होम / विचार मंच / मोदी से बोले गुलाब कोठारी, मेरी ही बात को 130 करोड़ लोगों तक पहुंचा गया आपका यह संकल्प

मोदी से बोले गुलाब कोठारी, मेरी ही बात को 130 करोड़ लोगों तक पहुंचा गया आपका यह संकल्प

लोकसभा चुनाव में भारी जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय में नरेंद मोदी ने बताईं थी अपनी प्रतिबद्धताएं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। अपनी इस ऐतिहासिक जीत के बाद दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में फूलों की बारिश, मोदी-मोदी के नारों और पार्टी  कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच नरेंद्र मोदी ने देश के लिए अपने संकल्प, समर्पण और प्रतिबद्धताओं को गिनाया।

मोदी का कहना था कि वो गलत इरादे या बदनीयत से कोई भी काम नहीं करेंगे। मोदी का यह भी कहना था कि वो खुद के लिए कुछ भी नहीं करेंगे और साथ ही ये भी कहा कि उनके समय का पल-पल और उनके शरीर का कण-कण देशवासियों के काम आएगा।

मोदी की इस जीत और संबोधन में अपनी प्रतिबद्धताओं के बारे में की गई घोषणा को लेकर ‘राजस्थान पत्रिका’ के एडिटर-इन-चीफ गुलाब कोठारी ने 25 मई के अखबार के अंक में मुखपृष्ठ पर एक संपादकीय लिखा है। इस संपादकीय में गुलाब कोठारी ने यह भरोसा भी जताया है कि राजस्थान पत्रिका समूह मोदी की भावी योजनाओं के प्रति पूरे समर्पण से काम करेगा।

गुलाब कोठारी द्वारा लिखे गए संपादकीय को आप यहां पढ़ सकते हैं-

माननीय नरेन्द्र भाई,

कल टीवी पर आपका वक्तव्य सुनकर लगा कि इस बार के जनादेश ने आपका हृदय रूपान्तरित कर दिया है और आप राजनीति के समुद्र को क्षीरसागर की तरह देखने लगे हो। कल आप ‘नमो’ नहीं ‘नम:’ लग रहे थे। जनशक्ति और आशीर्वाद के आगे धन, बल, सत्ता सब छोटे पड़ जाते हैं। आपकी वाणी सरदार पटेल और महात्मा गांधी को छूती हुई बह रही थी, तो कहीं-कहीं विवेकानन्द भी याद आ रहे थे। मानो सहसा आपकी प्रज्ञा का जागरण हो गया हो। दृष्टि में सूक्ष्म स्पष्ट हो रहा हो। यह जनादेश केवल राजनीति करने के लिए नहीं सौंपा गया है। राजस्थान पत्रिका का मूल क्षेत्र राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ पूर्ण रूप से आपकी भावी योजनाओं के साथ समर्पित है। जैसा कि परिणाम स्वयं आपके साथ है। तीन चौथाई देश भी आपके साथ खड़ा है।
मुझे नहीं मालूम आपने 2014 में दस वर्ष का कार्यकाल क्या सोचकर मांगा था, किन्तु जनता ने दे भी दिया। आपके मन में यह गहरा उतर भी गया, जब आपने तीन बड़े वादे जनता से किए।

‘मेरा वादा, मेरा संकल्प, मेरी प्रतिबद्धता-
1. बदइरादे या बदनीयत से कोई काम नहीं करूंगा।
2. मैं मेरे लिए कुछ नहीं करूंगा।
3. मेरा पल-पल और मेरा कण-कण देशवासियों को समर्पित होगा।’

साथ में आपने यह भी कह दिया कि ‘जब आप मेरा मूल्यांकन करें तो संकल्पों के इस तराजू पर जरूर कसना, कमी रह जाए तो कोसना भी।’ यह कोई साधारण समर्पण नहीं है। हिन्दुत्व या भगवा से अथवा राजनीति से बहुत ऊपर का दर्शन प्रकट हुआ है। आपने पहले ही वादे में वह सब सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया जिसका साहस देख पाना आज अत्यन्त दुर्लभ है। राजनीति के सारे दाग धो डाले। अब किसको विश्वास नहीं होगा आपकी बात पर। ‘सरकार बहुमत से नहीं सर्वसम्मति से चलती है।’ यह कहकर आपने अपने संकल्प पर एक शक्तिशाली मोहर ही लगाई है।

आपका यह संकल्प कि, मैं अपने लिए कोई कार्य नहीं करूंगा, मेरी ही बात को 130 करोड़ लोगों तक पहुंचा गया। आभारी रहूंगा सदा। सृष्टि में कोई भी बीज स्वयं को सुरक्षित रखकर पेड़ नहीं बन सकता। न कोई बीज अपने फल खा पाता है, न अपनी छाया का सुख भोगता है। आपके संकल्प ने उद्घोष कर दिया कि आप अपने फल नहीं खाएंगे। स्वयं के लिए नहीं जीएंगे। जमीन में गडकऱ पेड़ बन जाने की प्रतिबद्धता निश्चित ही स्तुत्य है। आज से पत्रिका का संकल्प भी आपके साथ सहभागी रहेगा। बिना किसी भी प्रलोभन अथवा राजनीतिक स्वार्थ के।

लगता है वह समय आ गया है जब भारत के आधिदैविक धरातल को पुनर्जीवित होना है। इसके शिलान्यास का समय शुरू हो गया है। देश में फैले विषैले कंटक-विचार-चर्या-अकर्मण्यता के भाव स्वच्छता अभियान में सिमट जाने को हैं। भारत का गौरव फिर से लौटता दिखाई देने लगा है। तीनों पायों को बस जमीन से जोडऩे की जरूरत है। इनको विदेश से घर लाना है। विदेशी नकल ने विकास के नाम पर न केवल हमारी संस्कृति की हत्या की है, न केवल इंसान की कीमत घटाई है, न केवल खाने में जहर घोला है, बल्कि हमारी आस्था के धरातल को शरीर तक समेटकर तितर-बितर कर दिया है।

श्रीमान! आपके ये संकल्प शरीर और बुद्धि से परे के हैं। शायद अव्यय मन-आत्मा-के धरातल से जुड़े हैं। मानो नया जनादेश आपको देवासुर संग्राम में विजयी बना गया। आपको चौदह रत्न मिल गए।

एक बात और! पूरे चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष-अमित शाह-आपके सारथी रहे। उनका युद्ध कौशल भी आपको कई नए आयाम दे गया होगा। शपथग्रहण के बाद आपको राष्ट्र निर्माण के रथ का सारथी बनना है। मन विकल्पों में न अटक-भटक जाए। संभावना भी नहीं है।

किसी शायर ने लिखा है-

जहां भी जाएंगे, रोशनी लुटाएंगे।
किसी चिराग का अपना मकां नहीं होता।
सादर अभिवादन! नमस्कार!! 

- गुलाब कोठारी


टैग्स नरेंद्र मोदी पीएम मोदी गुलाब कोठारी राजस्थान पत्रिका चुनाव 2019
सम्बंधित खबरें

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

3 hours ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

1 day ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

3 days ago

सभ्यतागत चेतना की पुनर्स्थापना का संकल्प: अनंत विजय

जब प्रधानमंत्री मोदी 2047 में विकसित भारत की बात करते हुए आध्यत्मिकता की बात करते हैं तो हमें स्मरण होता है कि यही काम तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अपने देश में कर रहे हैं।

3 days ago

अब परदेस में भी आतंकियों पर सीधे प्रहार को भारत तैयार: आलोक मेहता

किसी भी राज्य की आधिकारिक भूमिका पर अंतिम निर्णय कानूनी प्रक्रिया और साक्ष्यों के आधार पर ही तय होगा। भारत सरकार ने अमेरिका या कनाडा में ऐसे किसी भी प्रयास के आरोप गलत बताए हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

28 minutes ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू रणनीति, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की रणनीति में बड़ा बदलाव किया है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

2 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

16 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

1 hour ago