होम / टेलिस्कोप / ‘सब टीवी’ का ये लोकप्रिय शो अब जल्द होगा बंद...

‘सब टीवी’ का ये लोकप्रिय शो अब जल्द होगा बंद...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल ‘सब टीवी’ का लोकप्रिय शो ‘बड़ी दूर से आए हैं’ जल्द ही बंद होने वाला

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल ‘सब टीवी’ का लोकप्रिय शो ‘बड़ी दूर से आए हैं’ जल्द ही बंद होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस शो का आखिरी प्रसारण इसी महीने की 14 तारीख को होगा।

इस साल सितंबर महीने में शो ने अपने 600 एपिसोड पूरे किए थे। इस शो की कहानी की शुरुआत एक एलियन परिवार के धरती पर आने से हुई थी और इस शो के ट्रैक में दो साल से पूरा परिवार अपने खोए हुए बेटे की तलाश में जुटा है। मेकर्स शो को हैप्पी एंडिंग के साथ खत्म करने वाले हैं। खबर है कि शो के लास्ट एपिसोड में यह खोज पूरी हो जाएगी।

वहीं इससे पहले 'बालवीर' शो के भी ऑफ एयर होने की खबरें आईं थीं। यानी अब यह दूसरा शो होगा, जो ऑफ एयर होगा।

मीडिया में आई जानकारी के मुताबिक, इन दोनों शो की जगह नए शो लेंगे, जो युवा दर्शकों पर केंद्रित होंगे। हाल ही में चैनल ने ‘खिड़की’ ‘यारों का टशन’ और ‘इच्छाप्यारी नागिन का प्रसारण शुरू किया है। अब नए शो की फेहरिस्त में ‘त्रिदेवियां’ शामिल होने जा रही हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सलीम खान की तबीयत में सुधार: जावेद अख्तर ने दिया हेल्थ अपडेट

सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान की तबीयत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। जावेद अख्तर ने कहा कि सलीम खान अब ठीक हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।

1 day ago

दिल थाम लीजिए : इस दिन आ रहा है 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज होगा। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

1 day ago

शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में ब्रिटनी स्पीयर्स गिरफ्तार

अमेरिका की प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

1 day ago

जेल से लौटे राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी: बोले-कोर्ट में रोने की खबरें झूठी

राजपाल यादव ने कोर्ट में रोने की वायरल खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कहानियां मनगढ़ंत हैं। चेक बाउंस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत मिली है।

3 days ago

राजश्री देशपांडे को हुआ ब्रेस्ट कैंसर: सर्जरी के बाद बताया अपना हाल

अभिनेत्री राजश्री देशपांडे ने बताया कि उन्हें शुरुआती चरण का स्तन कैंसर हुआ था। समय पर जांच में बीमारी का पता चलने के बाद सर्जरी हुई और अब वह स्वस्थ होने की प्रक्रिया में हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

21 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

21 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

21 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

13 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

21 hours ago