होम / विचार मंच / 'हैप्पी बर्थडे सुधीर सर, आपकी यह सोच ही पूरी टीम को देती है हौसला'

'हैप्पी बर्थडे सुधीर सर, आपकी यह सोच ही पूरी टीम को देती है हौसला'

आपके साथ अब लगभग छह महीने काम कर चुका हूं और एक बात जो आपसे सीखी, वो ये ही है कि हर दिन एक नया दिन होता है और हमें अपनी नई सोच और स्फूर्ति के साथ हर नई सुबह पिच पर उतरना होता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

हैप्पी बर्थडे सुधीर चौधरी सर, आज शायद कई को अच्छा न लगे कि अपने सैनिकों की शहादत, कोरोना की आपदा और सुशांत की असामयिक मृत्यु के बीच मैं आपको विश कर रहा हूं, पर आपके साथ अब लगभग छह महीने काम कर चुका हूं और एक बात जो आपसे सीखी, वो ये ही है कि हर दिन एक नया दिन होता है और हमें अपनी नई सोच और स्फूर्ति के साथ हर नई सुबह पिच पर उतरना होता है। ये आपकी प्रैक्टिकल सोच ही है जो पूरी टीम को वो हौसला देती है कि मुश्किल समय में भी कैसे बेस्ट परफॉर्मेंस दी जा सकती है।

बाहर की दुनिया हजारों बातें करती है, क्योंकि बातें करना आसान है, रिजल्ट देना मुश्किल। जब हमारे कुछ साथी कोरोना से पीड़ित हुए, तो तरह-तरह की बातें की गईं। उस वक्त मन में डर स्वाभाविक था, पर डर के आगे ही जीत है, ये आपने सिखाया। कोरोना का वह भयानक दौर जब चल रहा था, उस वक्त आप हर दिन ऑफिस आ रहे थे। हमारे पैरेंट्स की तरह आपके माता-पिता-पत्नी सबने आपको रोका होगा कि अब ऑफिस मत जाओ। आप पर ये भी प्रेशर रहा होगा कि अब इतनी सक्सेस के बाद जिंदगी में क्या पाना है, जो जिंदगी को मुश्किल में डाल लगातार ‘डीएनए’ के लिए ऑफिस जा रहे हो?

पर ये आपके दृढ़ मन का विश्वास था कि कर्म से पीछे हटा नहीं जा सकता, इसलिए आपने उस वक्त भी नेतृत्व किया, जब कई बड़े-बड़े बॉस घर पर डेरा जमा चुके थे। यही असली लीडरशिप थी।

आज दिल एक बात और कहना चाहता है कि आपके गुस्से को लेकर कई तरह की चर्चाएं चलती हैं, मैंने भी आपकी बड़ी वाली डांट खाई है, पर मुझे समझ आता है कि उस गुस्से के पीछे आपकी परफेक्शन वाली सोच है। और आपकी इसी अप्रोच ने ‘डीएनए’ को लगातार 5 सालों से टॉप पर बनाए रखा है। गुस्सा कोई जानबूझकर नहीं करता है, क्योंकि इसका सीधा नुकसान गुस्सा करने वाले की सेहत पर ही होता है, पर ये भी हमारे-आपके डीएनए का हिस्सा है। मैं ये बात इसलिए कह सकता हूं क्योकि मुझे भी गुस्सा आता है।

आपकी एक बड़ी खासियत का भी यहां जिक्र जरूरी है, आपने पत्रकारिता की एक नई समझ दी है। आपने बताया कि भारत में पत्रकारिता के जरिए इन्टलेक्चुऐलिटी (Intellectuality) को कैसे आम आदमी से जोड़ा जा सकता है। ‘डीएनए’ लगातार बड़े मुद्दों को आमजन को इसी सोच के जरिये समझा पाता है। ये मेरा अनुभव है कि किस तरह देश की गृहणियों में भी ‘डीएनए’ के प्रति चाव है, कई से बात की तो पता चला कि वे इस शो को देखने के बाद अपने परिवार और बच्चों के समक्ष किसी मुद्दे पर अपना एक पर्सपेक्टिव रख पाती हैं।

सर, एक बात तो है कि आप बिना बॉलिवुड गए, कई घरों के हीरो हैं। आपकी जबर्दस्त फोलोइंग और आपके प्रति लोगों की दीवानगी लगातार पता चलती है, जब किसी को पता चलता है कि मैं आपके साथ काम करता हूं, तो कई बस यही रिक्वेस्ट करते हैं कि हमको एक बार सुधीर जी से मिलवा दो।

आज के दिन यही दुआ है कि आप स्वस्थ रहें, व्यस्त रहें, मस्त रहें और इसी तरह हम सबका नेतृत्व करते हुए सदैव प्रगतिपथ पर अग्रसरित रहें।

(वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक मेहरोत्रा की फेसबुक वॉल से साभार)


टैग्स जी न्यूज मीडिया सुधीर चौधरी अभिषेक मेहरोत्रा जन्मदिन की शुभकामनाएं
सम्बंधित खबरें

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

2 hours ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

1 day ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

3 days ago

सभ्यतागत चेतना की पुनर्स्थापना का संकल्प: अनंत विजय

जब प्रधानमंत्री मोदी 2047 में विकसित भारत की बात करते हुए आध्यत्मिकता की बात करते हैं तो हमें स्मरण होता है कि यही काम तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अपने देश में कर रहे हैं।

3 days ago

अब परदेस में भी आतंकियों पर सीधे प्रहार को भारत तैयार: आलोक मेहता

किसी भी राज्य की आधिकारिक भूमिका पर अंतिम निर्णय कानूनी प्रक्रिया और साक्ष्यों के आधार पर ही तय होगा। भारत सरकार ने अमेरिका या कनाडा में ऐसे किसी भी प्रयास के आरोप गलत बताए हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

16 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

23 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

14 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago