होम / विचार मंच / ABP न्यूज के पत्रकार ने पूर्व संपादक आशुतोष को याद दिलाया 'वो थप्पड़' जो उनके गाल पर पड़ा था...

ABP न्यूज के पत्रकार ने पूर्व संपादक आशुतोष को याद दिलाया 'वो थप्पड़' जो उनके गाल पर पड़ा था...

एक जमाने में नेताओं को कठघरे में करने वाले आईबीएन 7 के पूर्व मेनेजिंग एडिटर और वर्तमान में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के नेता और उसकी ओर से राज्यसभा जाने के संभावित उम्मीदवारों में एक आशुतोष सेक्स को लेकर लिए गए अपने ब्लॉग के बाद आजकल मेनस्ट्रीम मीडिया के निशाने पर आ गए है। कल एबीपी न्यूज के एक पत्रकार प्रकाश नारायण सिंह ने  उनके इ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

एक जमाने में नेताओं को कठघरे में करने वाले आईबीएन 7 के पूर्व मेनेजिंग एडिटर और वर्तमान में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के नेता और उसकी ओर से राज्यसभा जाने के संभावित उम्मीदवारों में एक आशुतोष सेक्स को लेकर लिए गए अपने ब्लॉग के बाद आजकल मेनस्ट्रीम मीडिया के निशाने पर आ गए है। कल एबीपी न्यूज के एक पत्रकार प्रकाश नारायण सिंह ने  उनके इस ब्लॉग के बाद एक झन्नाटेदार ब्लॉग लिखा है। हम एबीपी न्यूज के वेबसाइट को साभार देते हुए आपके साथ वो ब्लॉग शेयर कर रहे हैं, जिसे कल कई बड़े संपादकों ने शेयर और रिट्वीट भी किया है। तो पढ़िए कल से मीडिया गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ ये ब्लॉग... आम आदमी पार्टी के माननीय आशुतोष जी, आपको खबर मिली या नहीं? सीडी में ‘आपसी सहमति’ से दिखने वाली महिला शिकायत करने थाना पहुंच गई है. कह रही है मंत्री जी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर शोषण किया. महिला ने आरोप लगाया है राशन कार्ड बनवाने और नौकरी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया गया है. महिला का ये भी कहना है कि उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर दिया गया. अब जवाब देने की बारी आपकी है, क्योंकि आपकी आपसी सहमति की थ्योरी की भद्द पिट गयी. मीडिया पर सवाल उठाते हुए आप इसे निजता का उल्लंघन बताते हैं. पेशेवर पत्रकारिता छोड़ चुके हैं आप तो शायद भूल रहे होंगे.. मैं याद दिलाता हूं आपके गाल पर 20 साल पहले जोरदार थप्पड़ कांशीराम ने जड़ा था. अब याद कीजिए कि उस वक्त दलित चिंतक, वरिष्ठ नेता कांशीराम ने क्या आरोप लगाया था? ठीक वही जो इस वक्त आप लगा रहे हैं. निजता का उल्लंघन. खैर.. आप जरा कांशीराम से ध्यान हटाकर अपने तत्कालीन संपादक को याद कीजिए. उस वक्त आपके संपादक ने क्या कहा था? वही संपादक जिन्हें टीवी पत्रकारिता का सिरमौर माना जाता है. मुझे उस वक्त के कुछ वरिष्ठ पत्रकार बताते हैं कि तब एसपी सिंह ने कहा था कि हमारा काम है नजर रखना.. यह निजता का उल्लंघन नहीं है. हम नजर रखेंगे. केजरीवाल की मेहरबानी से मिलने वाली कुर्सी की लालच में दोहरा मापदंड तो मत अपनाइए. आपके साथी और केजरीवाल सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री संदीप कुमार की कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें और हमबिस्तर होते हुए सीडी एबीपी न्यूज के दफ्तर में आती है तो एबीपी न्यूज ने पत्रकारिता के मापदंड को उच्च बनाये रखते हुए सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल और आरोपी मंत्री से लगातार उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया. आपके मंत्री और मुख्यमंत्री दोनों की जवाब देने के बजाए मुंह छुपाते फिरे. फिर ट्विटर पर चहचहाते हुए आपके ‘देवता’ ने पीठ थपथपाई कि हमें संदीप कुमार की ‘आपत्तिजनक’ सीडी मिली है. हम उन्हें हटा रहे हैं. जैसा कि आजकल सियासत में हो रहा है नेता जी बंसी बजाते हैं फिर उनके पीछे पीछे ताता थैया करने की होड़ लग जाती है. इसी होड़ में उपमुख्यमंत्री जी आते हैं बताते हैं, ‘देखिए हमनें आधे घंटे में हटा दिया’. तो भैया जब मुख्यमंत्री जी खुद सीडी को आपत्तिजनक मान कर मंत्री को पद से हटा दिये तो सवाल आप एबीपी न्यूज और मीडिया से क्यों पूछ रहे हैं. क्या मंत्री का सेक्स सीडी आने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा हटाना हेडलाइन नहीं बनना चाहिए?  आप पूर्वांचल से हैं आपको ये कहावत पता होगी, खेत खाए गदहा , मार खाए जोलहा. हटाया मुख्यमंत्री जी ने उपदेश आप मीडिया को देने लगे. निजता का अर्थ है किसी व्यक्ति का यह तय करने का उचित अधिकार कि किस हद तक वह गैरों के साथ अपने बारे में बांटेगा. कैबिनेट मंत्री संदीप कुमार की कई महिलाओं के साथ  आपत्तिजनक तस्वीरें, हमबिस्तर होते हुए एक महिला के साथ सेक्स सीडी निजता है या सार्वजनिक हित का टकराव. यह बहस का मसला नहीं है स्पष्ट है जब आपका मंत्री ताकतवर है किसी महिला के साथ संबंध बनाता है और उसकी वीडियो रिकार्डिंग करता है तो यह जांच का विषय है. औऱ अगर वही वीडियो रिकार्डिंग सामने आती है, तो खबर भी है. सार्वजनिक हित वाला पहलू ज्यादा महत्वपूर्ण है और इस लिहाज से इस सीडी को सार्वजनिक करना जरूरी था.  दूसरी बात कि मीडिया की नैतिक पैमाने पर आपको फख्र होना चाहिए कि जब उसका मुख्यमंत्री हटा देता है तब मीडिया ने सीडी चलाई. निजता के अधिकार का सम्मान होना चाहिए लेकिन किसी ताकतवर के कूकृत्य को ढंकने के लिए इसे हथियार नहीं बनने देना चाहिए. आप तो पढ़े लिखे हैं.. काफी अनुभवी भी हैं. आपको दुनिया के उदाहरण से समझाता हूं यदि आपके इगो को ठेस ना पहुंचे तो. अमेरिकी प्रेस ने राष्ट्रपति जॉनसन की खराब हो चुकी किडनी पर विस्तृत रिपोर्ट छापी थी. यह पूरी तरह व्यक्तिगत मामला है, लेकिन इसे इस आधार पर उचित ठहराया गया कि राष्ट्रपति की सेहत का सीधा संबंध वियतनाम युद्ध से है, इसलिए जनता को जानने का पूरा हक है. सियासत की मंडी में आप मंजे हुए व्यापारी बन चुके हैं. जिस तरह के कुतर्कों को आप बचाव का हथियार बना रहे हैं उससे आपका खोखलापन भी सामने आ रहा है.  मुझे भरोसा है कि आपको पता होगा नकली आचरण वाली राजनीति की उम्र लम्बी नहीं हो सकती है. संदीप के सेक्स स्कैंडल पर जिस तरह के उपदेश आप दे रहे हैं वो आपकी सोच पर सवाल उठा रहा है. क्योंकि कभी ना कभी, आपने भी अपने जूनियर साथियों को यही बताया होगा कि दोहरा मानदंड सबसे बड़ी अनैतिकता है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

19 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

20 hours ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

22 hours ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

23 hours ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इजराइल: पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

23 hours ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

22 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

20 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

20 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

19 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago