होम / विचार मंच / जानें, क्यों वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को दी बधाई...

जानें, क्यों वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को दी बधाई...

डॉ. वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। अरविंद, तुम्हें बधाई! दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मैं बधाई देता हूं, क्योंकि उन्होंने अपने एक मंत्री संद

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेद प्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

अरविंद, तुम्हें बधाई!

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मैं बधाई देता हूं, क्योंकि उन्होंने अपने एक मंत्री संदीपकुमार को तत्काल विदा कर दिया है। उन्होंने और उनके सहयोगी उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संदीप का एक अश्लील टेप रात आठ बजे देखा और साढ़े आठ बजे उसे बर्खास्त कर दिया।

आप जानते हैं कि संदीप किस विभाग का मंत्री था? महिला और बाल विकास विभाग का! उसके टेप में वह दो महिलाओं के साथ घोर आपत्तिजनक अवस्था में था। केजरीवाल और सिसोदिया यदि उसे बचाना चाहते तो उस टेप को ही नकली कह देते या उसे टेप बनाने वालों की साजिश कह देते। लेकिन अरविंद और मनीष ने हिन्दुस्तान के सभी नेताओं के लिए एक अनुकरणीय आदर्श उपस्थित किया है। उन्होंने इस बात की जरा भी परवाह नहीं की कि पिछले साल उनके अन्य दो मंत्रियों को भी उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगते ही बर्खास्त कर दिया था।

कुल छह मंत्रियों में से तीन का एक के बाद एक खिसक जाना किसी भी सरकार के लिए बड़ा झटका है। आप सोचिए कि मनमोहनसिंह या मोदी के मान लें कि 70 मंत्री हों और उनमें से दो साल में ही 35 को बर्खास्त करना पड़े तो उस सरकार की इज्जत क्या रह जाएगी?

यही बात ‘आप’ के विरोधी दल उठा रहे हैं लेकिन मैं उनसे सहमत नहीं हूं। कांग्रेस और भाजपा पुरानी पार्टियां हैं। इनके नेता पुराने और परखे हुए हैं जबकि आम आदमी पार्टी अभी बिल्कुल नई है। इसमें हजारों साधारण सदस्यों की बात जाने दीजिए, इसके बड़े नेता लोग-भी एक-दूसरे को अच्छी तरह नहीं जानते। इसीलिए इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। अरविंद और मनीष की हिम्मत है कि ये दोनों ऐसी घटनाओं से घबराने की बजाय साहसिक कदम उठा रहे हैं।

इन कदमों से आम आदमी पार्टी की छवि आम आदमियों की नजर में उंची उठ रही है। विरोधी दल ज्यादा चिल्ल-पों इसीलिए मचा रहे हैं। वे ऐसे बयान दे रहे हैं, जैसे कि वे दूध के धुले हुए हैं। वे भूल जाते हैं कि देश उनके प्रधानमंत्रियों और पार्टी-अध्यक्षों को रिश्वतें डकारते हुए पकड़ चुका है। वह उन्हें इसकी सजा भी दे चुका है। क्या ही अच्छा हो कि सभी दल आम लोगों की तरह अरविंद केजरीवाल के इस साहसिक फैसले का स्वागत करें।

(ये लेखक के अपने निजी विचार हैं)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

21 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

21 hours ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

1 day ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

1 day ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इजराइल: पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

1 day ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

23 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

21 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

21 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

21 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago