होम / विचार मंच / चौथी दुनिया में कमल मोरारका ने बताया, कैसे भाजपा से बेहतर है कांग्रेस...

चौथी दुनिया में कमल मोरारका ने बताया, कैसे भाजपा से बेहतर है कांग्रेस...

कमल मोरारका समाजशास्त्री गुजरात में ऊना की दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने जनता औ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

कमल मोरारका समाजशास्त्री गुजरात में ऊना की दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने जनता और संसद के मन को झकझोर कर रख दिया है। आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी देश में दलितों के साथ सवर्णों द्वारा सही बर्ताव नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि यह एक सामाजिक मुद्दा है, लेकिन जहां तक सरकार की बात है, क़ानून और व्यवस्था बनाए रखे जाना चाहिए। क़ानून के उल्लंघन की दशा में पुलिस और ज़िला प्रशासन द्वारा कड़ाई से निपटा जाना चाहिए। भाजपा का सत्ता में होना और आम तौर पर सवर्णों की पार्टी माना जाना-इस समस्या को और बढ़ा देता है। यदि इस पर समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती है और इस समस्या का निर्णायक हल नहीं निकाला जाता है, तो इस धारणा को बल मिलेगा कि प्रशासन इस मामले में गंभीर नहीं है और यह सब भाजपा के पक्ष में नहीं जाएगा। मुझे यक़ीन है कि ऐसी चीज़ें स्थानीय परिस्थितियों और स्थानीय लोगों के उकसावे की वजह से होती हैं और इसमें राज्य के अधिकारियों की कोई भूमिका नहीं है और केंद्रीय अधिकारियों की तो बिल्कुल नहीं होती है। लेकिन प्रशासन ने क्या कार्रवाई की और कितनी तेज़ी से की, इससे यह संकेत मिलता है कि यह सब क्यों और कैसे हुआ? बेशक सरकार ने संसद को भरोसा दिया है कि वे कार्रवाई करेंगे, उम्मीद की जानी चाहिए कि इस मामले में तीव्र कार्रवाई होगी। वैसे जितनी जल्दी कार्रवाई होगी, उतना ही देश के लिए बेहतर होगा। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने एक दुर्भाग्यपूर्ण बयान मायावती के ़िखला़फ दिया है। दयाशंकर सिंह ने उनके ़िखला़फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। बेशक, लीडर ऑफ द हाउस (नेता, सदन) अरुण जेटली ने स्पष्ट रूप से संसद से कहा है कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से इस घटना से पीड़ा हुई है, उनकी पार्टी को पीड़ा हुई है और वे यहां सुनिश्चित करेंगे कि आगे ऐसा न हो। भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दयाशंकर सिंह का निष्कासन भी सही दिशा में उठाया गया एक कदम है। जैसा कि मैं पिछले दो-तीन बार से अपने कॉलम में लिख रहा हूं, अगर भाजपा लंबे समय तक एक सत्तारूढ़ पार्टी बने रहना चाहती है, तो उसे आरएसएस, विहिप, बजरंग दल आदि को संयमित और नियंत्रित कर रखना होगा। भले ये संगठन चाहें तो अपने हिंदुत्व के एजेंडे को बढ़ावा देते रहेंं, लेकिन शासन के वातावरण को दूषित करने की कोशिश और अभद्र भाषा के प्रयोग से भाजपा को मदद नहीं मिलने वाली है। यही वो बिंदु है, जहां भाजपा के मुक़ाबले कांग्रेस बेहतर स्थिति में नज़र आती थी। क्षेत्रीय पार्टियों के विपरीत, जैसे जनता दल मुख्य रूप से पिछड़ा, बसपा दलित वर्ग की पार्टी है, वहीं कांग्रेस समाज के हर वर्ग की पार्टी रही है। ऐसा स्वाभाविक है, क्योंकि आज़ादी की लड़ाई महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, मौलाना आज़ाद के नेतृत्व में लड़ी गई थी और संविधान में जो बातें हैं, वो अधिकतर 1947 से पहले कांग्रेस के प्रस्ताव में लाई जा चुकी थीं। भाजपा का यह कहना बिल्कुल सही था कि हम आपको एक वैकल्पिक शासन देंगे और संप्रग सरकार के 10 साल के शासन के बाद लोगों ने भाजपा को सत्ता सौंप दिया। लेकिन भाजपा को सावधान रहना चाहिए। भाजपा को यह नहीं कहना चाहिए कि लोगों ने संविधान या स्वतंत्रता संग्राम की नीतियों को नकार दिया है। ऐसी बातें सच्चाई से कोसों दूर हैं। हां, लोग बेहतर शासन चाहते हैं। मुद्रास्फीति की बढ़ती दर से सबसे ज़्यादा ग़रीब आदमी परेशान है। भ्रष्टाचार से देश में एक बुरा वातावरण बनता है। शायद इन्हीं दो वजहों से भाजपा को 282 सीटें प्राप्त हुई थीं। लेकिन एक बार जब आप शासन में आ जाते हैं तब आप चुनावी मोड में नहीं रह सकते हैं। अब आप सरकार चला रहे हैं और जब आप गंभीरता से शासन करते हैं तब आपके पास सीमित विकल्प होते हैं। भारत जैसे एक जटिल देश में शायद थोड़ी झिझक के साथ आप यह मानेंगे कि कांग्रेस ने इस स्थिति में भी सबसे बेहतर विकल्प का प्रयोग किया। बेशक कोई भी काम और बेहतर तरीके से किया जा सकता है और भाजपा को कांग्रेस से बेहतर करना है। यही एक रास्ता है, जिसके जरिए भाजपा लोगों को समझा सकती है कि वे सिर्फ बेहतर शासन देने आए हैं, न कि केवल हल्ला-हंगामा मचाने। साभार: चौथी दुनिया


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'जब स्कोरबोर्ड से आगे निकलकर खेल सिखाता है जिंदगी की बड़ी सीख'

जब भारत एक और शानदार टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहा है, तो स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा चर्चा मैच, ट्रॉफी और खिलाड़ियों की हो रही है।

11 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

1 day ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

1 day ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

1 day ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

1 day ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

3 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

10 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

12 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

52 minutes ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

12 hours ago