होम / विचार मंच / मिस्टर मीडिया: बेशर्मी के साथ हो रही है अखबार के इस गरिमावान अंग की चरित्र हत्या

मिस्टर मीडिया: बेशर्मी के साथ हो रही है अखबार के इस गरिमावान अंग की चरित्र हत्या

सितंबर में हिंदी पर केंद्रित अनेक कार्यक्रम होते हैं, लेकिन यह माह निकलने के बाद जैसे हमारा हिंदी प्रेम गहरी नींद में चला जाता है

राजेश बादल 6 years ago

राजेश बादल, वरिष्ठ पत्रकार।।

सितंबर का महीना आमतौर पर हिंदी के लिए समर्पित होता है। इस दौरान हिंदी पर केंद्रित अनेक कार्यक्रम होते हैं। हिंदी माह निकलने के बाद जैसे हमारा हिंदी प्रेम गहरी नींद में चला जाता है। हिंदी के प्रति एक किस्म की उदासीनता और हीनता का भाव हमारे सोच-विचार की जड़ों को बहुत नुकसान पहुंचा रहा है।

बीते तीन-चार दशकों में हिंदी समाचार पत्रों के पन्नों पर शीर्षक से लेकर संपादकीय टिप्पणी और लेखों की गुणवत्ता में भी गिरावट आई है। इस गिरावट का परिणाम यह है कि हमारी नई पीढ़ियां अखबार-संस्कृति से कटती जा रही हैं। इसका दूरगामी नुकसान किसको होने जा रहा है? जाहिर है पत्रकारिता को ही इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा। यानी हम उसी पेड़ को काट रहे हैं, जिस डाल पर बैठे हुए हैं।

अखबार संस्कृति में परंपरा यह है कि पढ़ने वाला सबसे पहले संपादकीय पन्ना खोले और उसे पूरा पढ़ जाए। यह उसकी मानसिक भूख़ शांत करता है। इसके बाद ही प्रथम या कोई अन्य पृष्ठ पर जाकर सूचना संसार में झांके। आज हम देखते हैं कि यह पेज चूं चूं का मुरब्बा बन गया है। उस पर कार्टून भी मिल जाता है तो कहीं आध्यात्मिक जीवन दर्शन समझाने वाले ज्ञानी पुरुष ज्ञान बघारते हैं।

किसी अखबार में संपादकीय पन्ना किसी छुटभैए राजनेता के फोटो के साथ पहला आलेख प्रकाशित कर जगह बरबाद करता है। किसी संपादकीय पन्ने पर तस्वीरों की नुमाइश होती है तो किसी एक पृष्ठ पर पांच से छह आलेखों की बेकाबू भीड़ नजर आती है।

एक पाठक के विचारों को इसी पन्ने पर जगह मिलती थी-संपादक के नाम पत्र स्तंभ में। इससे आम अवाम की सोच की दिशा भी पता चलती थी। यह एक अखबार की अपनी खुराक भी थी। अब तो यह स्तंभ शायद ही कहीं दिखाई देता है। तकलीफ तब बढ़ जाती है, जब इस बेहद जिम्मेदार पेज पर कहानी, कविता या धार्मिक ग्रंथों के किस्से पढ़ने को मिलते हैं। इस सामग्री के लिए साप्ताहिक परिशिष्ट होते हैं। उनको वहीं देना जरूरी है। लब्बोलुआब यह कि एक समाचारपत्र के इस गरिमावान अंग की चरित्र हत्या बेशर्मी के साथ हो रही है। किसी को इसका अफसोस तक नहीं है।

इसके उलट भारतीय भाषाओं के चंद रिसाले और अंग्रेजी के समाचारपत्र संपादकीय पृष्ठ की गुणवत्ता पर अभी भी गंभीर ध्यान दे रहे हैं। ऐसा क्यों है? वेतन से लेकर क्वालिटी तक हिंदी के साथ यह अत्याचार हम हिंदी वाले ही कर रहे हैं।

सुनाएं गम की किसे कहानी, हमें तो अपने सता रहे हैं/

न कोई रशियन, न कोई जर्मन,न कोई इंग्लिश, न कोई टर्की/

मिटाने वाले हैं अपने हिंदी, जो आज हमको मिटा रहे हैं/

जिस तरह एक अखबार को उसके मत्थे से पहचानते हैं, उसी तरह संपादकीय पन्ने से उसकी मानसिक सेहत का पता चलता है। क्या हम इस स्थान की गरिमा और प्रतिष्ठा वापस लाएंगे मिस्टर मीडिया?

(यह लेखक के निजी विचार हैं)

वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल की 'मिस्टर मीडिया' सीरीज के अन्य कॉलम्स आप नीचे दी गई हेडलाइन्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं-

मिस्टर मीडिया: हम कितने गैर जिम्मेदार और देहाती हैं 

मिस्टर मीडिया: पत्रकारों के खिलाफ आखिर यह किस तरह की मानसिकता है?

मिस्टर मीडिया: प्रेस काउंसिल को क्या हो गया है? क्या दायरे से बाहर गए मुखिया?

मिस्टर मीडिया: मत भूलिए कि अदालती कार्रवाई के लिए पर्याप्त है इस तरह की कवरेज


टैग्स राजेश बादल मिस्टर मीडिया न्यूजपेपर कवरेज संपादकीय पेज
सम्बंधित खबरें

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक : नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

53 minutes ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

1 day ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

3 days ago

सभ्यतागत चेतना की पुनर्स्थापना का संकल्प: अनंत विजय

जब प्रधानमंत्री मोदी 2047 में विकसित भारत की बात करते हुए आध्यत्मिकता की बात करते हैं तो हमें स्मरण होता है कि यही काम तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अपने देश में कर रहे हैं।

3 days ago

अब परदेस में भी आतंकियों पर सीधे प्रहार को भारत तैयार: आलोक मेहता

किसी भी राज्य की आधिकारिक भूमिका पर अंतिम निर्णय कानूनी प्रक्रिया और साक्ष्यों के आधार पर ही तय होगा। भारत सरकार ने अमेरिका या कनाडा में ऐसे किसी भी प्रयास के आरोप गलत बताए हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

21 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

22 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

22 hours ago