होम / विचार मंच / वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक का सवाल- ईद पर बकरे की कुर्बानी करना जरुरी है क्या?

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक का सवाल- ईद पर बकरे की कुर्बानी करना जरुरी है क्या?

‘भारत के कई हिंदू और आदिवासी लोग पशुबलि के साथ-साथ नरबलि भी देते हैं। इतना घिनौना काम धर्म के नाम पर किया जाता है। असम और नेपाल के हिंदू मंदिरों को रक्त से सना देखकर मैं सोचता हूं कि ये मंदिर हैं या कत्लखाने हैं? ’ हिंदी दैनिक अखबार नया इंडिया में छपे अपने आलेख के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक क

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

‘भारत के कई हिंदू और आदिवासी लोग पशुबलि के साथ-साथ नरबलि भी देते हैं। इतना घिनौना काम धर्म के नाम पर किया जाता है। असम और नेपाल के हिंदू मंदिरों को रक्त से सना देखकर मैं सोचता हूं कि ये मंदिर हैं या कत्लखाने हैं? ’ हिंदी दैनिक अखबार नया इंडिया में छपे अपने आलेख के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक का। उनका पूरा आलेख आप यहां पढ़ सकते हैं:

बकर-ईद पर बधाई लेकिन…?

इस साल बकर-ईद के मौके पर मेरे मुसलमान मित्रों ने मुझे बधाईयां भेजीं। मैं भी दुनिया भर में बसे हुए मित्रों को हर साल बधाई भेजता हूं लेकिन ईद के एक-दो दिन पहले मेरे मन में विचार आया कि इस बार ईद के पवित्र अवसर पर मैं अपने मुसलमान भाइयों से कुछ सवाल करुं लेकिन फिर मैंने सोचा कि ईद सब लोग मना लें, उसके बाद ही यह सवाल उठाऊं। आज सुबह के अखबारों में ढाका की उस सड़क का चित्र देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए, जिसमें ईद पर मारे गए बकरों का खून तैर रहा था।

मेरा सवाल यह है कि ईद पर बकरे की कुर्बानी करना जरुरी है क्या? बकरे की कुर्बानी संत इब्राहीम से शुरू होती है। बाइबिल के ओल्ड टेस्टामेंट में यह कथा आती है। संत इब्राहीम की ईश्वर-भक्ति की परीक्षा लेने के लिए यहोवा परमेश्वर ने उनसे कहा कि अपने प्रिय बेटे की कुर्बानी करके दिखाओ। वे जैसे ही अपने बेटे इस्माइल की गर्दन काटने लगे, यहोवा ने उन्हें रोका और कहा कि बेटे की जगह एक भेड़ की कुर्बानी कर दो।

इब्राहीम यहूदी थे लेकिन यहूदी लोग और ईसाई भी इस तरह की कोई कुर्बानी नहीं करते। फिर मुसलमान लोग ही इस्माइल की जगह बकरा क्यों काटते हैं? क्या संत इब्राहीम के प्रति ईसाइयों और यहूदियों की श्रद्धा में कोई कमी है? इसके अलावा यदि इस्माइल का एवजी एक बकरा बन सकता है तो बकरे का एवजी एक कद्दू क्यों नहीं बन सकता? काबुल के आसमाई मंदिर में भी लगभग 50 साल पहले मैंने पशुबलि रुकवाई थी और उसकी जगह कद्दू रखवा दिया था।

भारत के कई हिंदू और आदिवासी लोग पशुबलि के साथ-साथ नरबलि भी देते हैं। इतना घिनौना काम धर्म के नाम पर किया जाता है। असम और नेपाल के हिंदू मंदिरों को रक्त से सना देखकर मैं सोचता हूं कि ये मंदिर हैं या कत्लखाने हैं? कुरान शरीफ में लिखा है कि कुर्बानी का मतलब खुदा को यह संदेश देना है कि आपकी खातिर भक्तजन कितना त्याग कर सकते हैं? अगर त्याग ही करना है तो अपने काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह और मत्सर का त्याग कीजिए। ये तो आपको अपने बकरे से भी ज्यादा प्यारे हैं कि नहीं? यदि इन व्यसनों का आप त्याग कर सकें तो आप ‘जिहादे-अकबर’ याने ‘महान जितेंद्रिय’ बनने के अधिकारी हो जाएंगे।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

14 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

15 hours ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

18 hours ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

18 hours ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इजराइल: पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

18 hours ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

17 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

15 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

15 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

14 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago