होम / विचार मंच / जातिगत जनगणना मधुमक्खी के छत्ते में हाथ डालने जैसा : समीर चौगांवकर

जातिगत जनगणना मधुमक्खी के छत्ते में हाथ डालने जैसा : समीर चौगांवकर

देश का दुर्भाग्य है कि पूरा देश जातिगत समीकरणों की विचित्र प्रयोगशाला बना हुआ है। लेकिन जात को देखने वाली भारतीय राजनीति में नरेन्द्र मोदी को एक अपवाद के रूप में देखा जा रहा था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

समीर चौगांवकर, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक।

आजाद भारत के इतिहास में पहली बार केंद्र सरकार जनगणना में जाति पूछेगी। जाति है कि जो भारतीय राजनीति से जाती नहीं। मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का प्रस्ताव पास कर मधुमक्खी के छत्ते में हाथ डाला है। सरकार को शहद मिलता है या डंक यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन देश की राजनीति जाति के चक्रव्यूह में फंसेगी यह तय है।

देश का कोई भी राजनीतिक दल और चुनाव जाति के प्रभाव से मुक्त नहीं है। इस कारण सभी राजनीतिक दल टिकट बंटवारे से लेकर मंत्री और मुख्यमंत्री बनाने में जातिगत समीकरण का पूरा ध्यान रखते है। यह भारत में विकास की राजनीति पर जाति के दबदबे को बताता है। जहा योग्यता जाति के सामने दम तोड़ देती है। सभी राजनीतिक दल विकास के प्रमाण पत्र से ज्यादा जाति के प्रमाण पत्र को महत्व देते है।

चुनावी गणित जाति के समीकरणों से सधता है। यह हमारे देश की राजनीति का दुर्भाग्य है कि चुनावी गणित विकास से कम और जाति से ज्यादा प्रभावित होता है और जाति पर मरता है। इसी कारण भारत जैसे देश में सियासत अपनी लीक से चलती है और विकास सिसकता है। देश के नेता और राजनीतिक दल जानते है कि सत्ता में पहुंचकर आर्थिक प्रगति और विकास का माल भी वोट की मंडी में जाति के सामने दम तोड़ देता है तो चुनाव में विकास से ज्यादा जाति को आगे कर चुनाव क्यो न लड़ा जाए?

देश का दुर्भाग्य है कि पूरा देश जातिगत समीकरणों की विचित्र प्रयोगशाला बना हुआ है। लेकिन जात को देखने वाली भारतीय राजनीति में नरेन्द्र मोदी को एक अपवाद के रूप में देखा जा रहा था। आजादी के बाद किसी भी कालखंड में इस तरह की राजनीति देश की जनता ने नहीं देखी जिसमें भारत की जटिल क्षेत्रीय पहचानें, जातिगत समीकरण, धार्मिक पहचान और राजनीतिक अस्मितांए किसी एक नेता में इस कदर घनीभूत हो गई हो, जैसा मोदी के साथ हुआ।

मोदी के भरोसे ने पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक फैली वैविध्यपूर्ण जातिगत भारतीय राजनीति को गजब का एकरंगी कर दिया था। राजनीति को जाति का अतीत कुरेदने की लत लग गई है। जाति की राजनीति में गजब का नशा है और यह नशा देश के नेताओं और राजनीतिक दलों में सर चढ़कर बोल रहा है। जाति जितनी मजबूत, सत्ता में उतनी धमक मजबूत। मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना का निर्णय कर लिया है। एकबार जातिगत जनगणना हो जाने दीजिए फिर देखना देश की राजनीति में जाति का रंग कैसे सर चढ़कर बोलता है।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

3 hours ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

3 hours ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

1 day ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

3 minutes ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

22 hours ago