवार्य हो। इनमें से भी योग्यता के आधार पर सक्रिय पत्रकारों की सेवाएं मीडिया शिक्षक के तौर पर ली जाएं ताकि पत्रकारिता में आने वाले विद्यार्थियों का भविष्य सुनिश्वित हो सके।

मीडिया शिक्षा वर्तमान समय की अनिवार्य जरूरत है लेकिन हम पत्रकारिता की टेक्रालॉजी सिखाने के बजाय टेक्रालॉजी की पत्रकारिता सीखा रहे हैं। पंडित माखनलाल चतुर्वेदी कहते हैं कि-‘पत्र संचालन की कला यूर्निवसिटी की पत्थर की तस्वीरों के बूते जीवित नहीं रह सकती, उसके लिए हृदय की लगन ही आवश्यक है। इस कला का जीवन की सह्दयता, धीरज, लगन, बैचेनी और स्वाभिमान का स्वभाव-सिद्ध होना। शिक्षा और श्रम द्वारा विद्वता और बहुश्रुतता को जीता जा सकता है, ऊपर लिखे स्वभाव-सिद्ध गुणों को नहीं।’ माखलाल चतुर्वेदी जी की इस बात को मीडिया एजुकेशन की संस्थाएं तथा प्रकाशन-प्रसारण संस्थाएं समझ सकें तो पत्रकारिता शिक्षा को लेकर कोई संशय नहीं रह जाएगा और नहीं समझ सकें तो कथाकार अशोक गुजराती की लिखी लाइनें मीडिया का सच बनकर साथ चलती रहेंगी-

राजा ने कहा रात है/ मंत्री ने कहा रात है/

सबने कहा रात है/ ये सुबह-सुबह की बात है

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 'समागम' पत्रिका के संपादक हैं)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'जब स्कोरबोर्ड से आगे निकलकर खेल सिखाता है जिंदगी की बड़ी सीख'

जब भारत एक और शानदार टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहा है, तो स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा चर्चा मैच, ट्रॉफी और खिलाड़ियों की हो रही है।

16 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

1 day ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

1 day ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

1 day ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

1 day ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

7 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

15 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

4 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

17 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

5 hours ago