होम / टीवी / ‘भारत24’ से जुड़ीं न्यूज एंकर शाजिया निसार, संभालेंगी यह प्राइम टाइम शो

‘भारत24’ से जुड़ीं न्यूज एंकर शाजिया निसार, संभालेंगी यह प्राइम टाइम शो

‘रिपब्लिक भारत’ (R Bharat) को हाल ही में अलविदा कहने वाली जानी-मानी सीनियर न्यूज एंकर शाजिया निसार ने अब हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ का हाथ थाम लिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘रिपब्लिक भारत’ (R Bharat) को हाल ही में अलविदा कहने वाली जानी-मानी सीनियर न्यूज एंकर शाजिया निसार ने अब हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ का हाथ थाम लिया है। वह अब ‘भारत24’ में शाम 5 बजे के डिबेट शो ‘पब्लिक है सब जनता है’ की मेजबानी करेंगी। अपने इस प्राइम टाइम शो के अलावा वह ‘भारत24’ के मेगा इलेक्शन शो ‘मुख्यमंत्री’ के लिए गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को भी कवर करेंगी।

‘रिपब्लिक भारत’ के साथ निसार पिछले चार वर्षों से जुड़ी हुईं थीं और यहां प्राइम टाइम एंकर के तौर पर कार्यरत थीं। उन्हें रूस-यूक्रेन युद्ध की हालिया ग्राउंड रिपोर्टिंग, 2019 के आम चुनावों की राजनीतिक रिपोर्टिंग, उत्तर प्रदेश और बंगाल में विधानसभा चुनाव और नई दिल्ली में किसान आंदोलन की रिपोर्टिंग के लिए भी जाना जाता है।

इसके अतिरिक्त शाजिया को न्यूज प्रेजेंटेशन के अपने अनोखे अंदाज और जोशीली रिपोर्टिंग के लिए भी जाना जाता है। अनुभवी एंकर ने ‘TV9 भारतवर्ष’, ‘इंडिया न्यूज’ और ‘जी मीडिया’ के साथ भी काम किया है।


टैग्स सीनियर न्यूज एंकर भारत24 शाजिया निसार
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

19 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

2 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

4 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

8 minutes ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

2 hours ago