होम / टेलिस्कोप / जानिए, इस बार किस नंबर पर रहा आपका पसंदीदा एंटरटेनमेंट चैनल
जानिए, इस बार किस नंबर पर रहा आपका पसंदीदा एंटरटेनमेंट चैनल
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। साल 2016 के 31वें हफ्ते (30 जुलाई - 05 अगस्त, 2016) में बार्क इंडिया (BARC India) ने हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के जो अलग-अलग आंकड़ें जारी किए हैं, उसमें शहरी क्षेत्रों के आं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
साल 2016 के 31वें हफ्ते (30 जुलाई - 05 अगस्त, 2016) में बार्क इंडिया (BARC India) ने हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के जो अलग-अलग आंकड़ें जारी किए हैं, उसमें शहरी क्षेत्रों के आंकड़ों में स्टार प्लस नंबर-1 पर बना हुआ है, जबकि दूसरे नंबर पर कलर्स रहा है और वहीं तीसरे नंबर पर जी टीवी। जबकि इस दौरान स्टार उत्सव, जी अनमोल को पीछे छोड़ते हुए आठवें नंबर पर पहुंच गया है।
इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों के व्युरअरशिप आंकड़ों पर नजर डालें तो स्टार उत्सव शीर्ष पर है, जबकि जी अनमोल नंबर-2 और सोनी पल नंबर-3 पर रहा। वहीं स्टार प्लस ने एक पायदान की छलांग लगाते हुए रिश्ते को पीछे छोड़ दिया।
शहरी क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट का प्रदर्शन
31वें हफ्ते स्टार प्लस नंबर-1 पर बना हुआ है। लेकिन चैनल ने इस हफ्ते अपनी व्युअरशिप रेटिंग में गिरावट दर्ज की है, जोकि अब 468 मिलियन से घटकर 453 मिलियन हो गई है।
वहीं कलर्स दूसरे नंबर पर बना हुआ है। इस दौरान चैनल की रेटिंग 372 मिलियन से बढ़कर 375 मिलियन हो गई है।
इस दौरान जी टीवी नंबर-3 पर रहा, और उसकी रेटिंग में भी बढ़त देखने को मिली, जोकि 337 मिलियन से घटकर अब 334 मिलियन हो गई है।
लाइफ ओके 274 मिलियन रेटिंग के साथ इस सूची में चौथे नंबर पर रहा। लेकिन चैनल की रेटिंग घटी है, जो कि पिछले हफ्ते 280 मिलियन थी।
वहीं सोनी टीवी ने 254 मिलियन रेटिंग के साथ इस सूची में पांचवें नंबर पर रहा। 30वें हफ्ते चैनल की रेटिंग 276 मिलियन थी।
सब टीवी इस दौरान 251 मिलियन रेटिंग के साथ छठे नंबर पर रहा। बीते हफ्ते चैनल की रेटिंग 274 मिलियन थी।
&टीवी 152 मिलियन रेटिंग के साथ 7वें नबंर पर रहा। पिछले हफ्ते चैनल 139 मिलियन थी।
स्टार उत्सव एक पायदान चढ़कर 8वें नबंर पर पहुंच गया है। चैनल ने इस दौरान 121 मिलियन की रेटिंग जुटाई। जबकि पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 109.45 मिलियन थी।
जी अनमोल 119 मिलियन रेटिंग के साथ 9वें नंबर पर फिसल गया, जबकि पिछले हफ्ते चैनल 109.49 मिलियन रेटिंग के साथ नंबर-8 पर था।
इस सूची में आखिर में सोनी पल रहा, जिसने इस दौरान 92 मिलियन रेटिंग जुटाई, जबकि पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 94 मिलियन थी।
ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट का प्रदर्शन
ग्रामीण क्षेत्रों के आंकड़ों की बात करें तो यहां स्टार उत्सव इस हफ्ते सबसे अधिक देखा जाने वाला चैनल रहा। इस दौरान चैनल की रेटिंग 376 मिलियन से बढ़कर 406 मिलियन हो गई है।
जी अनमोल 386 मिलियन रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर रहा। इस दौरान चैनल की रेटिंग 352 मिलियन से घटकर 333 मिलियन रह गई है।
292 मिलियन रेटिंग के साथ सोनी पल नंबर-3 पर बना हुआ है। पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 309 मिलियन थी, जोकि अब घट गई है।
जी टीवी 266 मिलियन रेटिंग के साथ नंबर-4 पर है। पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 274 मिलियन थी।
205 मिलियन रेटिंग के साथ स्टार प्लस ने रिश्ते को पीछे छोड़ दिया और 5वें नंबर पर पहुंच गया। हालांकि पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग इस बार से बेहतर थी, जोकि 217 मिलियन थी।
वहीं इस सूची में रिश्ते नंबर-5 से नंबर-6 पर फिसल गया, जिसकी रेटिंग 218 मिलियन से घटकर 202 मिलियन रह गई।
172 मिलियन रेटिंग के साथ कलर्स नंबर-7 पर रहा। बीते हफ्ते चैनल की रेटिंग 159 मिलियन थी।
इसके बाद नंबर लाइफ ओके चैनल का आया, जिसकी रेटिंग 147 मिलियन से बढ़कर 148 मिलियन रही।
बिग मैजिक चैनल 107 मिलियन रेटिंग के साथ नंबर-9 पर रहा। पिछले हफ्ते इस चैनल की रेटिंग 115 मिलियन थी।
वहीं इस सूची में अखिरी नंबर पर सोनी टीवी रहा, जिसकी रेटिंग इस दौरान 107 मिलियन से घटकर 103 मिलियन रह गई।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स