होम / टीवी / अब ‘न्यूज24’ पर नजर आएंगी सीनियर जर्नलिस्ट गरिमा सिंह, यह शो करेंगी होस्ट

अब ‘न्यूज24’ पर नजर आएंगी सीनियर जर्नलिस्ट गरिमा सिंह, यह शो करेंगी होस्ट

गरिमा सिंह इससे पहले हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

सीनियर न्यूज एंकर और वरिष्ठ टीवी पत्रकार गरिमा सिंह ने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News24) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। यहां उन्होंने बतौर सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर जॉइन किया है। अपनी इस पारी में वह इस चैनल पर रविवार से ‘सबसे बड़ा सवाल’ (Sabse Bada Sawal) शो को होस्ट करेंगी। यह शो रोजाना शाम सात बजे से आठ बजे तक प्रसारित होता है। 'न्यूज24' के इस फ्लैगशिप शो को जाने-माने एंकर संदीप चौधरी और अजीत अंजुम भी होस्ट कर चुके हैं।

बता दें कि गरिमा सिंह इससे पहले हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं और प्राइम टाइम शो ‘सत्य’ होस्ट करती थीं।

मीडिया इंडस्ट्री में जाना-माना नाम गरिमा सिंह पूर्व में ‘सहारा मीडिया’ (Sahara Media) में भी बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। उन्हें बतौर चैनल हेड इस समूह के तीन चैनलों ‘सहारा समय’ (राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली/एनसीआर) की कमान सौंपी गई थी।

मूल रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की रहने वाली गरिमा सिंह को मीडिया में काम करने का करीब दो दशक का अनुभव है। टीवी पत्रकारिता के इस चीखाचाखी के दौर में नफासत, सौम्यता और मुस्कुराहट संग गरिमामय लहजे के साथ कठिन और चुभने वाले सवाल पूछने की गरिमा सिंह की शैली वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

गरिमा सिंह ने वर्ष 2003 में रिपोर्टर के तौर पर ‘दैनिक जागरण’ (Dainik Jagran) से पत्रकारिता की शुरुआत की, फिर ‘टोटल टीवी’ (Total TV) में करीब तीन साल क्राइम रिपोर्टिंग के बाद वर्ष 2008 में वह ‘लाइव इंडिया’ (Live India) पहुंचीं। इसके बाद ‘पी7 न्यूज’,‘नेटवर्क 18’, ‘समाचार प्लस’ और ‘जी न्यूज’ जैसे संस्थानों के साथ भी उन्होंने काम किया है।

गरिमा सिंह 'द कैपिटल पोस्ट' (अंग्रेजी अखबार और डिजिटल चैनल) में बतौर एडिटर-इन-चीफ भी अपनी जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। इस दौरान उनके कईं इंटरव्यू खासे चर्चा में रहे। उस दौरान उमा भारती, साक्षी महाराज, जनरल वीके सिंह, आरिफ मोहम्मद खान, अन्नू कपूर जैसी हस्तियों के अलावा लद्दाख के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल के साथ इंटरव्यू खासा लोकप्रिय हुआ। इसके अलावा किसान आंदोलन के दौरान गरिमा सिंह द्वारा लिए गए किसान नेता राकेश टिकैत के इंटरव्यू ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं। यह इंटरव्यू कई दिनों तक सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हुआ था। वर्ष 2015 में गरिमा सिंह को बेस्ट एंकर का अवार्ड भी दिया गया था। गरिमा सिंह धारदार खबर लिखने के साथ-साथ कविताएं भी लिखती हैं।

देश के ऐसे ‘असली हीरोज’ जिनके बारे में अभी तक न दिखाया गया और न जिनके बारे में बताया गया, उनकी कहानियों पर केंद्रित और ‘न्यूज24’ पर प्रसारित हुए शो ‘इंडियाज टाइगर’ (IndiasTiger) में वह इंदिरा गांधी के ऐतिहासिक किरदार में भी नजर आ चुकी हैं। समाचार4मीडिया की ओर से गरिमा सिंह को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स इस्तीफा न्यूज24 एग्जिक्यूटिव एडिटर उपेंद्र राय नई पारी गरिमा सिंह नियुक्ति रिजाइन अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग भारत एक्सप्रेस
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

20 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

2 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

4 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

12 minutes ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

2 hours ago