होम / विचार मंच / पढ़िए वरिष्ठ पत्रकार विष्णु नागर की ये कविता...

पढ़िए वरिष्ठ पत्रकार विष्णु नागर की ये कविता...

वरिष्ठ पत्रकार विष्णु नागर की तेरह कविताएं ‘नया ज्ञानोदय’ के जुलाई अंक में प्रकाशित हुई हैं, जिनमें से उनकी एक कविता आप यहां पढ़ सकते हैं: एडजस्टमेंट ---------------- जिंदगी एडजस्टमेंट से ही

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

वरिष्ठ पत्रकार विष्णु नागर की तेरह कविताएं ‘नया ज्ञानोदय’ के जुलाई अंक में प्रकाशित हुई हैं, जिनमें से उनकी एक कविता आप यहां पढ़ सकते हैं:

एडजस्टमेंट

----------------

जिंदगी एडजस्टमेंट से ही चलती है

उसी से नौकरी मिलती है, पदोन्नति होती है

मालिक या अफसर का विश्वास हासिल होता है

दुकान चलती है

एडजस्टमेंट करनेवालों की जिंदगी में

तूफान नहीं आते, बाढ़ नहीं आती

आ भी जाए तो नुकसान दूसरों का होता है

एडजस्टमेंट करना भला- शरीफ होने का लक्षण है

चरित्र का प्रमाण है

औरत का सुहाग है, तलाक से बचने का शर्तिया उपाय है

एडजस्टमेंट से ही सत्ता मिलती है, देर तक टिकती है

पैसा बनता है, लोकप्रियता मिलती है

हार्टअटैक और ब्रेन हैमरेज से बचने के लिए

डॉक्टर इसकी सलाह दिया करते हैं

एडजस्टमेंट करके चलो

तो दुनिया में अपनी तूती बोलती है

एडजस्टमेंट कर लो तो कुछ भी अश्लील

कुछ भी अकरणीय नहीं रह जाता

कुछ भी बेचैन-परेशान नहीं करता

कुछ भी,कैसे भी करना धर्म सरीखा लगता है

हत्यारे सज्जन पुरुषों में तब्दील हुए दीखते हैं

आदरणीय होकर फादरणीय हो जाते हैं

हक की लड़ाई नक्सलवाद लगने लगती हैं

नफरत फैलाना संस्कृति के प्रचार-प्रसार का

अभिन्न अंग मालूम देता है

एडजस्टमेंट समय की पुकार है

शास्त्रों का सार है

एडजस्टमेंट करना सेल्फी लेने जितना आसान है

एडजस्टमेंट हर शहर का महात्मा गाँधी मार्ग है

एडजस्टमेंट कंडोम के समान है

जिसे पहनकर अपने को ब्रहमचारी सिद्ध करना आसान है

एडजस्टमेंट 2002 के बाद का

सत्य है, शिव है, सुंदर है

एडजस्टमेंट का पुरस्कार मिलकर रहता है

भारत माँ के सच्चे पुत्र होने का सौभाग्य मिलता है

और कुछ हो न हो मगर देश का विकास होकर रहता है

अरे विकास, विनाश नहीं, विकास।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'जब स्कोरबोर्ड से आगे निकलकर खेल सिखाता है जिंदगी की बड़ी सीख'

जब भारत एक और शानदार टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहा है, तो स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा चर्चा मैच, ट्रॉफी और खिलाड़ियों की हो रही है।

16 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

1 day ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

1 day ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

1 day ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

1 day ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

7 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

15 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

4 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

17 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

5 hours ago