होम / विचार मंच / केजरीवाल को क्यों अपने 'गिरेबां में झांकना' चाहिए, यही बता रही है आलोक मेहता की टिप्पणी

केजरीवाल को क्यों अपने 'गिरेबां में झांकना' चाहिए, यही बता रही है आलोक मेहता की टिप्पणी

आलोक मेहता वरिष्ठ पत्रकार ।। हवाला-छापों से हैरान ए.के. ए.के.- 67 के कारतूस लगातार खोखले और ‘आप हंता’ साबित हो रहे हैं। 70 में से 67 का भारी बहुमत और टोपी-क

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

आलोक मेहता

वरिष्ठ पत्रकार ।।

हवाला-छापों से हैरान ए.के.

ए.के.- 67 के कारतूस लगातार खोखले और ‘आप हंता’ साबित हो रहे हैं। 70 में से 67 का भारी बहुमत और टोपी-कमीज-चप्पल से बनी प्रारंभिक लोकप्रिय छवि वाला मुख्यमंत्री भारतीय राजनीति में पहले कभी नहीं उभरा। केवल दो साल की राजनीतिक गोलीबारी के साथ संपूर्ण भारत पर राजनीति की महत्वाकांक्षा पालने वाले ए.के. यानी अरविंद केजरीवाल अब हैरान हैं।

आयकर विभाग को केजरीवाल के परम मित्र सहयोगी सत्येंद्र जैन के कोलकाता की कंपनियों के साथ हवाला कारोबार से जुड़े होने के प्रामाणिक दस्तावेज एक छापे में मिले और उन्हें विस्तृत पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया। सत्येंद्र जैन ने टी.वी. चैनलों पर त्वरित प्रतिक्रिया में यह भी माना कि ‘इन कंपनियों से संबंध रहे हैं, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने से पहले 2013 में उनसे इस्तीफा दे दिया था।’ आयकर विभाग भी 2013 के बाद के तथ्य नहीं पेश कर रहा है। वह तो उससे पहले के कारोबार और हवाला कांड से जुड़े लोगों से साझेदारी पर आगे पूछताछ करना चाहता है। लेकिन केजरीवाल दस कदम आगे हैं। उनका दावा है कि वह तो खुद इनकम टैक्स विभाग में रह चुके हैं और दस्तावेज देखे बिना सत्येंद्र जैन को निर्दोष बताया और कहा कि यह इनकम टैक्स विभाग के वर्तमान अफसरों की नासमझी एवं मोदी सरकार के पूर्वाग्रही षडयंत्र से हुआ है।

ईमानदारी, सादगी और भ्रष्टाचार मुक्त नारों के बल पर सत्ता में आने वाले मिस्टर ए.के. विवादास्पद गंभीर आपराधिक आरोपों में फंसे अपने हर मंत्री और विधायक के लिए मजबूत तोप लिए मैदान में खड़े दिखते हैं। यदि वह इनकम टैक्स में नौकरी कर चुके हैं (वैसे कमिश्नर स्तर तक वह कभी नहीं पहुंचे थे) इसलिए उन्हें इतना याद होना चाहिए कि बैंकों में लेन-देन का विवरण आज के इलेक्ट्रॉनिक युग में पूर्वाग्रह से दर्ज नहीं हो सकता। फिर यदि चोरी, डकैती, हेराफेरी का मामला 5 साल पुराना हो, तब भी अपराधी किसी सरकारी कुर्सी पर बैठते ही अपराध मुक्त नहीं हो सकता।

भारत के राजनीतिक इतिहास में कई नेताओं के घोटाले वर्षों बाद उजागर हुए लेकिन उन्हें कानूनी आधार पर दंड भुगतना पड़ा। अन्यथा डकैत तो सत्येंद्र जैन की तरह 17 करोड़ या 50 करोड़ लेकर परदेस भाग जाए और दो-चार साल बाद स्वदेश लौटकर ‘निर्दोष’ का प्रमाण-पत्र लेकर मस्ती में जीवन-यापन कर ले। अपनों को बचाने के लिए केजरीवाल साहब ने इनकम टैक्स चोरी करने वाले कारोबारियों पर छापों पर भी हैरानी व्यक्त करते हुए विरोध दर्ज कराया है। यूं इनकम टैक्स के सामान्य मामलों में सजा के नाम पर थोड़ा जुर्माना ही लगता है। टैक्स चारी के साथ तस्करी, हवाला इत्यादि होने पर अवश्य अदालत जेल भेजती है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

7 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

8 hours ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

11 hours ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

11 hours ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इजराइल: पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

11 hours ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

10 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

8 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

8 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

7 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago