होम / टीवी / इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 hours ago

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया। यह पहल BharatGen के साथ मिलकर तैयार की गई है और इसे मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) के मंच पर दिखाया गया।

Sutra को इस तरह बनाया गया है कि यह समिट से जुड़ी जटिल और तुरंत बदलती जानकारियों को आसान और छोटे फॉर्मेट में समझा सके। तेजी से चल रही न्यूज अपडेट्स के बीच साफ और सरल जानकारी देना इसका मुख्य उद्देश्य है। इसमें एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ मजबूत संपादकीय निगरानी भी रखी गई है ताकि खबरों की विश्वसनीयता बनी रहे। इस प्रोजेक्ट में भारतजेन द्वारा तैयार किए गए AI मॉडल्स का इस्तेमाल किया गया है।

इस पहल का मकसद पॉलिसी से जुड़ी बड़ी चर्चाओं को आम लोगों की समझ के करीब लाना है। Sutra खास तौर पर समिट के अहम सेशंस से तुरंत मुख्य बातें निकालकर दर्शकों तक पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है।

इस लॉन्च के साथ ‘AI सैंडविच’ नाम का एक मॉडल भी सामने रखा गया। इसे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी आगे बढ़ा रही हैं। इस मॉडल में AI को केवल एक सहायक टूल की तरह इस्तेमाल किया जाता है। खबर की शुरुआत इंसान तय करता है और आखिरी फैसला भी इंसान ही लेता है। यानी टेक्नोलॉजी मदद करती है, लेकिन कंटेंट पर पूरा कंट्रोल संपादकीय टीम के पास रहता है।

ग्रुप के चीफ AI ऑफिसर नीलंजन दास ने कहा कि Sutra का उद्देश्य तेज न्यूज साइकिल में साफ और काम की जानकारी देना है। उनका कहना है कि भारतजेन के साथ मिलकर यह कोशिश की जा रही है कि AI के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सरल भाषा में सही जानकारी पहुंचाई जा सके।

ग्रुप की ओर से यह भी कहा गया कि सभी कंटेंट उनके तय संपादकीय मानकों के अनुसार ही तैयार किए जा रहे हैं। इस पहल को देश में ‘सॉवरेन AI’ की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

वहीं भारतजेन के सीईओ ऋषि बहल का कहना है कि अगर AI को भारतीय मीडिया में बड़ा बदलाव लाना है तो उसे सिर्फ ऑटोमेशन तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि भारतजेन ऐसे मल्टीमॉडल AI मॉडल विकसित कर रहा है जो भारतीय भाषाओं और अलग-अलग बोलियों की बारीकियों को समझ सकें।

उनके मुताबिक AI एंकर और रियल-टाइम न्यूज के दौर में मजबूत टेक्नोलॉजी ढांचा बेहद जरूरी है, ताकि हर क्षेत्र और हर दर्शक तक सही संदर्भ के साथ खबर पहुंचाई जा सके। भारतजेन का फोकस देसी तकनीक तैयार करने पर है, जिससे भारतीय पत्रकारिता का भविष्य स्थानीय जरूरतों को समझने वाली AI के साथ आगे बढ़ सके।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago

Kuku TV के कंटेंट डायरेक्टर बने कुणाल कुमार

डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म Kuku TV ने कुणाल कुमार को डायरेक्टर (कंटेंट) के पद पर नियुक्त किया है।

6 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

9 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 minutes ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

10 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

10 hours ago