होम / विचार मंच / मिस्टर मीडिया: सरकारी मीडिया की साख़ भी लगी है दांव पर

मिस्टर मीडिया: सरकारी मीडिया की साख़ भी लगी है दांव पर

सत्रहवीं लोकसभा के चुनाव पत्रकारिता का बहुत सम्मान और साख़ बढ़ाने वाले नहीं हैं

राजेश बादल 6 years ago

राजेश बादल
वरिष्ठ पत्रकार।।

सत्रहवीं लोकसभा के चुनाव पत्रकारिता का बहुत सम्मान और साख़ बढ़ाने वाले नहीं हैं। निजी क्षेत्र के मीडिया पर हम इस स्तंभ में काफी चर्चा कर चुके हैं। इस बार सरकारी माध्यमों की भूमिका और उनकी ज़िम्मेदारी की बात। चुनाव की तारीख़ों का ऐलान होने के बाद आकाशवाणी केंद्रों के समाचार, दूरदर्शन का कवरेज और उसके प्रोफेशनल्स की पत्रकारिता सारा देश देख रहा है। इसके अलावा भारतीय संसद के दोनों चैनलों की निरपेक्षता भी समीक्षकों की बारीक़ नज़र से छिपी नहीं है।

इस सप्ताह चुनाव आयोग को एक रिपोर्ट मिली। इसके मुताबिक़ दूरदर्शन और इसके क्षेत्रीय चैनलों पर एक महीने में भारतीय जनता पार्टी को 160 घंटे और कांग्रेस को केवल 80 घंटे स्थान मिला। ज़ाहिर है कि अन्य राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों की हालत इससे बेहतर नहीं है। दूरदर्शन का चुनावी राजनीतिक कवरेज निष्पक्षता और संतुलन के बुनियादी सिद्धांत का पालन नहीं कर रहा है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रसार भारती प्रबंधन को चुनाव आयोग के इस निष्कर्ष से अवगत करा दिया है। दूरदर्शन को संपादकीय सामग्री पर निगरानी के लिए एक कमेटी बनानी पड़ी है। यह कमेटी चुनाव आयोग को समय-समय पर अपने आंकड़ों और सामग्री की जानकारी देगी। प्रसारभारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशि शेखर वेम्पती ने चुनाव आयोग से संतुलित और निष्पक्ष कवरेज का वादा किया है। ग़ौरतलब है कि चुनाव आयोग ने यह रिपोर्ट कांग्रेस की शिक़ायत पर मांगी थी। शिक़ायत में कहा गया था कि दूरदर्शन जानबूझकर कांग्रेस को पर्याप्त स्थान नहीं दे रहा है। जांच में यह सच पाया गया।

इन दिनों आकाशवाणी के अधिकांश बुलेटिन प्रधानमंत्री के भाषणों या उनके कार्यक्रमों से प्रारंभ होते हैं। बारीक अंतर यह है कि विपक्ष के सेकंड और मिनट उनके नेताओं के यात्रा कार्यक्रमों की जानकारी देने में निकल जाते हैं और उसी समय में सत्तारूढ़ दल के नेताओं ख़ासकर प्रधानमंत्री के संबोधनों से समाचार निकाल कर प्रसारित किए जाते हैं। यानी समय में चाहे बेशक़ बराबरी दिखाई दे, मगर उस अवधि के कंटेंट में काफी अंतर होता है। इसे कोई भी कैसे रोक सकता है। इसी तरह चुनाव पर केंद्रित जनादेश में अव्वल तो पसंदीदा पत्रकार बुलाए जाते हैं, जिससे आलोचना का स्वर न के बराबर रहे। इसके बावजूद जब कार्यक्रम का पुनर्प्रसारण होता है तो उसमें भी संपादित अंश होते हैं। स्पष्ट है कि इसमें से बीजेपी के पक्ष में धुन निकलती है। यहां तक कि एनडीए के सहयोगी दलों को भी पर्याप्त स्थान नहीं मिल रहा है। मुझे यह देख-सुन कर 1977 की आकाशवाणी की याद आ रही है। भले ही यह संस्था सरकारी भौंपू बन गई थी, मगर सत्तारूढ़ दल को फ़ायदा दिलाने में नाकाम रही थी।

संसद के दोनों चैनल अपनी स्थापना के कई साल तक निष्पक्ष पत्रकारिता से पहचान बना चुके थे। इन दिनों ये चैनल भी सवालों के घेरे में हैं। संसद के दोनों सदनों में प्रतिपक्षी दलों की संख्या के अनुपात में चैनलों पर स्थान नहीं मिल रहा है। ज़ाहिर है इससे पेशेवर छबि को धक्का पहुंचा है। इस सिलसिले में मुझे पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल वीपी मलिक की एक टिप्पणी याद आ रही है। तेरह साल पहले कारगिल युद्ध पर उनकी एक किताब ‘कारगिल-एक अभूतपूर्व विजय’ आई थी। इसमें उन्होंने कारगिल युद्ध के बाद चुनाव के दिनों में मीडिया की भूमिका पर अपनी बेबाक राय रखी थी। उनका अनुभव था कि मीडिया ने जानबूझकर ग़लत रिपोर्टें दीं। रिपोर्टों की प्रकृति दुष्टतापूर्ण और निंदनीय थी। जनरल मलिक का यह आकलन भी था कि सरकार प्रभावित मीडिया स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पाता। वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे थे कि सरकारी और नियुक्त अथवा प्रायोजित मीडिया भारत में सफल नहीं हो सकता। इस तरह पेशेवर सिद्धांतों से हटने के कारण साख़ दांव पर लग जाती है मिस्टर सरकारी मीडिया!

वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल की 'मिस्टर मीडिया' सीरीज के अन्य कॉलम्स आप नीचे दी गई हेडलाइन्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं-

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडिया: हारने की खीज है या मीडिया से रंजिश निकालने का बहाना

यह भी पढ़ें: जंग कवरेज़ के कुछ मानक भी तय कर लीजिए मिस्टर मीडिया

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडिया: एक सदी में कमाए प्रसारण के संस्कार कहां गए?

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडियाः धंधा तो है पर क्या वाकई गन्दा है?

 


टैग्स राजेश बादल मिस्टर मीडिया
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

1 day ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

1 day ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

2 days ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

3 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

16 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago