होम / टीवी / इस बड़े पद पर ‘NDTV’ में शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार शिव अरूर

इस बड़े पद पर ‘NDTV’ में शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार शिव अरूर

राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा मामलों की गहरी रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले पत्रकार शिव अरूर ने कुछ समय पहले इंडिया टुडे में अपनी पारी को विराम दे दिया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा मामलों की गहरी रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार शिव अरूर ने ‘एनडीटीवी’ (NDTV) के साथ अपनी नई पारी शुरू कर दी है। उन्होंने यहां पर बतौर मैनेजिंग एडिटर जॉइन किया है। शिव अरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा मामलों की गहरी रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले पत्रकार शिव अरूर ने कुछ समय पहले इंडिया टुडे में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह इस प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान से पिछले 18 वर्षों से जुड़े हुए थे। बता दें कि फरवरी की शुरुआत में, 'समाचार4मीडिया' ने खबर दी थी कि अरूर इंडिया टुडे छोड़ रहे हैं और जल्द ही NDTV के एडिटोरियल में बड़ी जिम्मेदारी निभाने सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘India Today’ को अलविदा कहकर ‘NDTV’ के साथ जल्द नई पारी शुरू कर सकते हैं शिव अरूर

तेज-तर्रार राजनीतिक और रक्षा रिपोर्टिंग के लिए मशहूर अरूर ‘इंडिया टुडे’ की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं। वह वर्षों तक गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग और जमीनी कवरेज से कई बड़ी खबरों को सामने लाए। उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कौशल की वजह से ही उन्हें enba 2023 में 'बेस्ट एंकर- इंग्लिश' का खिताब मिला, जो भारतीय टेलीविजन पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

टीवी पत्रकारिता के अलावा, अरूर ने सैन्य साहित्य (मिलिट्री लिटरेचर) में भी अपनी पहचान बनाई है। वह 2017 में प्रकाशित 'ऑपरेशन जिन्ना' नामक रोमांचक सैन्य थ्रिलर के लेखक हैं। साथ ही, वह 'इंडिया'ज मोस्ट फियरलेस' सीरीज के को-ऑथर हैं, जो भारतीय सशस्त्र बलों के वीरता पूर्ण वास्तविक किस्सों पर आधारित है। 2022 में इस सीरीज का तीसरा संस्करण प्रकाशित हुआ, जिसने उनके रक्षा मामलों के विशेषज्ञ के रूप में कद को और मजबूत किया।

अरूर की पत्रकारिता यात्रा दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक करने के बाद शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने यूके की कार्डिफ यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री हासिल की है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

13 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

15 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

7 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

15 hours ago