होम / विचार मंच / व्यंग्य: कैसा होता है फुटेज का भूखा नेता

व्यंग्य: कैसा होता है फुटेज का भूखा नेता

डॉ. गरिमा दुबे व्यंग्यकार ।। फुटेज का भूखा अब क्या करें बेचारे! लाइम लाइट में रहने की कुछ ऐसी लत लगी है कि एक बार बिन सांस लिए रह लेते हैं लेकिन कैमरा फ्लैश, माइक हाथ में लिए धक्का-मुक

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. गरिमा दुबे

व्यंग्यकार ।।

फुटेज का भूखा अब क्या करें बेचारे! लाइम लाइट में रहने की कुछ ऐसी लत लगी है कि एक बार बिन सांस लिए रह लेते हैं लेकिन कैमरा फ्लैश, माइक हाथ में लिए धक्का-मुक्की करते रिपोर्टर्स या कोई ट्वीट कर बवाल मचाए बिना उनसे रहा नहीं जाता।

कुछ दिन हुए नहीं कि ऐसे तड़पने लगते हैं, जैसे ये बिन पानी के मछली हों। एक-दो दिन अगर किसी टीवी चैनल की तरफ से बुलावा नहीं आता तो ये खुद फोन कर पूछ लेते हैं भैया, आऊं क्या?

नए-नए उत्साही नेता को जब अपनी जीभ के अनशन के कारण कुछ दिन चुप रहना पड़ गया तो उन्होंने ट्विटर बम का सहारा लिया। ट्विटर के हैंडल को ही अपनी जबान बनाकर ऐसे गोले उगले कि सब तरफ सनसनी फैला दी। उन्हें तो फैलानी ही सनसनी थी। इस बार उन्हें यादा बड़े अंतरराष्ट्रीय फुटेज पाने की इच्छा थी, सो अपना दायरा बढ़ाने को बेकरार वे, देसी चैनलों पर अपने प्रवक्ताओं को बैठाकर पड़ोसी देश के मेहमान बनने चल दिए। देशवालों ने सोचा-चलो, अब ये बाहर जाकर गंध उड़ाएंगे, लेकिन ये मियां तो फुटेज के ऐसे भूखे निकले कि खुद की इजत (जो कि अब कोई कीमत नहीं रखती) के साथ-साथ देश को भी दुश्मन के हाथों नीलाम करने लगे। किसी ने समझाया कि फुटेज के चक्कर में आपने लुटिया डुबो दी जनाब। तो उन्होंने जुबान को तो कोसा ही कोसा, गलत ऑपरेशन का आरोप मढ़कर डॉक्टर की क्लास भी ले ली। लो भैया, उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।

अब तो इन्हें देख उस छिछोरे बच्चे की याद आती है जो फटाके के ढेर में बत्ती डाल भागकर दूर खड़ा हो जाता है। फटाका धमाके के साथ फूटा- शैतान खुश, पड़ोसियों का अटेंशन मिला- शैतान खुश। मैंने महोदय की पत्नी से पूछा,रात में सोते समय कहां से फुटेज लेते होंगे जनाब। पत्नी भी चतुर! बोलीं- विशेष व्यवस्था कर दी है कमरे में। ऑटोमेटिक कैमरे लगा दिए हैं जो थोड़ी-थोड़ी देर में खुद ही फ्लैश चमका देते हैं। इस चक्कर में इन्हें नींद आ जाती है। एक ऑटोमेटिक माइक और ब्रेन स्कैनर लगाने से पता चला है कि ये नींद में ही दूसरों पर कीचड़ उछालने की योजना बना लेते हैं। पत्नी फिर बोलीं- इस बार तो डॉक्टर्स ने जीभ काटी है, डर है कहीं इनके विचार बदलने के लिए ब्रेन सर्जरी न कर दें।

(साभार: दैनिक जागरण)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

51 minutes ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

1 hour ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

4 hours ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

4 hours ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इजराइल: पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

4 hours ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

3 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

1 hour ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

1 hour ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

51 minutes ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago