होम / विचार मंच / पूरा भारत मोदी का परिवार, विरोधी अब क्या जवाब देंगे?: रजत शर्मा

पूरा भारत मोदी का परिवार, विरोधी अब क्या जवाब देंगे?: रजत शर्मा

लालू के बयान पर रैली में खूब तालिया बजीं लेकिन मोदी ने अगले ही दिन ऐसा जवाब दिया कि अब विरोधी दलों के नेताओं को जवाब देना मुश्किल हो गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

रजत शर्मा, चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ (इंडिया टीवी)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव का नया स्लोगन सेट कर दिया- “मैं भी मोदी का परिवार”। जैसे 2019 के लोकसभा चुनाव के वक्त नारा था “मैं भी चौकीदार”, वैसे ही इस बार के चुनाव में बीजेपी का नारा होगा “मैं भी मोदी का परिवार”। ये नारा देने का मौका विरोधी दलों ने ही दिया है। रविवार को लालू यादव ने मोदी-विरोधी मोर्चे की रैली में नरेन्द्र मोदी के परिवार पर सवाल उठाए थे, कहा था कि मोदी परिवारवाद का मुद्दा उठाते हैं, क्योंकि मोदी का अपना खुद का तो परिवार ही नहीं हैं। लालू के बयान पर रैली में खूब तालिया बजीं लेकिन मोदी ने अगले ही दिन ऐसा जवाब दिया कि अब विरोधी दलों के नेताओं को जवाब देना मुश्किल हो गया।

मोदी ने तेलंगाना और तमिलनाडु की रैली में कहा कि पूरा देश उनका परिवार है, उन्होंने बचपन में घर छोड़ा था, ये सोचकर कि अब पूरा देश ही उनका घर होगा, देश के लोगों के सपने पूरा करना ही उनका लक्ष्य होगा, वह इसी काम में लगे हुए  हैं। इसके बाद जे पी नड्ढा, नितिन गडकरी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, पीयूष गोयल से लेकर स्मृति ईरानी तक बीजेपी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने नाम के आगे जोड़ दिया (मोदी का परिवार)। इसके बाद तो बीजेपी की कैंपेन की थीम बदल गई। अब मोदी का परिवार नई कैंपेन की थीम होगी।

सवाल ये है कि अब विरोधी दलों के नेता क्या करेंगे? क्या जवाब देंगे? परिवारवाद के खिलाफ मोदी की लड़ाई को कैसे फेस करेंगे? ये देखने में तो छोटा मुद्दा है, लेकिन बिहार, बंगाल,झारखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु से लेकर जम्मू कश्मीर और आन्ध्र प्रदेश तक हर राज्य में विरोधी दलों के नेताओं को परिवारवाद के सवालों का सामना करना पड़ेगा।

ये सही है कि नरेन्द्र मोदी अपने भाषणों में विरोधियों पर तीखा प्रहार करते हैं, विपक्ष के नेताओं के घपलों, घोटालों का जिक्र करते हैं, परिवारवाद का इल्जाम लगाते हैं, परिवारवाद को लोकतन्त्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बताते हैं, लेकिन कभी किसी नेता पर व्यक्तिगत हमले नहीं करते। लालू ने जो बात कही, वह नरेन्द्र मोदी पर व्यक्तिगत हमला था, राजनीतिक मर्यादा और शालीनता के खिलाफ था। इसलिए मोदी ने बिना देर किए पूरे देश को, 140 करोड़ लोगों को अपना परिवारजन बता दिया। लालू यादव के खिलाफ पटना के गांधी मैदान थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। बीजेपी के नेताओं ने देशभर में लालू यादव के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। लालू यादव ने फुलटॉस गेंद फेंकी और मोदी ने सिक्सर मार दिया।

मुझे आश्चर्य होता है विरोधी दलों के बड़े बड़े नेता अभी तक मोदी को समझ ही नहीं पाए हैं। पिछले साल पन्द्रह अगस्त को लाल किले से राष्ट्र के नाम संबोधन में और उसके बाद हर मौके पर, हर रैली में, मोदी ने देश के लोगों को “मेरे परिवारजनों” कह कर पुकारना शुरू किया। लेकिन लगता है विरोधी दलों के नेता मोदी की लाइन  पकड़ ही नहीं पाए और लालू ने मोदी के परिवार पर सवाल उठा कर वही गलती कर दी, जो राहुल गांधी ने पिछले चुनाव में चौकीदार पर सवाल उठा कर की थी। ऐसे मामलों में कोई मोदी को मात नहीं दे सकता।

मोदी फुल टाइम प्रधानमंत्री की तरह काम करते है, अपने परिवार पर, भाइयों पर, भतीजे भतीजियों पर उनका ध्यान कभी नहीं जाता। लेकिन रविवार को पटना में मोदी-विरोधी मोर्चे की रैली में मंच पर जो नेता बैठे थे वो सब पार्ट टाइम पॉलिटिशियन हैं। बयान देने वाले लालू तेजस्वी को सीएम बनाना चाहते हैं, सोनिया गांधी राहुल को पीएम बनाना चाहती है, एम.के. स्टालिन अपने बेटे उदयनिधि को मुख्यमंत्री बनाने चाहते है, शरद पवार की चिंता सुप्रिया सुले के भविष्य को लेकर है, उद्धव की चिंता हमेशा ये रहती है कि आदित्य का क्या होगा?

अखिलेश यादव को तो मुलायम सिंह यादव पूरे परिवार की चिंता सौंप कर गए हैं, अखिलेश ने पत्नी, चाचा, भाई, भतीजा, सबको मैदान में उतारा है.. ये लोग परिवारवाद के सवाल पर मोदी से कैसे मुकाबला कर सकते हैं? मैं आपको मोदी के biological परिवार के बारे में बताता हूं। मोदी कुल पांच भाई और एक बहन हैं। नरेन्द्र मोदी तीसरे नंबर पर हैं। सोमभाई मोदी सबसे बड़े हैं। वो गुजरात के स्वास्थ्य विभाग में काम करते थे। करीब बीस साल पहले रिटायर हो चुके हैं। दूसरे नंबर पर अमृत मोदी हैं। ये प्राइवेट फैब्रिकेशन प्लांट में काम करते थे।

वो भी रियटार हो चुके हैं। नरेन्द्र मोदी के दो छोटे भाई हैं। एक प्रह्लाद मोदी सरकारी राशन की दुकान चलाते हैं। सबसे छोटे भाई हैं पंकज मोदी, जो गुजरात सरकार के सूचना विभाग में थे। वो भी नौ साल पहले रिटायर हो चुके हैं। मोदी की एक बहन हैं, वासंती बेन। विसनगर में अपने परिवार के साथ रहती हैं। इन सारे भाई बहनों में से कोई राजनीति में नहीं है। मोदी के भाई बहनों को तो छोड़िए। उनके भतीजे और भतीजियों का भी राजनीति से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं हैं। यहां तक परिवार वालों को सार्वजनिक तौर पर नरेन्द्र मोदी के नाम के इस्तेमाल की भी मनाही है।

मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रह्लाद मोदी की बेटी का दिल्ली में पर्स चोरी हो गया था लेकिन उसने पुलिस को ये नहीं बताया कि वो प्रधानमंत्री की भतीजी हैं। इसीलिए अब जब पूरे देश में नारा चलेगा – “पूरा देश मोदी का परिवार” - तो लोग विरोधी  दलों के नेताओं से उनके परिवारों  का हिसाब मांगेंगे, और ये हिसाब देना मंहगा पड़ेगा।

(यह लेखक के निजी विचार हैं)


टैग्स नरेंद्र मोदी आज की बात रजत शर्मा ब्लॉग आज की बात रजत शर्मा
सम्बंधित खबरें

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

2 hours ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

1 day ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

3 days ago

सभ्यतागत चेतना की पुनर्स्थापना का संकल्प: अनंत विजय

जब प्रधानमंत्री मोदी 2047 में विकसित भारत की बात करते हुए आध्यत्मिकता की बात करते हैं तो हमें स्मरण होता है कि यही काम तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अपने देश में कर रहे हैं।

3 days ago

अब परदेस में भी आतंकियों पर सीधे प्रहार को भारत तैयार: आलोक मेहता

किसी भी राज्य की आधिकारिक भूमिका पर अंतिम निर्णय कानूनी प्रक्रिया और साक्ष्यों के आधार पर ही तय होगा। भारत सरकार ने अमेरिका या कनाडा में ऐसे किसी भी प्रयास के आरोप गलत बताए हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

16 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

23 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

14 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

23 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago