होम / टीवी / रंजना सिंह राठौड़ ने ‘न्यूज नेशन’ को बोला बाय, जल्द करेंगी नई शुरुआत
रंजना सिंह राठौड़ ने ‘न्यूज नेशन’ को बोला बाय, जल्द करेंगी नई शुरुआत
वह यहां करीब तीन साल से एंकर/सीनियर प्रड्यूसर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। समाचार4मीडिया से बातचीत में रंजना सिंह राठौड़ ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
युवा टीवी न्यूज एंकर रंजना सिंह राठौड़ ने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) को बाय बोल दिया है। वह यहां करीब तीन साल से एंकर/सीनियर प्रड्यूसर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
समाचार4मीडिया से बातचीत में रंजना सिंह राठौड़ ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही एक बड़े वेंचर के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। इसके बारे में वह जॉइन करने के बाद बताएंगी।
मूल रूप से उदयपुर (राजस्थान) की रहने वाली रंजना सिंह को मीडिया में काम करने का करीब आठ साल का अनुभव है। रंजना सिंह पूर्व में ‘इंडिया टुडे’ और ‘इंडिया न्यूज’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुकी हैं।
इसके अलावा वह दो बार TEDx स्पीकर भी रह चुकी हैं। समाचार4मीडिया की ओर से रंजना सिंह को नई पारी के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।
टैग्स