होम / विचार मंच / भास्कर डॉट कॉम के युवा संपादक अनुज खरे की मांग: निंदा रस को मिले दसवें रस का दर्जा'

भास्कर डॉट कॉम के युवा संपादक अनुज खरे की मांग: निंदा रस को मिले दसवें रस का दर्जा'

‘किसी की बुराई करते मनुष्य का चेहरा देखिए, मानवता अपने सर्वोच्च स्तर पर दिखाई देगी। इस कला के प्रदर्शन के लिए बहुत ताम-झाम नहीं चाहिए। बस एक अदद मुंह होना चाहिए। मुंह बिजी हो तो इशारे वगैरह से भी काम चलाया जा सकता है। बस, मन में लगन होनी चाहिए। सीने में अगन होनी चाहिए।’ हिंदी अखबार ‘दैनिक भास्कर’  में प्रकाशित एक व्य

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

‘किसी की बुराई करते मनुष्य का चेहरा देखिए, मानवता अपने सर्वोच्च स्तर पर दिखाई देगी। इस कला के प्रदर्शन के लिए बहुत ताम-झाम नहीं चाहिए। बस एक अदद मुंह होना चाहिए। मुंह बिजी हो तो इशारे वगैरह से भी काम चलाया जा सकता है। बस, मन में लगन होनी चाहिए। सीने में अगन होनी चाहिए।’ हिंदी अखबार ‘दैनिक भास्कर’  में प्रकाशित एक व्यग्य  जरिए युवा व्यंग्यकार और पत्रकार अनुज खरे के निंदा रस पर बहुत बेहतर तरह से कीबोर्ड की घिसाई की है। उनका पूरा व्यंग्य आप यहां पढ़ सकते हैं:

निंदा रस को ही मिले दसवें रस का दर्जा

बुराई या निंदा करने को कला के रूप में मान्यता मिलनी चाहिए। करने वाले का कलाकार-सा सम्मान होना चाहिए। जिस कला का प्रदर्शन प्रतिदिन करोड़ों लोगों द्वारा किया जा रहा है, उसके प्रति उपेक्षा का रवैया क्यों? कला संरक्षण का दावा करने वाली सरकारों की ओर से उदासीनता की वजह क्या? बुराई करने में लगने वाला धैर्य, साधना, शब्दशक्ति, तर्क, अभ्यास किसी अन्य कला से कमतर है क्या? इतनी पुरातन कला के प्रति नफरत का ऐसा भाव क्यों कर? वक्त के सामने यह यक्ष प्रश्न है!

किसी की बुराई करते मनुष्य का चेहरा देखिए, मानवता अपने सर्वोच्च स्तर पर दिखाई देगी। इस कला के प्रदर्शन के लिए बहुत ताम-झाम नहीं चाहिए। बस एक अदद मुंह होना चाहिए। मुंह बिजी हो तो इशारे वगैरह से भी काम चलाया जा सकता है। बस, मन में लगन होनी चाहिए। सीने में अगन होनी चाहिए। कई साधक तो इतने अयासी होते हैं कि कुंडलिनी जाग्रत करने तक की अवस्था में पहुंच जाते हैं। इस तरह के अयासियों को कोई अदद दिख भर जाए, पांच मिनट तक उसका अध्ययन कर कला का प्रदर्शन प्रारंभ कर सकते हैं।

देखो, कैसे खड़ा है?’ ‘भाईजी, ये छिछोरे दूर से ही दिख जाते हैं।’ ‘देखो-देखो, उसकी आंखें पक्का छिछोरा नहीं दिखाई देता आपको?’ ‘भैरानापन तो देखिए साहब, कैसे प्लेटें भरकर भकर-भकर खा रहा है।’ ‘क्यों भई ये वोई नहीं है, जिसे पब्लिक चप्पलें मार रही थी। छेड़ रहा था किसी लड़की को..?’ ‘भाई साब, इसे देखिए, ये आपको लुच्चा ज्यादा लगता है या टुच्चा?’ कुल जमा साढ़े पांच मिनट पहले ही तो देखा है। इसे कहते हैं लगन। अभ्यास! तेज नजरें! विश्लेषण की अद्भुत क्षमता! उपयुक्त शब्दावली! वॉइस मॉड्यूलेशन! पूरा बारीक सिलेबस ही है इस निंदा कला का। इस दौरान साधक का चेहरा देखिए आप, उसकी प्रखरता देखिए। सब अवर्णनीय ही मिलेगा। आत्मसंतोष से दिपदिपाता चेहरा। ऐसे बह्म ज्ञानी चेहरे देखकर ऋषि-मुनि तक चरणों में लोट-लोट जाएं। आवाज में अद्भुत ऊर्जा! चेहरे की अद्भुत भाव-भंगिमाएं! सात रस, आठ प्रकार के स्वांग से भरपूर! अभिनेता देख लें तो घर के पास वाले सरकारी नल से पानी भरकर लाने लगें। ऊपर से सहजता! सधे शब्दों का चयन! सब पारलौकिक! कई किताबें, सैकड़ों अध्याय निकल आएं।

हां यदि दिक्कत इस बात की है कि कला को सिखाएगा कौन तो जान लीजिए आपको नजर दौड़ाने भर की देर है, सभी दिशाओं से विशेषज्ञों का हुजूम उमड़ने लगेगा। इस कला का उद्देश्य बड़ा सीधा-सादा-सा होता है। टारगेट के व्यक्तित्व को दलदल में डुबोकर मारना। उसकी संपूर्ण छवि दलन कर देना। प्रदर्शन के दौरान इतनी तल्लीनता कि चाहे घर में आग लग जाए, चाय ठंडी हो जाए या कोई पर्स ही मार दे, पर मजाल है कि ऊर्जा में तनिक भी कमी आ जाए। निंदा करने वाले पुराने लोग मिट्टीपकड़ होते हैं। कई बार यूं ही समाज कल्याण के लिए भी वह ये सब कर गुजरते हैं। मैं फिर मूल बात पर पहुंचता हूं। क्यों नहीं हम इसे कला का दर्जा देते? वैश्विक स्तर पर प्रदर्शन का प्रबंध करते? लोग अपने दम पर भला कब तक इसे संरक्षित कर पाएंगे? सरकार इसमें प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय या राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कराने लगे तो बढ़िया। जीतने वाले को अपने क्षेत्र की जनता की नुमाइंदगी करने का मौका भी दे। चुनावी खर्चा बचेगा, क्योंकि आजकल जो चुनावों में और उसके बाद होता है, उसे करने के लिए कोई कलाकार मिलेगा तो सोचिए स्तर कितना बढ़ेगा। सोचिए..सोचिए। अब भाई साब आप इस दिशा में सोचने की जहमत भी नहीं उठा सकते क्या?

(साभार:  दैनिक भास्कर)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'जब स्कोरबोर्ड से आगे निकलकर खेल सिखाता है जिंदगी की बड़ी सीख'

जब भारत एक और शानदार टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहा है, तो स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा चर्चा मैच, ट्रॉफी और खिलाड़ियों की हो रही है।

14 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

1 day ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

1 day ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

1 day ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

1 day ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

6 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

14 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

3 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

15 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

4 hours ago