होम / विचार मंच / SC ने खुद कन्नी काट ली, अपनी टोपी संसद के सिर पर धर दी- बोले डॉ. वैदिक

SC ने खुद कन्नी काट ली, अपनी टोपी संसद के सिर पर धर दी- बोले डॉ. वैदिक

सर्वोच्च न्यायालय ने खुद कन्नी काट ली। अपनी टोपी संसद के सिर पर धर दी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

नेता, अपराध करने से क्यों डरें?

सर्वोच्च न्यायालय ने खुद कन्नी काट ली। अपनी टोपी संसद के सिर पर धर दी। उसने कह दिया कि अपराधी सांसदों और विधायकों से पिंड छुड़ाने की जिम्मेदारी संसद की है। इस संबंध में वही कानून बनाए। अपराधों को रोकने की ज्यादा जिम्मेदारी किसकी है? संसद की या अदालत की? अदालतों का मुख्य काम क्या है? अपराधों को रोकना! अदालतों ने ऐसे सैकड़ों फैसले अब तक दिए हैं, जो संसद के कानूनों से भी ज्यादा असरदार साबित हुए हैं। यदि वह राजनीतिज्ञों के अपराधों पर कुछ ही हफ्तों में फैसले देने का इंतजाम कर दे तो देश को काफी राहत मिलेगी।

इस मामले में भी उसने जो सुझाव दिए हैं, वे बहुत अच्छे हैं। उन सुझावों पर अगर चुनाव आयोग अमल करवाए तो आधी फतेह तो यों ही हो जाएगी। क्या हैं,वे सुझाव? पहला, हर पार्टी को अपने अपराधिक उम्मीदवार के हर अपराध की स्पष्ट जानकारी अपनी वेबसाइट पर डालनी होगी। यहां अदालत यह कहना भूल गई कि वह जानकारी मतदाताओं की भाषाओं में हो। दूसरा, हर उम्मीदवार को अपने चुनाव फार्म के जरिए चुनाव आयोग और अपनी पार्टी को अपने सारे अपराधिक मामलों की जानकारी देनी होगी। तीसरा,हर उम्मीदवार को टीवी चैनलों और अखबारों को कम से कम तीन बार इन जानकारियों को प्रचारित करना होगा।

हो सकता है कि जनता स्वयं ऐसे उम्मीदवारों का बहिष्कार कर दे। इस समय देश के लगभग एक तिहाई जन-प्रतिनिधि याने कानून-निर्माता ऐसे हैं,जिन्होंने अपने दुराचरण से कानून की धजिज्यां उड़ा रखी हैं। हमारे राजनीतिक दलों को ऐसे उम्मीदवारों के बारे में खुद कड़ा कदम उठाना चाहिए। यह कहने से काम नहीं चलेगा कि जब तक उनका अपराध सिद्ध न हो जाए और उन्हें सजा न हो जाए, उनका टिकिट हम कैसे काटें?

ऐसे उम्मीदवारों के खिलाफ कानून बनाने के लिए कोई भी दल राजी नहीं होगा, क्योंकि राजनीति के हमाम में सभी नंगे हैं। राजनीति के पूर्ण शुद्धिकरण का बीड़ा जब तक कोई गांधी और लोहिया-जैसा नेता नहीं उठाएगा, राजनीति के बारे में जो कहा जाता है,वह सच ही बना रहेगा कि ‘राजनीति गुंडो का सर्वश्रेष्ठ शरण-स्थल है’।

आजकल राजनीति अपने आप में दिन-रात का धंधा बन गया है। जो राजनीति करता है, उसे मजबूरन हरामखोरी करनी पड़ती है। वह अपनी रोजी-रोटी के लिए कोई काम नहीं करता है। जनता की गाढ़ी कमाई इनकी मोटी-मोटी तनखा और भत्तों पर बहाई जाती है और उससे सैकड़ों-हजारों गुना पैसा वे ऊपर की कमाई से जीतते रहते हैं। वे भला अपराध करने से क्यों डरेंगे?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

3 hours ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

3 hours ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

1 day ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 minutes ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

22 hours ago