होम / टीवी / ‘भारत एक्सप्रेस’ पर अपने शो ‘तीसरी आंख’ से सिस्टम की पोल खोल रहीं विनीता यादव

‘भारत एक्सप्रेस’ पर अपने शो ‘तीसरी आंख’ से सिस्टम की पोल खोल रहीं विनीता यादव

वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म ‘न्यूज नशा’ (News Nasha) की फाउंडर और एडिटर-इन चीफ विनीता यादव ने करीब सात साल बाद टीवी पर वापसी की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म ‘न्यूज नशा’ (News Nasha) की फाउंडर और एडिटर-इन चीफ विनीता यादव ने करीब सात साल बाद टीवी पर वापसी की है।

अपनी इस पारी में वह हिंदी न्यूज चैनल ’भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) पर ‘तीसरी आंख’ नाम से शो लेकर आई हैं। इस शो का प्रसारण शनिवार रात 8 बजे किया जा रहा है। विनीता का कहना है कि यह कोई आम टीवी शो नहीं है, बल्कि एक ऐसा प्रोग्राम है जो सिस्टम की पोल खोलेगा और समाज में चल रहे भ्रष्टाचार और अन्याय को बेनकाब करेगा।

अपनी नई यात्रा के बारे में विनीता का कहना है, ‘यह शो उन सभी एक्सपोज स्टोरीज का प्लेटफॉर्म है, जिन्हें अब तक नजरअंदाज किया गया। अगर आप सिस्टम का हिस्सा हैं और सोचते हैं कि ‘सब मैनेज हो जाता है’, तो लाइन में लग जाइए। यहां कोई बायपास नहीं है।’

बता दें कि विनीता यादव ने ग्रामीण भारत में पिछले दो दशकों से सक्रिय ‘वाइफ स्वैपिंग’ जैसे संवेदनशील और चौंकाने वाले सामाजिक नेटवर्क पर एक खोजी किताब ‘Wife Swapping in Rural India’ भी लिखी है। देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस के.जी. बालकृष्णन ने इस किताब का विमोचन पिछले दिनों विश्व पुस्तक मेला में किया।

विनीता यादव ने अपने करियर की शुरुआत ‘डीडी भारती’ से साल 2001 में रिपोर्टर और एंकर के रूप में की थी। उन्होंने क्राइम, राजनीति, सामाजिक और भ्रष्टाचार से जुड़े कई संवेदनशील मामलों की रिपोर्टिंग की है। उनके खास कवरेज में बदायूं बलात्कार मामला, निर्भया कांड, मुजफ्फरनगर दंगे, ब्लैक मनी, जनधन योजना, नेपाल भूकंप और हरियाणा में स्त्री भ्रूण हत्या पर स्टिंग ऑपरेशन शामिल हैं।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

7 hours ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अमेरिकी राजदूत: भारत अहम साझेदार

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों को असाधारण बताया। उन्होंने कहा कि मोदी और ट्रंप के व्यक्तिगत तालमेल से समझौते को आगे बढ़ाने में मदद मिली।

7 hours ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

7 hours ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 का आगाज: अरुण पुरी ने गिनाईं वैश्विक चुनौतियां

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 की शुरुआत हो गई है। उद्घाटन भाषण में अरुण पुरी ने कहा कि दुनिया एक तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तेज प्रगति देख रही है, वहीं दूसरी ओर युद्ध और वैश्विक अस्थिरता बढ़ रही है।

7 hours ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

13 hours ago

बड़ी खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

7 hours ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

14 hours ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

7 hours ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

13 hours ago

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ में मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को मिला सम्मान

मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के बड़े-बड़े नाम एक जगह जमा हुए, ताकि उन मार्केटिंग लीडर्स को सम्मान दिया जाए जिन्होंने ब्रैंड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

14 hours ago