होम / टीवी / Zee बिजनेस व WION के बिजनेस हेड पंकज राय ने दिया इस्तीफा
Zee बिजनेस व WION के बिजनेस हेड पंकज राय ने दिया इस्तीफा
जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड में WION और जी बिजनेस के बिजनेस हेड पंकज राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड में WION और जी बिजनेस के बिजनेस हेड पंकज राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने उनकी इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है और वे 5 फरवरी 2025 से अपने दायित्वों से मुक्त हो जाएंगे। कंपनी ने यह जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दे दी है। उन्होंने पिछले साल मार्च में यहां जॉइन किया था।
पंकज राय ने जी मीडिया में अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और कंपनी की व्यावसायिक रणनीति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, उन्होंने अब नई संभावनाओं की तलाश में कंपनी छोड़ने का फैसला किया है।
जी मीडिया ने पंकज राय के योगदान की सराहना करते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि समाचार4मीडिया ने पिछले साल नवंबर में ही खबर दी थी कि पंकज राय ने जी मीडिया से आगे बढ़ने का फैसला लिया है और संस्थान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। फिलहाल वह यहां नोटिस पीरियड पर थे। अब कंपनी ने यह जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दे दी है।
पंकज राय इसके पहले दो साल से अधिक समय तक 'द क्यू नेटवर्क' (The Qyou Network ) (ब्रॉडकास्ट, गेमिंग व सीटीवी) में ब्रांच हेड और 'द क्यू एंड गेमिंग सॉल्यूशंस' (The Q and Gaming Solutions) में नेशनल हेड के तौर पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। पूर्व में उन्होंने अपने अब तक के करियर का ज्यादा समय 'जी एंटरटेनमेंट' के साथ बिताया है। वह हिंदी मूवी चैनल- 'जी सिनेमा' के लिए नॉर्थ व ईस्ट के जोनल हेड रह चुके हैं।
उन्होंने दो हिंदी मूवी चैनल '&पिक्चर्स' और 'जी बॉलीवुड' को लॉन्च कराने में अहम योगदान दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 'मिड-डे' (Mid-day) और 'पीपल इंटरएक्टिव' (People Interactive) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है।
टैग्स