होम / विचार मंच / पढ़िए, 'भगवा आतंकवाद' पर टीवी पत्रकार प्रवीण तिवारी क्यों लिख रहे हैं लेख...

पढ़िए, 'भगवा आतंकवाद' पर टीवी पत्रकार प्रवीण तिवारी क्यों लिख रहे हैं लेख...

पत्रकार सारंग उपाध्याय ने भगवा आतंकवाद पर लिखे गए आईबीएन7 के पत्रकार डॉ. प्रवीण तिवारी के लेखों और रिपोर्ट्स पर एक ब्लॉग लिखा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

पत्रकार सारंग उपाध्याय ने भगवा आतंकवाद पर लिखे गए आईबीएन7 के पत्रकार डॉ. प्रवीण तिवारी के लेखों और रिपोर्ट्स पर एक ब्लॉग लिखा है, जिसमें बताया गया है कि इस विषय पर डॉ. प्रवीण तिवारी क्यों लिख रहे हैं और ये मुद्दा देश की सियासत में एक बड़ा षड़यंत्र क्यों दिखाई देता है? ये पूरा ब्लॉग, जिसे खुद डॉ. प्रवीण तिवारी ने अपने ब्लॉग (praveenibn7.blogspot.in) साझा किया है, आप यहां पढ़ सकते हैं:

क्‍या इस देश में हिंदू आतंकवाद नाम की कोई चीज है? क्‍या सच में 2008 में महाराष्‍ट्र के मालेगांव में हुए बम धमाकों में हिंदू कट्टरपंथियों का हाथ था? क्‍या इन बम धमाकों के साथ शुरू हुआ 'भगवा आतंकवाद' नाम का प्रचार एक हकीकत थी? यह सब सवाल बीते कुछ दिनों में साध्‍वी प्रज्ञा को एनआईए द्वारा क्‍लीन चिट दिए जाने के बाद खुलकर सामने आए हैं, लेकिन उससे भी ज्‍यादा अहम चीज साथी पत्रकार प्रवीण तिवारी द्वारा लगातार इस मामले को लेकर किए जा रहे कुछ अहम खुलासे हैं, जो पिछली कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा करते हैं। साथी प्रवीण ने लगातार कई ऐसी रिपोर्ट्स साझा की है, जो आपको यह अहसास दिलाती है कि कैसे सत्‍ता प्रशासन, पुलिस और खुफिया तंत्र का अपने पक्ष में इस्‍तेमाल कर बेगुनाहों को मोहरा बनाती है।

प्रवीण तिवारी ने लगातार इस पूरे मामले में दिल्‍ली से लेकर मुंबई और मुंबई से लेकर बेंगलुरु और बेंगलुरु से लेकर इंदौर और वहां से देवास तक के सूत्रों को जोड़कर कुछ ऐसी चीजें सामने रखी हैं, जिन पर एनआई के अधिकारियों से लेकर इस मामले के प्रमुख जांच अधिकारी भी सहमति जाहिर करते हैं।

हिंदू और भगवा आतंकवाद का प्रचार जितनी आसानी से किया गया, उसके पीछे की हकीकत संभव हो इतनी आसानी से एक प्रचार का हिस्‍सा नहीं बनेगी क्‍योंकि वाकई नकारात्‍मकता फैलती तेजी से है। संभव हो इस मामले की अभी और भी कई परतें हो, जो अभी तक खुली न हों, लेकिन जो भी फिलहाल सामने है, वह न केवल शर्मनाक है, बल्‍कि धर्म, संस्‍कृति की सियासत करने वाले राजनेताओं और राजनीति के प्रति हमें और भी घृणा से भर देती है।

प्रवीण तिवारी ने इस पूरे मामले में अपनी पांचवी स्टोरी ब्‍लॉग के रूप में में साझा की है, जिसमें उन्‍होंने बाकायदा एनआईए की चार्जशीट के दस्‍तावेज साझा करते हुए ये साबित किया है कि इस मामले में कैसे गवाहों पर दबाव बनाया गया, उन्‍हें प्रताडित किया गया। आप इसे यहां देख सकते हैं- (http://khabar.ibnlive.com/…/dr…/malegaon-blast-4-493586.html)

प्रवीण के लगातार प्रयासों के चलते उन्‍हें कई बार सरकार का चमचा से लेकर पार्टी का कार्यकर्ता भी कहा गया, लेकिन इसके लिए भी उन्‍हें बाकायदा सफाई दी- (http://khabar.ibnlive.com/…/dr-…/sadhvi-pargya-2-479388.html) लेकिन बतौर पत्रकार प्रवीण की कोशिश यही रही कि वह इस मामले की तह तक जाएं और तथ्‍यों के साथ सच को जिस रूप में है उसे सामने रखे।

बहरहाल, विडंबना यह है कि इस काम की कहीं कोई चर्चा नहीं है, लेकिन इसके ठीक विपरीत 'हिंदू और भगवा आतंकवाद' के मुद्दे को जमकर भुनाने का प्रयास किया गया, और यह शब्‍द एक तरह से सियासत के इस्‍तेमाल के लायक बन गया।

सच क्‍या है, यह इतिहास तय करेगा, लेकिन इसी इतिहास के समानांतर चल रहा वक्‍त एक कटघरा है, जो दुनिया के तमाम इतिहासों से सवाल-जवाब करता है।

मालेगांव मामले पर मैं यहां साथी प्रवीण की सभी स्‍टोरी की लिंक दे रहा हूं। इसे पढ़ा जाना चाहिए और कुछ सवालों के साथ हमें निष्‍पक्षता के साथ ये सवाल सियासत से पूछना चाहिए कि आखिर धर्म और संप्रदाय को राजनीति का केंद्र कब तक बनाया जाएगा? चाहे वह हिंदू हो या बेगुनाह मुस्‍लिम युवा, यदि वह ऐसी सियासत की भेंट चढ़ रहा है और उसके नाम पर सभ्‍यता और संस्‍कृति के प्रति आम जनमानस में नफरत भरी जा रही है, तो यह खतरनाक है।

मेरा नीजि रूप से यह मानना है कि धार्मिक कट्टरता, सांप्रदायिकता और सामाजिक विद्वेष को धर्म को गरिया कर या फिर उसके प्रति अपनी नास्‍तिकवादी और कथित प्रगतिशील नीजि राय समाज और जनता पर थोपकर खत्‍म नहीं हो सकती। इसका इलाज उन्‍हीं धर्मों के भीतर शांति के संदेशों में छिपा है, जिसे गांधी साथ लेकर चलना चाहते थे। भारत के संदर्भ में यही व्‍यवहारिक भी है।

खैर, ये लिंक है, आप देख सकते हैं, और हां हाथ जोड़कर विनती है कि मेरा बीजेपी संघ और किसी पार्टी से कोई कनेक्‍शन नहीं है, और न ही कैसे भी करके उसे जोड़ना।

http://khabar.ibnlive.com/…/dr…/malegaon-blast-4-493586.html

http://khabar.ibnlive.com/…/dr…/malegaon-blast-2-484687.html

http://khabar.ibnlive.com/…/dr-…/sadhvi-pargya-2-479388.html

http://khabar.ibnlive.com/…/dr-pr…/sadhvi-pargya-479235.html

http://khabar.ibnlive.com/…/nia-clean-chit-to-pragya-479061…

(सााभार: पत्रकार डॉ. प्रवीण तिवारी के ब्लॉग से )   समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'जब स्कोरबोर्ड से आगे निकलकर खेल सिखाता है जिंदगी की बड़ी सीख'

जब भारत एक और शानदार टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहा है, तो स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा चर्चा मैच, ट्रॉफी और खिलाड़ियों की हो रही है।

21 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

1 day ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

1 day ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

2 days ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

2 days ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

13 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

21 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

10 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

22 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

11 hours ago