होम / विचार मंच / 'बहुत समय बाद पंजाब के पत्रकारिता दायरे से एक सुखद खबर आई है'
'बहुत समय बाद पंजाब के पत्रकारिता दायरे से एक सुखद खबर आई है'
निशीथ जोशी, वरिष्ठ पत्रकार ।।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
निशीथ जोशी,
वरिष्ठ पत्रकार ।।
कारण हिंदी पत्रकारिता में एक तेज तर्रार दलाली बट्टे से दूर हर समय पत्रकारिता जीने वाला एक त्रिभाषीय पत्रकार मिला। अंग्रेजी के साथ हिंदी और पंजाबी की पत्रकारिता करते मैंने अमित को देखा है। अमित को दस करोड़ जैसा कि जागरण का दावा है पाठकों वाला सबसे बड़ा परिवार मिला।
जागरण अमित की भाषाई पकड़ और तीन भाषा का लाभ अपने तीनों भाषा के अखबारों में ले सकता है, क्यों कि भविष्य की पत्रकारिता में बहुभाषीय पत्रकारों की पूछ अधिक होगी। साथ ही हिमाचल और चंडीगढ़ को लेकर उसकी समझ व पकड़ के साथ संपर्क भी गजब है। जब उसे काम करते देखता हूं अतीत में झांकता हूं तो वही न थकने वाला, न डरने वाला, न बिकने वाला निशीथ का चेहरा झलकने लगता है, जिसके लिए पत्रकारिता पूजा है।
जो सोचता कि मोह में फंसे तो मन में चेहरे को देखो नारद मोह की कथा याद करो। हां अब लगता कि पंजाब में हिंदी पत्रकारिता में नई ईबारत लिखी जाएगी। कारण कई ऐसे लोग जो कंम्यूटर को टीवी कहते थे, नाते रिश्तेदार थे। बिहार से लाकर जबरन पंजाब की पत्रकारिता की छाती पर बो दिए गए थे के एक्पोज होने के दिन आ गए हैं। उनकी खासियत और क्वालीफिकेशन एक ही थी किसी के रिश्तेदार होना भले ही दूर दराज के। या फिर पैर छूकर माछ भात खिला कर अटैची-बैग ढोकर खुद को सबसे समर्पित प्रमाणित करना। इस विषय पर फिर कभी...
वास्तव में हाल में ही आग लगने की एक घटना में मैंने संपादकों को भी एक दलाल के हाथ नाचते देखा। अमित होते तो यह नहीं होता। इस पर प्रमाणिकता के साथ फिर कभी... अभी तो पंजाब के महान पत्रकारों को सलाम जो आतंकियों के सामने झुके नहीं। कलम थमी नहीं भले ही शहादत दे दी। या उनको साधुवाद जो ईमानदारी से पत्रकारिता कर वरिष्ठ पत्रकार हो चुके हैं। अब पारी अमित जैसों की है। अब काम करने वाली टीम के सुखद दिन और दलाली करने वालों की शामत जागरण में तो तय है क्योंकि अमित के संपर्क और काम करने का अंदाज ही ऐसा कि सबकुछ सामने आ जाता है। बधाई एक बार फिर...
(साभार: निशीथ जोशी की फेसबुक वॉल से)
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स