होम / विचार मंच / सबको दिख रही है नीतीश कुमार की अप्रसन्नता, बोले वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता

सबको दिख रही है नीतीश कुमार की अप्रसन्नता, बोले वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता

आलोक मेहता प्रधान संपादक, आउटलुक (हिंदी) ।। अटलजी ‘राज धर्म’ निभाने की सलाह के साथ गठबंधन के नैतिक मानदंडों का पालन करते थे। मनमोहन सिंह के कुछ मंत्रियों को भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल तक जाना पड़ा, लेकिन द्रम

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

आलोक मेहता

प्रधान संपादक, आउटलुक (हिंदी) ।।

अटलजी ‘राज धर्म’ निभाने की सलाह के साथ गठबंधन के नैतिक मानदंडों का पालन करते थे। मनमोहन सिंह के कुछ मंत्रियों को भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल तक जाना पड़ा, लेकिन द्रमुक और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के विरुद्ध कोई आवाज नहीं उठी। लेकिन बिहार में धर्मनिरपेक्षता के नारे पर चुनाव तथा सत्ता में भागीदारी कर रहे राष्ट्रीय जनता दल के नेता अपनी ही नीतीश सरकार के विरुद्ध बिगुल बजा रहे हैं।

मोहम्मद शहाबुद‍्दीन 11 साल जेल में रहने के बाद जमानत पर छूटकर आए हैं और नीतीश ने उन्हें अपराध के मामलों में किसी तरह की सहायता नहीं की। इसलिए उनकी निजी नाराजगी संभव है, लेकिन वह अब भी अपने को राष्ट्रीय जनता दल से जुड़ा और लालू प्रसाद यादव को ही नेता मानते हैं। इससे भी एक कदम आगे बढ़कर रघुवंश प्रसाद सिंह का शहाबुद्दीन के समर्थन में नीतीश के विरुद्ध बयान को माना जाएगा। रघुवंश प्रसाद सिंह वरिष्ठ नेता हैं और उनकी छवि भी अच्छी है। वह लालू के उत्तराधिकारी के रूप में मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे हैं। फिर लालू प्रसाद यादव मौन क्यों हैं?

उनका मौन नीतीश सरकार में बैठे उनके ही बेटे उप मुख्यमंत्री और मंत्री की कुर्सियां कमजोर नहीं कर रहा है? नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में संयमित टिप्पणी कर दी, लेकिन उनकी अप्रसन्नता सबको दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी अथवा पासवान की पार्टी नीतीश-लालू जोड़ी की सरकार पर लगातार हमले कर रही है। लालू प्रसाद यादव लोकप्रिय नेता रहे हैं, लेकिन अदालत ने ही उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों में सजा दी और चुनाव लड़ने से अयोग्य हो गए। दबाव में उनके प्रशासनिक अनुभवहीन बेटे को उप मुख्यमंत्री तक का पद दे दिया गया। रघुवंश बाबू ने इस फैसले के विरुद्ध आवाज क्यों नहीं उठाई? वह तो अधिक अनुभवी नेता हैं।

यही नहीं गठबंधन के सहयोगी कांग्रेसी मंत्री भी अधिक अनुभवी हैं। ऐसी स्थिति में नीतीश सरकार में शामिल रहकर मुख्यमंत्री के विरुद्ध अनर्गल प्रचार राजनीतिक नैतिकता के विरुद्ध है। सवाल गठबंधन का नहीं, बिहार की गरीब जनता का है, जिसने बड़ी उम्मीदों से उन्हें सत्ता दिलाई है। बिहार में विकास की धारा तेज करना, शिक्षा, स्वास्‍थ्य, आवास की न्यूनतम सुविधाएं उपलब्‍ध कराने की चुनौतियां हैं। नीतीश-लालू को एक साथ बैठकर घर में आग लगाने वालों को काबू में करना चाहिए।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

13 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

13 hours ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

16 hours ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

16 hours ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इजराइल: पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

17 hours ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

16 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

14 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

13 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

13 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago