होम / टीवी / सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 16 hours ago

‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (SPNI) में बड़े स्तर पर छंटनी की खबर सामने आई है। हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) को विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने पिछले हफ्ते अपने री-स्ट्रक्चरिंग (पुनर्गठन) के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी की है।

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

बता दें कि पिछले महीने ‘e4m’ ने खबर दी थी कि नए संगठनात्मक ढांचे के तहत 180 से 200 एंप्लॉयीज पर असर पड़ सकता है। यह कदम कमजोर विज्ञापन मार्केट के कारण खर्च कम करने की व्यापक स्ट्रैटेजी का हिस्सा है। यानी सिर्फ कुछ विभाग नहीं, बल्कि पूरे संस्थान के कामकाज और भूमिकाओं की समीक्षा की जा रही है।

छंटनी से प्रभावित एंप्लॉयीज को उनकी सेवा अवधि के हिसाब से सेवरेंस पैकेज दिया जाएगा। यह कंपनी में उनके काम किए गए वर्षों के आधार पर कई महीनों की सैलरी के रूप में होगा।

कुछ सूत्रों का कहना है कि असली संख्या शुरुआती अनुमान से कम हो सकती है और कुल करीब 1,200 एंप्लॉयीज में से लगभग 10 प्रतिशत यानी लगभग 150 लोग प्रभावित हो सकते हैं। एक सूत्र ने बताया कि कंपनी लागत घटाने और जरूरी ऑपरेशंस जारी रखने के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है।

‘e4m’ ने इस बारे में आधिकारिक प्रतिक्रिया के लिए कंपनी से संपर्क किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक वहां से कोई जवाब नहीं मिला। पहले कंपनी ने छंटनी की संख्या को ‘अटकलबाजी और बेबुनियाद’ बताया था, हालांकि उसने पुनर्गठन से पूरी तरह इनकार भी नहीं किया था।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

2 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

2 days ago

Kuku TV के कंटेंट डायरेक्टर बने कुणाल कुमार

डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म Kuku TV ने कुणाल कुमार को डायरेक्टर (कंटेंट) के पद पर नियुक्त किया है।

4 days ago

NDTV प्रॉफिट में सौरभ गोयल का प्रमोशन, बने नेशनल रेवेन्यू हेड

NDTV से पहले सौरभ गोयल करीब 17 साल तक ABP नेटवर्क से जुड़े रहे।

4 days ago

NDTV में नई नियुक्ति: श्रेया सिन्हा बनीं डिप्टी एडिटर

NDTV ने अपनी संपादकीय टीम को मजबूत करते हुए श्रेया सिन्हा को डिप्टी एडिटर नियुक्त किया है।

4 days ago


बड़ी खबरें

'S4M पत्रकारिता 40अंडर40' फिर मचाएगा धूम, जल्द होगी जूरी मीट

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

19 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

16 hours ago

'India AI Summit 2026' आज से: दिल्ली में जुटेंगे दुनिया के बड़े टेक लीडर

दिल्ली के भारत मंडपम में आज से India AI Summit 2026 शुरू होगा। पांच दिन चलने वाले इस आयोजन में वैश्विक टेक कंपनियां, स्टार्टअप और विशेषज्ञ शामिल होंगे, भारत को AI हब बनाने पर जोर रहेगा।

21 hours ago

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत

कंपनी ने कहा है कि वह पूरे मामले की कानूनी समीक्षा कर रही है और अपने वकीलों की सलाह के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी।

21 hours ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

20 hours ago