होम / टीवी / वरिष्ठ पत्रकार-नाट्यकर्मी आलोक शुक्ला को इलाज के लिए आर्थिक मदद की जरूरत

वरिष्ठ पत्रकार-नाट्यकर्मी आलोक शुक्ला को इलाज के लिए आर्थिक मदद की जरूरत

वरिष्ठ पत्रकार और नाट्यकर्मी आलोक शुक्ला (Alok Shukla) पिछले दो सालों से जीबीएस पैरालिसिस जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

वरिष्ठ पत्रकार और नाट्यकर्मी आलोक शुक्ला (Alok Shukla) पिछले दो सालों से जीबीएस पैरालिसिस जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे हैं। 2 जून 2020 को सुबह उन्हें यह अटैक आया था, जिसके बाद इस बीमारी की वजह से पहले उनके दोनों पैरों ने और फिर दोनों हाथों ने काम करना बंद कर दिया था। इस तरह से गर्दन के नीचे के हिस्से ने काम करना बंद कर दिया था, लेकिन लंबे इलाज के बाद अब उनकी हालत में पहले से थोड़ा सुधार है। बताया जा रहा है कि अभी उन्हें ठीक होने में करीब साल भर का समय लगेगा।

लेकिन इस बीच इस इलाज से हुए खर्च की वजह से वे भारी कर्ज में आ गए हैं और इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। दिल्ली में मकान के किराए से लेकर बेटी की पढ़ाई और घर चलाना उनके लिए बहुत ही मुश्किल हो गया है। ऐसे में लाखों के कर्ज में डूबे वरिष्ठ पत्रकार आलोक के सहयोगियों ने लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

आपके द्वारा बढ़ाया गया छोटा सा कदम उनको एक नया जीवन दे सकता है। ऐसे में जो भी व्यक्ति आलोक जी की मदद करना चाहें, वह उनके मोबाइल नंबर 9999468641 पर Google Pay, Phone Pay, Paytm और UPI के माध्यम से या फिर उनके अकाउंट में अपनी यह मदद भेज सकते हैं।

Account Holder: ALOK SHUKLA

Account Number: 06781140012776

IFSC: HDFC0000678

Branch: BHIKAJI CAMA PLACE, NEW DELHI

बता दें कि आलोक शुक्ला तमाम अखबारों और टीवी चैनलों में काम कर चुके हैं। प्रतिभा के धनी आलोक जितना अच्छा लिखते हैं, उतना अच्छा अभिनय भी करते हैं। अभिनय के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं। फिल्म ‘पहेली’ में वे शाहरुख खान के साथ अभिनय भी कर चुके हैं। उनका एक नाट्य संग्रह- ‘ख्वाबों के सात रंग’ भी प्रकाशित हुआ है।   


टैग्स आर्थिक मदद वरिष्ठ पत्रकार आर्थिक संकट आलोक शुक्ला जीबीएस पैरालिसिस गंभीर बीमारी सहयोग
सम्बंधित खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

7 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: टेक्नोलॉजी और रेगुलेशन के दौर में डिजिटल मीडिया का नया रोडमैप

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की चेयरपर्सन और मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू ने गुरुवार को DNPA कॉन्क्लेव की शुरुआत की।

1 day ago

2025 में टीवी विज्ञापन खर्च में आई 5% की कमी: PMAR

भारत का टीवी विज्ञापन बाजार 2025 में साफ तौर पर गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन ऊपर से दिख रही इस गिरावट के पीछे की कहानी थोड़ी अलग और ज्यादा गहरी है।

2 days ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

2 days ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

2 days ago


बड़ी खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

7 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

7 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

6 hours ago

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

8 hours ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

9 hours ago