होम / विचार मंच / जन्मदिन विशेष: गरिमामय स्त्रीत्व की सुप्त ज्वालामुखी हैं रेखा

जन्मदिन विशेष: गरिमामय स्त्रीत्व की सुप्त ज्वालामुखी हैं रेखा

बॉलिवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रेखा का आज जन्मदिन है। वरिष्ठ पत्रकार बादल सरोज ने खास अंदाज में उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

रेखा एक दृष्टि हैं
उन कैरियरिस्ट और चतुर बच्चों को दूर से ही भांप लेती हैं जो सारी उछलकूद और अपनी पारी खेलने के बाद जैसे ही खुद का नम्बर आता है, वैसे ही बिसूरकर कहते है ‘नईं अब हम नईं खेलेंगे, मम्मी नाराज होंगी।’ बाकियों का सबकुछ खर्च करा लेने के बाद, अपने पैसे छुपा लेते हैं, खोज लिए जाने पर कहते हैं, ‘ये तो दादी की दवा के पैसे हैं।’ इस डेढ़ स्यानपट्टी से चिढ़ने की बजाय उनकी आंखें मुस्कुरा कर कहती हैं: ‘रहन दे, तुझ पै नही हो पायेगा प्रेम-व्रेम, जा घर जाके ब्रश करके सो जा बबुआ।‘

रेखा एक इस्तगासा हैं

एक जीती जागती चार्जशीट। उस मुकदमे की जो उसके खिलाफ नहीं जो उनके लायक नहीँ था, उन सबके खिलाफ है, जो उनके साथ नहीँ हैं। उनकी मौजूदगी ही उनकी पैरवी है। इस कदर प्रभावी और तेजस्वी कि शहंशाह की झुकी और शर्मसार नजरों के रूप में कन्विक्ट की शिनाख्त परेड भी करा जाती हैं।

रेखा एक व्यक्तित्व हैं

सचमुच की असाधारण शख्सियत। विक्टिम सिंड्रोम से मीलों दूर, 'हाय मर जायेंगे- हाय लुट जायेंगे'’ के रुदाली रुदन से परे-खुद के किये के लिए किसी हतभाव या मलाल, शिकवे और शिकायत के बिना। उनकी यह ताब जिन्हें डराती है, वे औरत को विछोह के अवसाद और अनकिये के पश्चाताप में देखना चाहने वाले पितृसत्ताक मनोरोगी हैं। इनकी कारगर एन्टी डोज हैं वे।

रेखा गरिमामय स्त्रीत्व की सुप्त ज्वालामुखी हैं

उन्होंने डर्टी पिक्चर की नायिका का अंत चुनने की बजाय तटस्थ मौजूदगी भर से महानायक की पिक्चर डर्टी कर दी। बाकियों को भी खुद के अंदर झांकने पर विवश कर दिया । वे विरह का उत्सव हैं, सशरीर!

रेखा एक आईना हैं

इस आईने में उनकी कहानी के जरिये, दुनिया के उन पुरुषों-महापुरुषों की कायरता का प्रतिबिम्ब दिखता है जिनके लिए मोहब्बत एक लाभ-हानि के गणित से आंके जाने वाले फ्लर्ट से अधिक कुछ नही है । रेखा से अपना लेना देना उनके अभिनय और कमाल के नृत्य के प्रशंसक के अलावा इतना और है कि वे हमसे कुछ महीने बड़ी हैं और इस तरह आयु के वर्षों के मनोवैज्ञानिक बोझ से निवृत्त कर देती हैं। युवा बनाये रखती हैं।

हैप्पी बर्थडे रेखा गणेशन, वन ऑफ द मोस्ट आउटस्टैंडिंग एन्ड सेल्फ मेड पर्सनालिटी ऑफ बॉलिवुड!!

(पिछली साल सीधी जिले के गांवों में लिखा था यह ग्रीटिंग कार्ड: साल भर में न रेखाजी मे कोई बदलाव आया, न इस पोस्ट पर मिली एकाध झिड़की के बावजूद हमारे नजरिये में कोई तब्दीली आयी, इसलिए पुनर्पोस्ट।)

(पाक्षिक अखबार लोकजतन के संपादक बादल सरोज की फेसबुक वॉल से साभार)


टैग्स बॉलिवुड एक्ट्रेस लोकजतन बादल सरोज रेखा
सम्बंधित खबरें

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक : नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

46 minutes ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

1 day ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

3 days ago

सभ्यतागत चेतना की पुनर्स्थापना का संकल्प: अनंत विजय

जब प्रधानमंत्री मोदी 2047 में विकसित भारत की बात करते हुए आध्यत्मिकता की बात करते हैं तो हमें स्मरण होता है कि यही काम तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अपने देश में कर रहे हैं।

3 days ago

अब परदेस में भी आतंकियों पर सीधे प्रहार को भारत तैयार: आलोक मेहता

किसी भी राज्य की आधिकारिक भूमिका पर अंतिम निर्णय कानूनी प्रक्रिया और साक्ष्यों के आधार पर ही तय होगा। भारत सरकार ने अमेरिका या कनाडा में ऐसे किसी भी प्रयास के आरोप गलत बताए हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

21 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

22 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

22 hours ago