होम / विचार मंच / सोनिया गांधी का राष्ट्रपति को 'बेचारी' कहना अनुचित है : रजत शर्मा

सोनिया गांधी का राष्ट्रपति को 'बेचारी' कहना अनुचित है : रजत शर्मा

राष्ट्रपति के भाषण पर जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने ये अपमानजनक बयान दिए, उस वक्त प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी साथ साथ थे। पूरा गांधी नेहरू खानदान एक साथ था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

रजत शर्मा, इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ।

कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता सोनिया गांधी ने महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को 'बेचारी, गरीब और थकी हुई' कहा । राहुल गांधी ने राष्ट्रपति का भाषण 'बोरिंग' बताया। राहुल का कहना था कि अभिभाषण में एक ही बात को बार-बार कहा गया। बड़ी बात ये है कि राष्ट्रपति के भाषण पर जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने ये अपमानजनक बयान दिए, उस वक्त प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी साथ साथ थे। पूरा गांधी नेहरू खानदान एक साथ था।

जैसे ही सोनिया गांधी का बयान आया, बीजेपी ने इस पर कड़ी आपत्ति जाहिर की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोनिया गांधी के बयान को राष्ट्रपति के साथ साथ देश के दलितों, आदिवासियों और गरीबों का अपमान बताया। मोदी ने कहा कि शाही परिवार को दलितों और आदिवासियों से नफरत है, ये लोग देश की विकास सुन ही नहीं सकते।

मोदी ने कहा कि देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का ये अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके बाद जे पी नड्ढा, पीयूष गोयल, हरदीप पुरी, गिरिराज सिंह से लेकर संबित पात्रा तक बीजेपी के सभी बड़े नेताओं ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा।

पहली बार राष्ट्रपति भवन की तरफ से बयान जारी करके सोनिया गांधी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया। बाद में प्रियंका गांधी ने सफाई दी की मीडिया ने उनकी मां की बातों को तोड़-मरोड़ कर दिखाया। सोनिया और राहुल कैमरों के सामने बात कर रहे थे। किसी ने उनसे सवाल नहीं पूछा था। राहुल ने सवाल किया, जवाब में सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को बेचारी और थकी हुई कहा। इसका मतलब ये है कि सोनिया तय करके आई थीं कि क्या कहना है, किस अंदाज़ में कहना है।

भारत गणराज्य के राष्ट्रपति को पब्लिकली poor lady और poor thing कहना किसी को भी शोभा नहीं देता। द्रौपदी मुर्मू भारत के सर्वोच्च पद पर हैं। वह एक आदिवासी गरीब परिवार से आती हैं। उन्हें बेचारी, थकी हुई कहना, दुर्भाग्यपूर्ण है। ये बात इसीलिए भी गंभीर है कि ये एक परिवार के तीन लोगों के बीच हुई बातचीत के तौर पर सुनाई दिया। ये कमेंट किसी रिपोर्टर के सवाल का जवाब नहीं था। इस परिवार के लोगों ने बरसों देश पर शासन किया। वे राष्ट्रपति के पद की गरिमा को समझते हैं।

सोनिया गांधी आमतौर पर नपे तुले शब्दों में बोलती हैं। एक दो बार को छोड़कर उन्होंने कभी इस तरह के शब्द प्रयोग नहीं किए, पर लगता है कि राहुल गांधी उनसे कुछ कहलवाना चाहते थे। राहुल गांधी को बजट स्पीच में मजा नहीं आया, वह उनको बोरिंग लगा, तो वह सरकार पर कमेंट करवाना चाहते थे।

लेकिन भूल गए कि पार्लियामेंट में आज राष्ट्रपति महोदया ने सरकार का पक्ष रखा। राहुल गांधी राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर कई बार सरकार पर कटाक्ष करते रहे हैं। जब राष्ट्रपति महोदया को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं देखा गया, तो राहुल ने बार बार कहा कि वह एक आदिवासी महिला हैं, इसीलिए उनको नहीं बुलाया गया। उनका अपमान किया गया लेकिन आज जब उन्होंने और सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया तो असलियत सामने आ गई।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

2 hours ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

1 day ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

3 days ago

सभ्यतागत चेतना की पुनर्स्थापना का संकल्प: अनंत विजय

जब प्रधानमंत्री मोदी 2047 में विकसित भारत की बात करते हुए आध्यत्मिकता की बात करते हैं तो हमें स्मरण होता है कि यही काम तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अपने देश में कर रहे हैं।

3 days ago

अब परदेस में भी आतंकियों पर सीधे प्रहार को भारत तैयार: आलोक मेहता

किसी भी राज्य की आधिकारिक भूमिका पर अंतिम निर्णय कानूनी प्रक्रिया और साक्ष्यों के आधार पर ही तय होगा। भारत सरकार ने अमेरिका या कनाडा में ऐसे किसी भी प्रयास के आरोप गलत बताए हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

16 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

23 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

13 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

23 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago