होम / टीवी / 'भारत एक्सप्रेस' ने स्टिंग के जरिए 'पार्किंग के पॉकेटमार' का किया खुलासा

'भारत एक्सप्रेस' ने स्टिंग के जरिए 'पार्किंग के पॉकेटमार' का किया खुलासा

नगर निगम की नाक के नीचे कई स्थानों पर मोटी पार्किंग फीस वसूली जा रही है। 'ऑपरेशन पार्किंग के पॉकेटमार' के जरिए भारत एक्सप्रेस की टीम ने इसका खुलासा किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश की राजधानी दिल्ली के मॉल और पॉश इलाकों में तय नियमों और रेट्स को ताक पर रखकर पार्किंग के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। नगर निगम की नाक के नीचे ऐसे स्थानों पर मोटी पार्किंग फीस वसूली जा रही है। 'ऑपरेशन पार्किंग के पॉकेटमार' के जरिए भारत एक्सप्रेस की टीम ने इसका खुलासा किया है।

काली कमाई में जुटे अफसरों और पार्किंग माफियाओं की इसी मिलीभगत से कई पॉश इलाकों में पार्किंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली का यह गोरखधंधा बदस्तूर जारी है। पार्किंग के नाम पर लाखों रुपए की इस वसूली का जिम्मेदार कौन है? दिल्ली सरकार? डीडीए? या फिर दिल्ली नगर निगम?

दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में चल रहे पार्किंग के गोरखधंधे का पर्दाफाश करने के लिए भारत एक्सप्रेस के अंडरकवर रिपोर्टर यहां के पार्किंग एरिया में पहुंचे। यहां मासूम जनता से सरेआम मोटी पार्किंग फीस वसूली जा रही थी। यहां हर रोज सैकड़ों वाहन आते है और शनिवार-रविवार में तो ये आंकड़ा काफी बढ़ जाता है। पार्किंग के नाम पर ये वसूली महीने में कई लाख रुपए बैठती है।

साकेत स्थित डीएलएफ एवेन्यू मॉल में पार्किंग चार्ज वसूल रहे कर्मचारियों ने बताया कि यहां दोपहिया की पार्किंग के दस रुपए प्रति घंटा और चार पहिया की पार्किंग बीस रुपए प्रति घंटा वसूले जाते हैं। इसी तरह, दक्षिणी दिल्ली केएमजीएफ मेट्रो पॉलिटन मॉल में चार पहिया की पार्किंग के लिए पहले दो घंटे के लिए चालीस रुपए और उसके बाद दस रुपए प्रति घंटा वसूले जा रहे हैं।

दिल्ली नगर निगम ने पार्किंग के लिए रेट्स की लिस्ट जारी किया है। नियम के मुताबिक, पार्किंग स्थल पर बाकायदा बोर्ड पर पार्किंग रेट लिखे होने चाहिए। लेकिन हौज ख़ास विलेज में कार की पार्किंग के नाम पर सीधे सौ रुपए वसूले जाते हैं, जब कि निगम ने कार पार्किंग के लिए बीस रुपए घंटा और 24 घंटे के लिए सौ रुपए तय कर रखे हैं। हौज खास विलेज के पार्किंग कर्मचारी ने कार पार्किंग के एक महीने के पास के लिए चौबीस सौ रुपए मांगे और दो पहिया पार्किंग के लिए आठ सौ रुपए की मांग की। इस शख्स ने बताया कि पार्किंग का ये ठेका पच्चीस लाख में उठा है।

एमसीडी की पार्किंग रेट लिस्ट के मुताबिक महीने भर के लिए कार का डे पास बनवाने के लिए 1200 रुपए और डे एंड नाइट पास के लिए 2000 रुपए तय किए गए हैं। वही दोपहिया पार्किंग के डे पास के लिए 600 रुपए महीना तय किए गए हैं। यानी निगम में ऊपर तक चढ़ावा चढ़ाने वाला ठेकेदार आपसे ज्यादा पैसा वसूलकर खुलेआम डाका डाल रहा है।

आपको बता दें कि10 अक्टूबर 2019 को दिल्ली विधानसभा की Committee On Petitions ने सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल, डीएलएफ मॉल, साकेत और मैक्स हॉस्पिटल साकेत में गैरकानूनी पार्किंग फीस वसूली को लेकर डीडीए को चिट्टी लिखी जिस में Master Plan/Building Bye Laws-2016 के तहत फ्री पार्किंग सुनिश्चित कराने की बात कही गई है। इसके अलावा उस समय SDMC द्वारा कमेटी को बताया गया कि चूंकि इन मॉल्स को जमीन डीडीए ने दी है लिहाजा इनका क्षेत्राधिकार विभाजित निगम यानी South Delhi Municipal Corporation (SDMC) केअंडर नहीं आता।

देखिए भारत एक्सप्रेस की खास पेशकश 'पार्किंग के पॉकेटमार' –


टैग्स
सम्बंधित खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

20 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: टेक्नोलॉजी और रेगुलेशन के दौर में डिजिटल मीडिया का नया रोडमैप

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की चेयरपर्सन और मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू ने गुरुवार को DNPA कॉन्क्लेव की शुरुआत की।

1 day ago

2025 में टीवी विज्ञापन खर्च में आई 5% की कमी: PMAR

भारत का टीवी विज्ञापन बाजार 2025 में साफ तौर पर गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन ऊपर से दिख रही इस गिरावट के पीछे की कहानी थोड़ी अलग और ज्यादा गहरी है।

2 days ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

2 days ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

2 days ago


बड़ी खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

20 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

21 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

19 hours ago

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

21 hours ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

22 hours ago