होम / विचार मंच / राहुल गांधी को न हिंदी आती है और न ही अंग्रेजी!, बोले डॉ. वैदिक

राहुल गांधी को न हिंदी आती है और न ही अंग्रेजी!, बोले डॉ. वैदिक

डॉ. वेदप्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। महापंडित राहुलः ‘खून की दलाली’ राहुल गांधी की बातों पर वैसे ज्यादा ध्यान देना उच

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

महापंडित राहुलः ‘खून की दलाली’

राहुल गांधी की बातों पर वैसे ज्यादा ध्यान देना उचित नहीं है, क्योंकि उस बेचारे नौजवान को यह ही पता नहीं होता कि वह जो बोल रहा है, उसका मतलब क्या है। उसे न हिंदी आती है और न ही अंग्रेजी!

यदि आप राहुल का भाषण सिर्फ पांच मिनिट सुनें तो उसमें से ऐसे एक-दो वाक्य छांटना भी मुश्किल हो जाएगा, जो व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध हों। राहुल न तो कोई बौद्धिक है, न विचारशील है और न ही कोई खास पढ़ा-लिखा है। उसे हम लोग नेता कह देते हैं, क्योंकि वह कांग्रेस की मालकिन का बेटा है। दुर्भाग्य है कि वह बेटागीरी भी ठीक से नहीं निभा पा रहा है। उसके भाषणों, उसके दौरों और उसकी नौटंकियों के कारण वह अपनी मां का बहुत नुकसान कर रहा है।

कांग्रेस-जैसी महान पार्टी की इज्जत पैंदे में बैठी जा रही है। कांग्रेस की खाट खड़ी होती जा रही है। कांग्रेस में देश के कई चुनिंदा बुद्धिजीवी, निष्ठावान समाजसेवी और अनुभवी नेतागण हैं। उनका दम बुरी तरह से घुट रहा है लेकिन वे क्या करें? वे मजबूर हैं। अभी-अभी किसान-यात्रा की पूर्णाहुति में राहुलजी ने फिर एक बम गिरा दिया है। उन्होंने कह दिया कि ‘जो हमारे जवान हैं, जिन्होंने अपना खून दिया है..... उनके खून की पीछे आप छुपे हैं। उनकी आप दलाली कर रहे हो।’ यह आप कौन है? यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। मोदी कौनसी दलाली कर रहे हैं? खून की दलाली क्या होती है, यह राहुलजी ही बता सकते हैं। किसी के खून के पीछे कैसे छिपा जा सकता है, यह भी हमारे महापंडित राहुल गांधी को ही पता होगा। राहुल शायद भूल गया कि उसकी मां ने गुजरात में चुनाव के दौरान मोदी को ‘मौत का सौदागर’ कह दिया था। क्या नतीजा हुआ, उसका?

मान लें कि सोनियाजी इतालवी हैं। उन्हें हिंदी ठीक से नहीं आती लेकिन भाई आप तो यहीं पैदा हुए हैं। कुछ तो भाषा सीखिए। आप भले हैं, भोले हैं लेकिन आपको भौंदू नहीं दिखाई पड़ना चाहिए। आपने शल्य चिकित्सा (सर्जिकल स्ट्राइक) पर मोदी को बहुत दिल खोलकर बधाई दी। आपका भोलापन और भलापन उजागर हुआ लेकिन ‘खून की दलाली’ ने आपका कौनसा रुप प्रकट कर दिया? गनीमत है कि कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं की तरह राहुलजी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ को फर्जी नहीं बता रहे हैं लेकिन हमारे जवानों की बहादुरी और कुर्बानी का मजाक उड़ाने का उन्हें क्या अधिकार है? ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ से मोदी को उत्तरप्रदेश और पंजाब के चुनाव में थोड़ा-बहुत फायदा होने की संभावना है तो उससे इतने विचलित होने की क्या जरुरत है?

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

2 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

3 hours ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

6 hours ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

6 hours ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इजराइल: पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

6 hours ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

5 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

3 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

3 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

2 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago