होम / विचार मंच / मेरी कहानी धोनी के बल्ला थामने के करीब दस साल पहले शुरू होती है: राकेश कायस्थ, वरिष्ठ पत्रकार

मेरी कहानी धोनी के बल्ला थामने के करीब दस साल पहले शुरू होती है: राकेश कायस्थ, वरिष्ठ पत्रकार

राकेश कायस्थ वरिष्ठ पत्रकार व व्यंग्यकार ।। हर फिल्मी कहानी में थोड़ा-बहुत हिस्सा हमारी अपनी जिंदगिंयों का भी होता है। नाइट शो में महेंद्र सिंह धोनी की अनकही कहानी देखते हुए यादों को बहुत से पुराने पन्ने खुल गय

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

राकेश कायस्थ

वरिष्ठ पत्रकार व व्यंग्यकार ।।

हर फिल्मी कहानी में थोड़ा-बहुत हिस्सा हमारी अपनी जिंदगिंयों का भी होता है। नाइट शो में महेंद्र सिंह धोनी की अनकही कहानी देखते हुए यादों को बहुत से पुराने पन्ने खुल गये। छूटा हुआ शहर, सचमुच के कई किरदार और खेल के मैदान पर आकार लेते और दम तोड़ते बहुत से सपने एक साथ याद आ गये।

मेरी कहानी धोनी के बल्ला थामने के करीब दस साल पहले शुरू होती है। बारहवीं की परीक्षा देने के बाद मैं पत्रकार बनने की कोशिशों में जुटा था। एक स्थानीय अख़बार में पार्ट टाइम नौकरी करता था, खेल संवाददाता की। पब्लिक सेक्टर कंपनी मेकॉन उन दिनों रांची के क्रिकेटर्स की कर्मभूमि और क्रिकेट की सत्ता का सबसे बड़ा केंद्र थी। माना जाता था, जिसे भी मेकॉन टीम में जगह मिल गई वह रांची की टीम से पक्का खेलेगा, उसके बाद बिहार की रणजी टीम और फिर किस्मत ने साथ दिया तो टीम इंडिया भी दूर नहीं। ये अलग बात है कि टीम इंडिया बहुत दूर थी।

रांची तो क्या बिहार से अब तक सिर्फ दो खिलाड़ी भारत के लिए खेले थे, 1948 में शूटे बनर्जी और उसके बाद 1992 में सुब्रतो बनर्जी। लेकिन कहानियां अनगिनत थी, रांची क्रिकेट के बहुत से अनसंग हीरोज़ की जो आसानी से गावस्कर या कपिलदेव हो सकते थे, लेकिन हो नहीं पाये। यकीनन ऐसे किरदार देश के हर शहर में होते होंगे। किरदारों से भरी रांची में मेकॉन था और मेकॉन में एक बड़े अधिकारी देवल सहाय भी थे, जिनका एक लंबा सच्चा किरदार धोनी पर बनी फिल्म में है।

बिहार की रणजी टीम तक अपने ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को पहुंचाने की जुगाड़ में जुटे सहाय साहब क्रिकेट को अच्छा-खासा वक्त देते थे। जूनियर लेवल के टूर्नामेंट करवाने, कोचिंग कैंप लगवाने से लेकर ग्राउंड तैयार करवाने तक। अब सोचता हूं कि मेरी आंखों के सामने दिन भर मेकॉन ग्राउंड को सीचने वाले धोनी के पिता पान सिंह ही रहे होंगे, जो वहीं पंप ऑपरेटर की नौकरी करते थे! सहाय नये-नये टैलेंट ढूंढकर लाते और हम जैसे नौसिखिये पत्रकारों के ज़रिये उनकी खूब पब्लिसिटी करवाते।

नतीजा ये था कि रांची के अख़बारों में हर हफ्ते ऐसे क्रिकेट सितारों की कहानियां होती जो एक दिन भारत के लिए खेलने वाले थे। लेकिन मेरे रांची में रहते हुए यह सपना महज एक सपना ही रहा। शहर छूटा, संपर्क भी टूटे। फिर अचानक दिन मुझे किसी ने बताया कि रांची का कोई लड़का बिना रणजी खेले सीधे ईस्ट जोन की टीम में आ गया है। मैने क्रिकेटर सबा करीम से पूछा तो उन्होंने जवाब दिया—हां है कोई दोनी। मैने पूछा आगे खेलेगा। सबा हंसे—यूपी-बिहार वालों को चांस कहा मिलता है। मैने भी तो डोमेस्टिक क्रिकेट में 60 के एवरेज से रन बनाये थे और मौका तब मिला जब करियर खत्म होने को आया। कुछ ही महीनो बाद ख़बर आई कि दोनी जिसका नाम धोनी था, वह इंडिया ए की टीम में आ चुका है। मैने टेस्ट क्रिकेटर यशपाल शर्मा से चर्चा की। यशपाल शर्मा बिहार और पंजाब के उस मैच में अंपायर थे, जिसकी पूरी कहानी फिल्म में है। धोनी ने मैच में 80 रन बनाये थे और बिहार ने 354, जबाव में युवराज सिंह ने अकेल 357 रन बनाये।

यशपाल जी ने उसी अंदाज़ में पूरी कहानी सुनाई जिस अंदाज़ में फिल्म में दिखाई गई और आखिर में बोले, लड़का तो अच्छा है जी, लेकिन कुछ होना-जाना नहीं है। वक्त बीता। सुनी सुनाई कहानियों से निकलकर धोनी जीती-जागती कहानी हो गया। फिर आगे जो हुआ सबको पता है। अगर धोनी नहीं होता, ना तो रांची में इंटरनेशल स्टेडियम होता और ना ही ये शहर टेस्ट सेंटर बन पाता।

एक अकेले आदमी की मार्फत किसी शहर की ऐसी ब्रांडिंग नहीं हुई है, जैसी धोनी की वजह से रांची की हुई है। एक सच्ची कहानी नीरज पांडे ने बेहद सीधे-सच्चे ढंग से पर्दे पर उतारा है, इसलिए कहानी दिलों में भी उतर रही है। खेल के मैदान पर पसीना बहाने वाला हर खिलाड़ी धोनी की कहानी में अपनी कहानी ढूंढ सकता है, लेकिन वह कहानी अंतत: ट्रेजिक ही होगी। रांची में जहां मेकॉन स्टेडियम है, रेलवे कॉलोनी उससे ज्यादा दूर नहीं है। भारत के लिए हॉकी खेल चुके कई गुमनाम खिलाड़ी मिल जाएंगे, जिनसे उनकी कहानी पूछने कोई नहीं आता। यह सच है कि सिर्फ किस्मत से कोई धोनी नहीं बनता, लेकिन यह भी उतना ही सच है कि बिना किस्मत के भी कोई धोनी नहीं बनता।

(साभार: फेसबुक वाल से)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

4 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

4 hours ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

7 hours ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

8 hours ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इजराइल: पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

8 hours ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

5 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

4 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

4 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago