होम / विचार मंच / पाक ने बारामूला-पुंछ में हमला बोल हमारी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ को बेअसर बताया: डॉ. वैदिक

पाक ने बारामूला-पुंछ में हमला बोल हमारी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ को बेअसर बताया: डॉ. वैदिक

डॉ. वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। हमारी सरकार जिसे ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ (शल्य-चिकित्सा) कह रही है, उसका असर क्या हुआ? पहले बारामूला के हमारे सैन्य-शिविर में आतंकवादी घुस गए और पुंछ में भी सीमा-पार से गोलीबा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेद प्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

हमारी सरकार जिसे ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ (शल्य-चिकित्सा) कह रही है, उसका असर क्या हुआ? पहले बारामूला के हमारे सैन्य-शिविर में आतंकवादी घुस गए और पुंछ में भी सीमा-पार से गोलीबारी जारी रही। हमारी सरकार ने दावा किया था कि पिछले हफ्ते हमने 38 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया और उसके सात ‘लांच-पेडों’ को ढहा दिया। आश्चर्य है कि इस जवाबी कार्रवाई के बावजूद पाकिस्तान को यह डर क्यों नहीं लगा कि यदि वह उड़ी-जैसा किस्सा फिर दोहरा देगा तो भारत जबर्दस्त हमला बोल देगा? पाकिस्तान ने कल-परसों बारामूला और पुंछ में हमला बोलकर हमारी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ को बेअसर साबित कर दिया है।

उसने यह संदेश दिया है कि उसके क्षेत्र में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी कोई चीज हुई ही नहीं है। ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर जो राष्ट्रवादी लोग बेहद खुश थे और 56 इंच के सीने वाली मोदी सरकार में 100 इंच का सीना देखने लगे थे, वे पाकिस्तान के इस दुस्साहस को देखकर अचम्भे में पड़ गए हैं। वे भी चाह रहे हैं कि हमारी सरकार सारी दुनिया को बताए कि उसने पठानकोट और उड़ी का बदला कैसे लिया है? पता नहीं क्यों, हमारी सरकार इस मुद्दे पर चुप्पी मारे हुए है। उसके ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ याने शल्य-चिकित्सा पर पूरा देश भरोसा कर रहा है। सारी दुनिया भरोसा कर रही है और उसका समर्थन कर रही है लेकिन उसकी चुप्पी ने शंकाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

वह शायद इसलिए चुप्पी साधे हुए है कि यदि अपनी फौजी सर्जरी की फिल्में उसने जारी कर दीं तो कहीं पाकिस्तान में उथल-पुथल न मच जाए। फौजी तख्ता-पलट न हो जाए। उसे यह शंका भी हो सकती है कि यदि भारत ने प्रमाण दिखा दिए तो पाकिस्तान को अपनी नाक बचाने के लिए भारत पर जवाबी और भारी हमले करने के लिए कहीं मजबूर न होना पड़े। हो सकता है कि भारत सारे मामले को अब ठंडे बस्ते में डाल देना चाहता हो।

पाकिस्तान भी शायद यही चाहता है। इसीलिए उसने विदेशी पत्रकारों और संयुक्तराष्ट्र पर्यवेक्षकों को नियंत्रण-रेखा पर ले जाकर कहलवा दिया कि भारत ने कोई कार्रवाई नहीं की है। यदि ऐसा है तो यह भी अच्छा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कह दिया है कि भारत न तो किसी पर हमला करना चाहता है और न ही किसी देश की जमीन चाहता है। यदि सचमुच ऐसा है तो दोनों सरकारों ने अपनी-अपनी जनता को खुश कर दिया है। तो अब झगड़ा कैसा? अब तनाव और खिंचाव क्यों? क्या अब झगड़े की नौटंकी बंद करने का समय नहीं आ गया है?

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

15 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

16 hours ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

19 hours ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

19 hours ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इजराइल: पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

19 hours ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

16 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

16 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

15 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago