होम / विचार मंच / डॉ. वैदिक का करारा वार: ये घोषणा पत्र है या उपहार पत्र...

डॉ. वैदिक का करारा वार: ये घोषणा पत्र है या उपहार पत्र...

डॉ. वेदप्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। ये तोहफे बहुत खूब लेकिन.... उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपना चुनाव घोषणा पत्र क्या जारी किया, वह तो उपहार-पत्र

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

ये तोहफे बहुत खूब लेकिन....

उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपना चुनाव घोषणा पत्र क्या जारी किया, वह तो उपहार-पत्र जैसा लग रहा था। समाज के हर वर्ग को कोई न कोई तोहफा! दुबारा मुख्यमंत्री बनने के लिए तोहफों की यह बरसात काफी है। करोड़ों लोग इन तोहफों के लिए लार टपकाए रहते हैं। भला, वे अखिलेश को वोट नहीं देंगे तो किसको देंगे?

मुफ्त स्मार्ट फोन के लिए अभी से लगभग डेढ़ करोड़ नौजवानों ने अपने नाम लिखा दिए हैं। एक करोड़ वृद्धों को एक हजार रु. महीना पेंशन मिलेगी, गरीब महिलाओं को प्रेशर कुकर (जिन्हें फारसी में देग-ए-बुखार कहते हैं) मुफ्त मिलेंगे, अत्यंत गरीब लोगों को गेहूं और चावल मुफ्त मिलेगा, मजदूरों और किसानों के लिए कल्याण-कोश कायम किए जाएंगे, वृद्धाश्रम बनाए जाएंगे, महिला-यात्रियों का बस किराया आधा हो जाएगा, कामकाजी महिलाओं के लिए होस्टल बनाए जाएंगे तथा अल्पसंख्यकों के लिए विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। इस तरह की कई सुविधाएं अन्य दल भी देने की घोषणा करेंगे लेकिन उप्र की जनता सबसे ज्यादा भरोसा अखिलेश पर इसलिए करेगी कि अखिलेश ने जो वादे पांच साल पहले किए थे, उनमें से ज्यादातर पूरे कर दिए। इसके अलावा वे अभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर ये वादे कर रहे हैं, जबकि अन्य पार्टियों के पास मुख्यमंत्रियों के कोई ठोस उम्मीदवार ही नहीं हैं।

लेकिन ये वादे क्या काफी हैं? चुनाव जीतने के लिए तो ये काफी हैं लेकिन यह राहत की राजनीति है। ये शब्द डॉ. लोहिया के हैं। राहत दिए बिना राजनीति चल नहीं सकती लेकिन परिवर्तन की राजनीति के बिना राजनीति कोरा धंधा बनकर रह जाती है।

मेरा प्रश्न यह है कि पांचों राज्यों के इन चुनावों में ये पार्टियां कौनसे ऐसे वादे कर रही हैं, जिनसे देश में बुनियादी परिवर्तन की आशा बंध रही है? क्या लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि के बारे में हमारी पार्टियों के पास ऐसी कार्य-योजनाएं हैं, जिनसे लोगों को स्थायी लाभ हों? शराबबंदी के बारे में सभी पार्टियां मौन क्यों हैं? अंग्रेजी के वर्चस्व को खत्म करने के बारे में हमारे नेता क्यों हकला रहे हैं? वे ऐसे प्रावधान की घोषणा क्यों नहीं करते कि हर सरकारी कर्मचारी, हर फौजी और हर न्यायिक अधिकारी के बच्चे अनिवार्य रुप से सरकारी स्कूलों में ही पढ़ेंगे और वे अपना इलाज सरकारी अस्पतालों में ही करवाएंगे?

समाजवादी पार्टी से तो हम उम्मीद करते हैं कि वह समतामूलक समाज का नक्शा पेश करेगी और पुनः सत्तारुढ़ होने पर उसे लागू करेगी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

3 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

3 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

3 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

4 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

6 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

22 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

4 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

22 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

22 hours ago