होम / विचार मंच / मिस्टर मीडिया: पत्रकार कोई ग़रीब की जोरू नहीं है नेता जी!

मिस्टर मीडिया: पत्रकार कोई ग़रीब की जोरू नहीं है नेता जी!

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पत्रकार वार्ता में एक पत्रकार के सवाल पूछने पर जो व्यवहार किया, वह परदे पर लाखों लोगों ने देखा

राजेश बादल 6 years ago

अपने आपको समझते क्या हैं नेता जी? सवाल पसंद न आए तो कुछ भी बोलेंगे आप? संभव है कि आप और आपके जैसे दूसरी पार्टियों में मौजूद नेताओं ने मीडिया के एक वर्ग को चांदी के सिक्कों में तौला हो, लेकिन अभी भी देश के पत्रकारों का आत्मसम्मान बचा है नेताजी! आप उसे ग़रीब की जोरू समझेंगे तो घाटे में रहेंगे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पत्रकार वार्ता में एक पत्रकार के सवाल पूछने पर जो व्यवहार किया, वह परदे पर लाखों लोगों ने देखा। उस पत्रकार को उन्होंने क्या-क्या नहीं कहा? सार्वजनिक रूप से अपमान की हद पार कर गए। क्या समाजवादी पार्टी के भीतर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से निपटने का यही तरीक़ा बचा है।

जब पार्टी का मुखिया इस तरह की दादागीरी दिखाए तो पार्टी के दूसरे छुटभैये,पत्रकारों के साथ क्या व्यवहार करेंगे-आप कल्पना कर सकते हैं। एक और कद्दावर नेता आज़म ख़ां तीन दिन पहले मध्यप्रदेश में थे। समाजवादी नेता मुनव्वर सलीम के अंतिम संस्कार में शिरकत करने गए थे। पत्रकारों ने उनसे जयाप्रदा वाले बयान को लेकर तीख़े सवाल कर लिए। मूर्खतापूर्ण उत्तर दिया, ’आपके वालिद के मातम में आया था।‘ एक सप्ताह में दो समाजवादियों के बयान। दोनों ही मीडिया के ख़िलाफ़। दोनों बड़ी राष्ट्रीय पार्टियों की हरकतों के बारे में इसी स्तंभ में पहले लिखा जा चुका है। अब प्रश्न है कि क्या इस देश के राजनेताओं के दिमाग़ की सड़ांध निकालने का कोई उपाय शेष है?

एक तो सार्वजनिक मंचों पर आप लोग घटिया और शर्मनाक भाषा बोलते हैं। फिर यह भी चाहते हैं कि मीडिया उसका प्रोपेगंडा करे। हिमाचल में एक नेता अपनी सभा में माइक पर खुल्लमखुल्ला माँ की गाली देता है। उत्तर प्रदेश में कोई मतदाताओं को सीधे-सीधे धमकी देता है। मध्यप्रदेश में लालच देता है। गुजरात में पत्रकारों को सड़कों पर आना पड़ा। तमिलनाडु में भी ऐसा ही हुआ। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के दफ्तर में पत्रकारों को बुलाकर बदसलूकी होती है। कहीं मैनेजमेंट से शिकायत करके नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है।

क्या इस देश के मीडिया को आपने अपना ग़ुलाम समझ रखा है? चैनलों और अख़बारों के मालिकों को आप खरीद सकते हैं, क्योंकि वे उद्योगपति हैं। उन्होंने पूँजीनिवेश धर्मशाला चलाने के लिए नहीं किया है। मगर आम पत्रकार को लेकर ग़लतफ़हमी मत पालिए। इमरजेंसी के दरम्यान एक हेकड़ीबाज सूचना प्रसारण मंत्री होते थे। डायलॉग बोलते थे, ‘अखबार मालिकों को जेब में रखता हूं।’ लेकिन, कुछ समय बाद ही खोज-खोज कर गली-गली पत्रकारों से अपने व्यवहार के लिए माफी मांगा करते थे। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उनके चेहरे पर अतीत की करतूत-कालिख़ इतनी लग चुकी थी कि कभी साफ़ नहीं हुई। पत्रकारों को आप भी मजबूर न करिए। जिस दिन पिटारे से आपके काले कारनामों का कीचड़ निकलेगा तो मरते दम तक लगा रहेगा। यह बात गांठ बांध लीजिए मिस्टर नेताजी!

वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल की 'मिस्टर मीडिया' सीरीज के अन्य कॉलम्स आप नीचे दी गई हेडलाइन्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं-

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडिया: हारने की खीज है या मीडिया से रंजिश निकालने का बहाना

यह भी पढ़ें: जंग कवरेज़ के कुछ मानक भी तय कर लीजिए मिस्टर मीडिया

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडिया: एक सदी में कमाए प्रसारण के संस्कार कहां गए?

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडियाः धंधा तो है पर क्या वाकई गन्दा है?


टैग्स राजेश बादल अखिलेश यादव मिस्टर मीडिया
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

1 day ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

1 day ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

2 days ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

3 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

14 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago