होम / विचार मंच / वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता का करारा जवाब- सिपाही के आगे-पीछे कोई कुर्सी नहीं होती...

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता का करारा जवाब- सिपाही के आगे-पीछे कोई कुर्सी नहीं होती...

आलोक मेहता प्रधान संपादक, आउटलुक (हिंदी) ।। दीवानों, सेना का नाम बदनाम न करो मिस्टर केजरीवाल, कमांडर (पूर्व सैनिक) निरूपम, ऐक्टर ओम पुरी एंड अदर्स, कृपया राजनीति और मीडिया रेटिंग के लिए भारतीय

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

आलोक मेहता

प्रधान संपादक, आउटलुक (हिंदी) ।।

दीवानों, सेना का नाम बदनाम न करो

मिस्टर केजरीवाल, कमांडर (पूर्व सैनिक) निरूपम, ऐक्टर ओम पुरी एंड अदर्स, कृपया राजनीति और मीडिया रेटिंग के लिए भारतीय सेना का नाम बदनाम न करो। भारतीय सेना की असली शक्ति उसकी ईमानदारी, राष्ट्रभक्ति और सत्य निष्ठा है। सेना की वर्दी पहनकर वरिष्ठ सेनाधिकारी ने जब स्वयं सामने आकर पाकिस्तानी सीमा में पल रहे कुछ आतंकी ठिकानों पर सफल आपरेशन की जानकारी दी, तो वह किसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसी से लाख गुना अधिक विश्वसनीय है।

केजरीवाल साहब को अपने कई साथियों को भ्रष्ट एवं अपराधी साबित करने वाली विडियो रिकर्डिंग वाले आरोपों पर भले ही भरोसा न हो, लेकिन उन्हें दुश्मन की सीमा में तबाही मचाने वाले बहादुर सिपाहियों से रात के अंधेरे में जान पर खेलकर कार्रवाई करने वालों से विडियो रिकॉर्डिंग मांगने का हक नहीं है। वह तो अपने सुरक्षा गार्डों, मजदूरी पर रखे गए कुछ निजी समर्थक रक्षकों एवं मुख्यमंत्री की कुर्सी के बल पर सुरक्षित रहते हैं, लेकिन सीमा पर लड़ने वाले सिपाही के आगे-पीछे कोई कुर्सी नहीं होती।

महाभारत काल से ‘संजय’ नाम के साथ दिव्य दृष्टि की अपेक्षा होती है। संजय निरूपम झारखंड-बिहार में अंशकालिक ही सही पत्रकारिता के बाद मायानगरी मुंबई में शिव सैनिक के रूप में पत्रकार बन गए थे। सांप्रदायिक सेना से मोह भंग के बाद वह काग्रेसी अवतार में सांसद रहे हैं। इसलिए उन्हें शिवसेना और भारतीय सेना में फर्क समझ में आना चाहिए। चाहे उनकी नीयत खराब न हो, लेकिन इस समय वह राहुल कांग्रेस के मुंबई सिपहसालार बनकर बैठे हैं। उनके बयान से मोदी सरकार या सेना का बाल बांका नहीं हो सकता, लेकिन कांग्रेस की नाक तो कट गई।

ओम पुरी, बहुत काबिल ऐक्टर हैं। संघर्ष करके बॉलिवुड से हॉलिवुड तक उनके अभिनय की धाक जमी है। लेकिन भारत सरकार, भारतीय सेना, पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन और उनके आका सेनाधिकारी एवं षडयंत्रकारी जासूसों के कामकाज का ज्ञान उनको कतई नहीं है। भारतीय सेना की कार्रवाई रामलीला मैदान के राजनीतिक मंचों पर चलने वाली भाषणबाजी भी नहीं है। सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि नशे बिना भी उनकी आंखों में लाली और गुस्सा दिखने से टी.वी. पर उनकी टिप्पणियों को ‘नशे में कही गई बकवास’ मानने लगते हैं। वे फिल्मी मुद्दों पर अपनी रेटिंग बढ़ाएं। सेना के विरुद्ध उल्टे-सीधे बयान देकर फिर माफी मांगने के संकट से बचें। भगवान के लिए न सही इस भारत के लिए सेना को शान से अपना काम करने दें।

(साभार: आउटलुक)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

4 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

4 hours ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

7 hours ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

8 hours ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इजराइल: पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

8 hours ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

5 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

4 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

4 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago