होम / विचार मंच / मीडिया के लिए अच्छा नहीं रहा 2023, नए साल में हालात बदलने की उम्मीद भी कम: ऋचा जैन कालरा

मीडिया के लिए अच्छा नहीं रहा 2023, नए साल में हालात बदलने की उम्मीद भी कम: ऋचा जैन कालरा

साल 2023 की ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ में भारत की वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स (world Press Freedom Index) में रैंकिंग 180 देशों के बीच 11 स्थान नीचे लुढ़कते हुए 161वें स्थान पर पहुंच गई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

ऋचा जैन कालरा
फाउंडर और एडिटर-इन-चीफ
'अच्छी खबर’

मेरी राय में वर्ष 2023 भारतीय मीडिया के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय मीडिया की साख गिरी है। साल 2023 की ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ में भारत की वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स (world Press Freedom Index) में रैंकिंग 180 देशों के बीच 11 स्थान नीचे लुढ़कते हुए 161वें स्थान पर पहुंच गई। कुछ लोग इसे ये कहकर नकार सकते हैं कि ये भारतीय मीडिया की सही तस्वीर नहीं है। अगर देश की सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों पर गौर करें तो स्थिति का आकलन करने में मुश्किल नहीं होगी।

देश के इतिहास में पहली बार सबसे बड़ी अदालत ने नफरत फैलाने एंकर्स पर सख्त टिप्पणी की और कहा कि ऐसे एंकर्स को फौरन ऑफ-एयर करना चाहिए। यही नहीं, इस टिप्पणी के कुछ महीने बाद फिर से कोर्ट ने अतिवाद की तरफ जा रहे टीवी चैनल्स को लताड़ा और कहा कि टीवी चैनल्स के लिए एक बेहतर स्व-नियामक तंत्र की जरूरत है।

कोर्ट ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद की मीडिया कवरेज का भी हवाला दिया। एंकर्स के अलावा ‘सुदर्शन न्यूज’ के एक एडिटर को हरियाणा पुलिस ने नूंह में हुई हिंसा के मामले में भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर गिरफ्तार कर लिया।

मेनस्ट्रीम मीडिया पर उठे सवालों के चलते लोग अब ऑनलाइन मीडिया की तरफ बड़ी संख्या में मुड़ने लगे हैं। हाथ में मोबाइल पर न्यूज समेत सब कुछ किसी भी वक्त उपलब्ध है। डिजिटल न्यूज में पत्रकारिता ज्यादा फल-फूल रही है। जो लोग स्वतंत्र और निष्पक्ष खबरें देना चाहते हैं, उन्हें यहां एक खुला मैदान नजर आता है।

‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) और चैटजीपीटी ने मीडिया के लिए काम आसान और मुश्किल दोनों किया है। आसान इसलिए कि खबरें लिखना अब और आसान हो गया है। मुश्किल इसलिए क्योंकि खबर कितनी खरी है, कितनी जांची परखी है, इस डिजिटल वर्ल्ड में इसकी कोई गारंटी नहीं है। गारंट के लिए विश्वसनीयता चाहिए और यह आज के मीडिया में लगातार घटती जा रही है। हालात वर्ष 2024 में बदलेंगे, इसकी उम्मीद कम है।


टैग्स समाचार4मीडिया ईयर एंडर एस4एम ऋचा जैन कालरा अच्छी खबर
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

2 hours ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

2 hours ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

1 day ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

15 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

21 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago