होम / टीवी / IN10 मीडिया नेटवर्क जल्द लॉन्च करेगा नया हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट 'नज़ारा'
IN10 मीडिया नेटवर्क जल्द लॉन्च करेगा नया हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट 'नज़ारा'
IN10 मीडिया नेटवर्क ने हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों की दुनिया में अपने विस्तार की योजना बनायी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
IN10 मीडिया नेटवर्क ने हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों की दुनिया में अपने विस्तार की योजना बनायी है। इसी कवायद के तहत यह मीडिया नेटवर्क इस जॉनर में अपना दूसरा चैनल लॉन्च कर रहा है, जिसका नाम है- ‘नज़ारा’
IN10 मीडिया नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर आदित्य पिट्टी ने कहा कि ब्रॉडकास्ट बिजनेस को बढ़ाने के अपने विजन के तहत हमें नए जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘नज़ारा’ के लॉन्च की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। हमें विश्वास है कि यह हमारे विविध चैनलों के बुके में शामिल होकर बेहद ही सफल साबित होगा। इससे अब जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के दर्शकों को और अधिक कंटेंट को देखने का विकल्प मिलेगा।
चैनल का उद्देश्य ऐसे दर्शकों को अपने साथ जोड़े रखना है, जिन्हें ड्रामा, क्राइम, कॉमेडी, पौराणिक कथाए व कई अन्य जॉनर के शोज देखने में रुचि है।
‘नज़ारा’ 1 अप्रैल, 2023 को ऑन एयर होगा और यह पूरे भारत के प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा।
वहीं, ‘नज़ारा’ में कंटेंट व स्ट्रैटेजी की एसोसिएट वाइज प्रेजिडेंट (एवीपी) प्रीती केडिया ने कहा कि हमारी नवीनतम पेशकश ‘नज़ारा’ हिंदी भाषी बाजारों में हमारी पकड़ को और मजबूत करेगी। हम आज के समय में मनोरंजक, आकर्षक और प्रासंगिक कहानियों को बताने पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जिससे इंडस्ट्री को अपना सर्वश्रेष्ठ सहयोग प्रदान कर सकें।
बता दें कि यह नेटवर्क पांच चैनलों का प्रसारण पहले से ही कर रहा है, जिनमें ‘एपिक’, ‘शोबॉक्स’, ‘फिल्मची भोजपुरी’, ‘गुब्बारे’ और ‘इशारा’ चैनल शामिल हैं, जो विभिन्न जॉनर के तहत भारतीय दर्शकों को विविध कंटेंट की खपत को पूरा करते हैं।
टैग्स चैनल हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल IN10 मीडिया नेटवर्क मीडिया नेटवर्क नज़ारा