होम / विचार मंच / 'FOLK भारत' सीजन 1 का धमाकेदार समापन : विजेता वीरसेन को 5 लाख का इनाम

'FOLK भारत' सीजन 1 का धमाकेदार समापन : विजेता वीरसेन को 5 लाख का इनाम

भारत समाचार के मुख्य संपादक श्री ब्रजेश मिश्रा ने FOLK भारत के अगले चार सीज़नों की आधिकारिक घोषणा की है। यह सफर अब और भी व्यापक व भव्य रूप लेगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago

भारत की समृद्ध लोक-संस्कृति और परंपराओं को पुनर्जीवित करने वाले मंच “FOLK भारत” के पहले सीजन का भव्य समापन हुआ। इस मंच ने भारत की मिट्टी से जुड़ी आत्मा को न केवल सजाया, बल्कि उसे देश के कोने-कोने तक पहुँचाने का सफल प्रयास किया। ग्रैंड फिनाले में कुल 6 प्रतिभागियों ने अपने सुरों और लोककला की अद्भुत प्रस्तुति से समां बाँधा। इनमें 4 प्रतिभागी उत्तर प्रदेश से और 2 प्रतिभागी बिहार से थे।

फाइनल राउंड में तीन प्रतिभागियों ने जगह बनाई, जिनमें विजेता वीरसेन को 5 लाख रुपये का पुरस्कार, प्रथम रनर-अप समरेश चौबे (बिहार) को 3 लाख रुपये तथा द्वितीय रनर-अप नीरज प्रजापति (कुशीनगर, यूपी) को 2 लाख रुपये मिले। कार्यक्रम का संचालन मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने ऊर्जावान और प्रभावशाली अंदाज़ में किया, जबकि जज की भूमिका में प्रसिद्ध गायक आलोक कुमार और भजन गायिका स्वाती मिश्रा ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

इसके अलावा, कार्यक्रम में देश के कई नामचीन कलाकारों ने गेस्ट जज के रूप में शिरकत की, जिनमें वंदना भारद्वाज, प्रिया मलिक, त्रिप्ती शाक्य, अंशुमान सिन्हा, मालिनी अवस्थी और भोजपुरी के लोकप्रिय अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी शामिल रहे।

इस भव्य कार्यक्रम का निर्देशन राजीव मिश्रा ने किया, जिन्होंने पूरे शो को कलात्मक दृष्टि और शानदार प्रस्तुति के साथ एक यादगार रूप दिया। भारत समाचार द्वारा आयोजित यह मेगा इवेंट केवल एक शो नहीं, बल्कि भारतीय परंपराओं, लोक गीतों, नृत्यों और विरासत को संजोने व नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक सशक्त आंदोलन बन गया।

इस ऐतिहासिक पहल के सूत्रधार भारत समाचार के मुख्य संपादक श्री ब्रजेश मिश्रा और सीईओ श्री वीरेंद्र सिंह रहे, जिन्होंने न केवल इस विचार को जन्म दिया, बल्कि इसे ज़मीन पर उतारकर लोक संस्कृति को एक भव्य मंच प्रदान किया। उनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व में FOLK भारत गांव-देहात से लेकर शहरों तक हर आवाज़ और हर संस्कृति को सम्मान दिलाने वाला एक जनआंदोलन बन गया।

इस मंच ने अनगिनत अनसुने कलाकारों को पहचान दी और लोककला को नया जीवन प्रदान किया। सीजन 1 का समापन भले ही हो गया हो, लेकिन FOLK भारत की यह यात्रा अब यहीं नहीं रुकने वाली है। भारत समाचार के मुख्य संपादक श्री ब्रजेश मिश्रा ने FOLK भारत के अगले चार सीज़नों की आधिकारिक घोषणा की है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि भारतीय लोक परंपराओं को जन-जन तक पहुँचाने का यह सफर अब और भी व्यापक व भव्य रूप लेगा।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एआई पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक : रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

1 hour ago

रामबहादुर राय - पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

2 hours ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

1 day ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

15 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

20 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago