होम / विचार मंच / मीडिया सेमिनारों की उपयोगिता के मायने क्या?

मीडिया सेमिनारों की उपयोगिता के मायने क्या?

मीडिया शिक्षण संस्थान अभी तक अध्ययन में गुणवत्ता पर अधिक गंभीरता नहीं दिखाते थे। लेकिन बीते एक बरस से ऐसे आयोजन  लगातार मंथन कर रहे हैं

राजेश बादल 6 years ago

राजेश बादल

वरिष्ठ पत्रकार

साख़ पर सवाल है। मीडिया बेहाल है। एक तरफ़ चैनलों पर कमखर्च का दबाव है। छंटनी है। तालाबंदी है। तो दूसरी तरफ़ मीडिया की दुर्दशा पर सेमिनारों, संगोष्ठियों और सार्वजनिक बहसों का अंबार है। 

मीडिया शिक्षण संस्थान अभी तक अध्ययन में गुणवत्ता पर अधिक गंभीरता नहीं दिखाते थे। लेकिन बीते एक बरस से ऐसे आयोजन  लगातार मंथन कर रहे हैं। यह अच्छी बात है। समाज के किसी भी तबके से सही, कोई पहल तो हुई। तीस-चालीस साल से इस तरह के आयोजनों में शिरक़त कर रहा हूँ ।इसलिए धीरे-धीरे ऐसे कार्यक्रमों के क्रमिक विकास का साक्षी हूं। कह सकता हूँ कि अतीत के सेमीनार भावुक राष्ट्रवाद और आदर्शवाद की चाशनी में लिपटे होते थे, जो थोड़ा बहुत तात्कालिक चिंताओं पर आंसू बहाने के बाद एक दो संकल्पों के साथ संपन्न हो जाते थे। 

बाज़ार का दबाव, संपादक नाम की संस्था का क्षरण, अपनी आचार संहिता का निर्माण,पार्टी प्रवक्ता या भौंपू बनकर पत्रकारिता करना और मीडिया में पनपते अंदरूनी भ्रष्टाचार जैसे विषय मीडिया उपक्रमों और शिक्षण संस्थाओं की चिंता का सबब कम ही बनते थे। 

हालिया दौर में छोटे क़स्बों से लेकर मंझोले शहरों और प्रादेशिक राजधानियों तक में आम दर्शक, मीडिया के जानकार और छात्र जब सीधे सीधे मीडिया के तमाम रूपों पर सवाल उठाते हैं तो राहत सी मिलती है।

लेकिन दूसरी ओर पत्रकारिता में दाख़िल हो रहे नए चेहरों पर चिंता की लक़ीरें भी नज़र आती हैं। उनके सवालों में यह भाव भी छिपा होता है कि क्या ऐसे माहौल में अपने सरोकारों की रक्षा करते हुए हम पत्रकारिता कर पाएंगे? यक़ीन मानिए कि इस प्रश्न का उत्तर देते हुए मेरी भी आत्मा को दुःख होता है। ठीक वैसे ही, जैसे बचपन में माता-पिता से प्राप्त संस्कारों में सच बोलने, ईमानदारी का पालन करने, भ्रष्ट आचरण से बचने और नैतिक मूल्यों की हिफाज़त करने की नसीहतें होती थीं।लेकिन बड़े होने पर अहसास हुआ कि दुनिया वैसी नहीं है, जो माता-पिता की नसीहतों में होती थी। इसके बाद भी आज तक हमारी पीढ़ी इन सरोकारों की रक्षा करती आई है। लेकिन मौजूदा दौर सचमुच भयावह है। स्वभाव से निराशावादी बिलकुल नहीं हूं, लेकिन इन सेमिनारों में इस नस्ल के ज़ेहन से निकले अनेक यक्ष प्रश्नों का जवाब मेरे पास भी नहीं होता। 

इसी वजह से सवाल खड़ा होता है कि क्या इन सेमिनारों और संगोष्ठियों से पत्रकारिता की गुणवत्ता पर कोई असर पड़ता है और यह भी कि ऐसे शैक्षणिक आयोजन करने वाले संस्थान इस तरह के कार्यक्रमों के लिए परिपक्व हैं? कहीं वे, पत्रकारिता संस्थान इनके बहाने अपने अन्य कारोबारों का हित संरक्षण करते हुए मार्केटिंग तो नहीं कर रहे? 

जब सब कुछ एक बड़ी मंडी में तब्दील हो गया है तो पत्रकारों से तालमेल करके अपने बिजनेस स्वार्थ क्यों न सिद्ध किए जाएं। अगर यह धारणा इसके पीछे है तो हम एक ख़तरनाक़ रास्ते पर चल पड़े हैं। इससे बचने का हुनर पत्रकारों को आ सकता था बशर्ते वे उसी हमाम में न कूद पड़ते। यदि हमारी चिंताएं जायज़ हैं तो मेरा निवेदन है कि कृपया इस तरह के आयोजनों में भागीदारी बढ़ाइए। पत्रकारिता को शैक्षणिक विस्तार दीजिए। आम तौर पर अधिकतर पत्रकार शैक्षणिक आयोजनों में भागीदारी से बचते हैं। जो खुद संप्रेषण की दुनिया के महारथी हैं, वे अपनी आने वाली पीढ़ी से संवाद के अवसरों को टालने की कोशिश करते हैं। यह एक घातक मानसिकता है। मत भूलिए कि आज देश के अधिकांश मीडिया शैक्षणिक संस्थानों के अध्यापन विभाग में कार्यरत सम्मानित प्राध्यापकों के पास पत्रकारिता का कोई व्यावहारिक अनुभव नहीं होता। वे पच्चीस -तीस बरस पुराने पाठ्यक्रमों के आधार पर नई फसल तैयार कर रहे हैं। इसलिए अगर मीडिया में रोज़गार के नए अवसर नहीं पैदा हो रहे हैं तो कृपया मीडिया शिक्षण में जाइए। सेमिनारों,कार्यशालाओं, संगोष्ठियों में भागीदारी करिए और नौजवान पीढ़ी को भरपूर आत्म विश्वास से भर दीजिए। इस पवित्र प्रोफेशन का बेहद भला होगा मिस्टर मीडिया!


टैग्स राजेश बादल मिस्टर मीडिया मीडिया एजुकेशन मीडिया सेमिनार
सम्बंधित खबरें

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक : नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

53 minutes ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

1 day ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

3 days ago

सभ्यतागत चेतना की पुनर्स्थापना का संकल्प: अनंत विजय

जब प्रधानमंत्री मोदी 2047 में विकसित भारत की बात करते हुए आध्यत्मिकता की बात करते हैं तो हमें स्मरण होता है कि यही काम तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अपने देश में कर रहे हैं।

3 days ago

अब परदेस में भी आतंकियों पर सीधे प्रहार को भारत तैयार: आलोक मेहता

किसी भी राज्य की आधिकारिक भूमिका पर अंतिम निर्णय कानूनी प्रक्रिया और साक्ष्यों के आधार पर ही तय होगा। भारत सरकार ने अमेरिका या कनाडा में ऐसे किसी भी प्रयास के आरोप गलत बताए हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

21 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

22 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

22 hours ago