होम / विचार मंच / बदलाव चाहती है पत्रकारिता, नहीं तो यूं ही मरते रहेंगे 'पत्रकार'!
बदलाव चाहती है पत्रकारिता, नहीं तो यूं ही मरते रहेंगे 'पत्रकार'!
हिमांशु तिवारी ‘आत्मीय’
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
हिमांशु तिवारी ‘आत्मीय’
फिर जब आप किसी दूसरे संस्थान की ओर पलायन करने की सोचते हैं तो आपकी विचारधारा काफी मायने रखती है। इसके इतर सैलरी स्लिप। अगर नहीं तो फिर से संपादक अलग अलग तरह से आंकलन करते हैं। और शोषण आपको अवसाद का रास्ता दिखा देता है। पत्रकारिता की दुनिया के अलग ही दर्द हैं, जिसे न कोई सुनता है, न समझता है। हां ये जरूर देखता है कि आपमें कुत्ते बनने की काबिलियत है या नहीं। नहीं तो आपको कोई टायरों के नीचे कुचलने वाला है।) के साथ शेयर की तो कई कमेंट्स आए।
जिसमें से एक ऐसा भी था कि हर कोई रवीश कुमार नहीं बनता। चलिए ये मान लिया मैंने और मैं कोई रवीश कुमार सरीखे बनने को कह भी नहीं रहा क्योंकि वो अंधेरा दिखा देते हैं तो भी लोग वाह-वाह करते हैं, कुछ नया बताने लगते हैं लेकिन वहीं जब एक शुरुआती पत्रकार रवीश कुमार से भी बड़ा करता है तो भी उसको तवज्जो नहीं दी जाती। वजह है उसका कद। उसकी कीमत। समाज का एक बड़ा हिस्सा अपनी अपनी सुविधा के अनुसार बेहतर पत्रकार और घटिया पत्रकार, बिकाऊ पत्रकार और टिकाऊ पत्रकार, रंगबाज पत्रकार, लफ्फाज पत्रकार चुन चुका है। जो अब तैयार हो रहे हैं उनके के लिए कोई जगह नहीं। क्योंकि उन्हें इस बात के आधार पर नजरंदाज कर दिया जाता है कि इन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है। लेकिन साहब आपको बता दूं कि रवीश कुमार भी गर्भ से सीखकर नहीं आए। न ही दीपक चौरसिया दो साल की उम्र इतनी जोर जोर से चिल्लाते हुए आसाराम पर डीबेट करते थे। यहां तक कि पुण्य प्रसून वाजपेई जी भी सत्ता के गलियारे के परिचित जन्म लेने के तुरंत बाद से ही नहीं हो गए थे। पत्रकारिता घिस घिसकर परचून की दुकान बन चुकी है। सबको अपना हल्दी धनिया बेचना है। नहीं बिक रहा तो गरम मसाले के तौर पर मॉल फंक्शन का शिकार, क्लीवेज आदि बातों से खबर बनाकर परोस दी जाती हैं।
आज खुद को नंबर वन बताने वाला कोई भी समाचार पत्र उठाकर देख लीजिए...बाबा बंगाली, टॉवर लगवाएं एक लाख रुपए रेंट मिलेगा आदि-आदि विज्ञापन तो होता है और पूरा फायदा जाता है मालिकान को। मैं ये नहीं कह रहा कि फायदा लेना गलत है लेकिन साहब जी तोड़ मेहनत करने वालों के लिए भी नमक की व्यवस्था तो करा ही दीजिए, पुराने पत्रकारों के पास अनुभव माना जाता है...चाहे हों बड़ी सी कटोरी जो कि खाली है। आज रिज्यूमे भेजिए तो कूड़े के भाव जाता है। होता जुगाड़ के आधार पर है। तो मृत्यु कम उम्र में ही दिमाग में उपज जाती है और झूल जाती हैं सारी उम्मीदें, आशाएं, अपेक्षाएं। सच कहूं तो पत्रकारिता में भी जमीनी बदलावों की जरूरत है। अगर नहीं होते हैं तो मरते रहिए, आज आप कल हम.....और आने वाली पीढ़ी भी।
(लेखक युवा पत्रकार है)
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।टैग्स