होम / टीवी / ABP ग्रुप ने शुरू किया एक अनूठा अभियान

ABP ग्रुप ने शुरू किया एक अनूठा अभियान

पिछले 100 सालों से अपनी प्रतिष्ठा बरकरार रखने का जश्न मनाते हुए, एबीपी ग्रुप ने आज एक अनूठे अभियान की शुरूआत की

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

पिछले 100 सालों से अपनी प्रतिष्ठा बरकरार रखने का जश्न मनाते हुए, एबीपी ग्रुप ने आज एक अनूठे अभियान की शुरुआत की, जो भारतीय मीडिया जगत में ग्रुप की उल्लेखनीय यात्रा पर रोशनी डालता है। अभियान के तहत ग्रुप ने अपने शताब्दी लोगो एवं एक फिल्म का अनावरण किया। लोगो और फिल्म दोनों एबीपी के मूलभूत विचारों एवं मान्यताओं की पुष्टि करते हैं, जो पिछली एक सदी से हर बदलते समय के साथ दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।

शताब्दी फिल्म, इस अभियान का अभिन्न हिस्सा है, जिसे सिनेमा की नजर से पेश किया गया है, जिसमें एक बच्चा अनजाने स्थान की खोज की निडर यात्रा पर निकल पड़ता है। फिल्म भारत के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों, संस्कृतियों, जड़ों एवं परम्पराओं की यात्रा की कहानी को दर्शाती है। यह फिल्म एबीपी की पूरी यात्रा को सारांशित करते हुए एक ऐसे बिंदु पर समाप्त होती है, जो याद दिलाता है कि जिज्ञासा हमारे लिए रास्ता भी है और मंजिल भी।

गुरुवार यानी आज ‘शताब्दी अभियान’ के लोगो का अनावरण भी किया गया। यह लोगो ‘उत्सुकता हर चीज को रोचक बनाती है’ की अवधारणा पर आधारित है। प्रश्न चिन्ह से युक्त लोगो का विजुअल ब्रैंड के दृष्टिकोण के साथ गहराई से जुड़ा है, इसमें मौजूद चेहरे का चित्र समय के साथ बदलते चित्रण का प्रतीक है। एबीपी के शताब्दी लोगो में रिवर्स या नेगेटिव स्पेस का चिन्ह मनुष्य की प्रगति को दर्शाता है, जो सिर्फ जिंदा रहने के लिए सांस नहीं ले रहा, बल्कि हमेशा सवाल पूछने के लिए उत्सुक है।

इस नए अभियान और लोगो के बारे में बात करते हुए एबीपी प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ ध्रुब मुखर्जी ने कहा, ‘प्रश्न चिन्ह की अभिव्यक्ति के साथ एबीपी ग्रुप का शताब्दी लोगो इस बात की पुष्टि करता है कि उत्सुकता जीवन में हर चीज को रोचक बनाती है। हालांकि ऐसे कई पहलू हैं, जो एबीपी को प्रभावशाली बनाते हैं, किंतु उत्सुकता इन सभी का अभिन्न हिस्सा है। यही कारण है कि जिसे ज्यादातर लोगों के लिए छठी इंद्री कहा जाता है। वह हमारे लिए सबसे पहली प्राथमिकता है- जो मनुष्य की जिज्ञासा को प्रोत्साहित करती है। हमारा मानना है कि यह आइकोनिक लोगो विभिन्न भोगौलिक क्षेत्रों में हमारी पहचान की सर्वश्रेष्ठ अभिव्यक्ति करेगा। इसी भरोसे के साथ हमने अपनी इस अभिव्यक्ति के लिए अपने शताब्दी वर्ष का चुना है।’

इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए एबीपी नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडेय ने कहा, ‘100 सालों की उत्सुकता एबीपी ग्रुप को इस मुकाम तक लेकर आई है। पिछले 100 सालों के दौरान हम हमेशा से व्यवहारिक एवं भरोसेमंद कंटेंट के साथ लोगों की महत्वाकांक्षी सोच को नया आयाम  देते आए हैं। अपनी शुरुआत से ही एबीपी को निष्पक्ष एवं प्रासंगिक कंटेंट के लिए जाना जाता रहा है। हम अपने अस्तित्व की दूसरी शताब्दी में प्रवेश कर रहे हैं, ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि हम अपनी इस धरोहर को बनाए रखेंगे। हम जानकारीपूर्ण और खुले समाज के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपने शताब्दी समारोह अभियान के माध्यम से एबीपी ग्रुप अपने पाठकों, दर्शकों, हितधारकों और आज व आने वाले कल के सभी भारतीयों के साथ इन्हीं मुख्य उद्देश्यों की पुष्टि करता है।’

शताब्दी अभियान का विचार तीन सरल शब्दों से प्रेरित है- ‘उत्सुकता, सवाल, जवाब’- जो ब्रैंड के दृष्टिकोण का मुख्य पहलू रहा है। शताब्दी समारोह अभियान एबीपी ग्रुप के पाठकों, दर्शकों और बिजनेस पार्टनर्स को विचारोत्तेजक कंटेंट के साथ चुनौती देता है, उन्हें यह जानने के लिए प्रेरित करता है कि लोकतंत्र में सवाल क्यों महत्वपूर्ण हैं और कैसे बड़ी-छोटी हर सफलता के साथ नए सवाल उठ खड़े होते हैं।

 


टैग्स एबीपी ग्रुप एबीपी नेटवर्क
सम्बंधित खबरें

CNBC-TV18 से अलग हुए परीक्षित लूथरा

नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के साथ वरिष्ठ पत्रकार परीक्षित लूथरा का करीब 20 साल का लंबा सफर खत्म हो गया।

6 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

7 hours ago

NDTV से शुभांकर मिश्रा ने अलग होने का लिया फैसला

डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बड़ी पहचान बना चुके शुभांकर मिश्रा ने अब NDTV इंडिया से इस्तीफा दे दिया है। 'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि कर दी है।

1 day ago

न्यूज24 में रुपाली फर्नांडिस बनीं COO, संभालेंगी ब्रॉडकास्ट व डिजिटल ऑपरेशंस

BAG नेटवर्क ने बड़ी घोषणा करते हुए रुपाली फर्नांडिस को न्यूज24 ब्रॉडकास्ट इंडिया लिमिटेड का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है

1 day ago

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

3 days ago


बड़ी खबरें

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

6 hours ago

CNBC-TV18 से अलग हुए परीक्षित लूथरा

नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के साथ वरिष्ठ पत्रकार परीक्षित लूथरा का करीब 20 साल का लंबा सफर खत्म हो गया।

6 hours ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

7 hours ago

'डीडी न्यूज' में एंकर व सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के पदों पर भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी प्रसारण संस्था प्रसार भारती ने 26 फरवरी 2026 को एक अहम भर्ती नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 'डीडी न्यूज' के लिए है

5 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

7 hours ago