होम / विचार मंच / महंगे हथियार क्या सिर्फ दिखाने-सजाने के लिए खरीदते हैं, बोले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक

महंगे हथियार क्या सिर्फ दिखाने-सजाने के लिए खरीदते हैं, बोले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक

डॉ. वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। भारत ने फ्रांस के साथ एक बड़ा सैन्य-सौदा किया है। कई वर्षों से यह सौदा हवा में लटका हुआ था। कभी युद्धक विमानों की कीमतों, कभी दलाली की अफवाहों और कभी किसी अन्य बहाने की वजह

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेद प्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

भारत ने फ्रांस के साथ एक बड़ा सैन्य-सौदा किया है। कई वर्षों से यह सौदा हवा में लटका हुआ था। कभी युद्धक विमानों की कीमतों, कभी दलाली की अफवाहों और कभी किसी अन्य बहाने की वजह से यह टलता जा रहा था लेकिन भाजपा सरकार को बधाई कि उसने 36 रेफल विमानों का यह सौदा कल संपन्न कर लिया। फ्रांस में बने ये विमान तीन-चार हजार कि.मी. तक मार कर सकते हैं। अर्थात चीन से लेकर तुर्की तक यदि भारत को किसी देश के आक्रमण का मुकाबला करना हो तो अब वह कर सकता है।

रुस से खरीदे गए मिग-विमान अब काफी पुराने हो गए हैं। अब वे भरोसे लायक नहीं रहे। भारत सरकार को अन्य कई देशों ने अपने विमान बेचने की पेशकश की लेकिन हमारे विशेषज्ञों ने इन्हें सर्वश्रेष्ठ पाया। इनकी कीमत 59000 करोड़ रु. है। ये विमान आधुनिक युद्ध-कला में निष्णात हैं। ये परमाणु बम भी चला सकते हैं। इन्हें भारत की सुरक्षा जरुरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष रुप से सुसज्जित किया जाएगा। अगले पांच साल तक इन विमानों के रख-रखाव और अतिरिक्त पुर्जों की आपूर्ति भी फ्रांस करेगा। इस सौदे की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें दलाली और रिश्वत खाए जाने का पूर्ण निषेध हो गया है।

बोफोर्स सौदे की तरह इसमें कोई दलाल और रिश्वतखोर नहीं है। यह सौदा फ्रांस और भारत की सरकारों के बीच हुआ है। इतने पारदर्शी समझौते रक्षा-खरीद में बहुत कम होते हैं। विदेशी कंपनियों से हथियार खरीदते समय नेता लोग जमकर कमीशनखोरी करते हैं। जनता की पसीने की कमाई का पैसा विदेशी तिजोरियों की सैर करता हुआ आखिरकार नेताओं की जेब गर्म करता है। इस सरकार ने इस समझौते के द्वारा जो यह नई परंपरा कायम की है, आशा है कि अब एक स्वच्छ आदर्श की तरह हमारे भावी सौदों का भी मार्ग-दर्शन करेगी।

इसमें शक नहीं कि रेफल विमानों का यह सौदा भारत की वायुसेना के मनोबल को बहुत ऊंचा कर देगा लेकिन आजकल हम जिस हाल में हैं, उसके कारण यह सवाल मन में उठता है कि हम हथियारों पर यह जो अरबों रुपया खर्च कर रहे हैं, क्या हमारी फौज का सिर्फ मनोबल बढ़ाने के लिए कर रहे हैं? भारत-पाक नियंत्रण-रेखा के अंदर जाकर हम 30-35 किमी पर भी कोई जवाबी कार्रवाई नहीं करते और लड़ाकू जहाज ऐसे जुटा रहे हैं, जो तीन-साढ़े तीन हजार किमी तक मार कर सकें। यदि दुनिया को डराने के लिए परमाणु बम काफी हैं तो फिर इस सब टीम-टाम और खर्च की जरुरत क्या है? हम अपनी फौजी शक्ति जरुर बढ़ाएं लेकिन उसे जंग लड़ने के लिए छोड़ न दें। इतने महंगे हथियार हम क्या सिर्फ दिखाने या सजाने के लिए खरीदते हैं?

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

9 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

10 hours ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

13 hours ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

13 hours ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इजराइल: पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

13 hours ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

12 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

10 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

10 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

9 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago