होम / टेलिस्कोप / ...इन वजहों से अपने पुराने रंग में लौट रहा है 'बिग बॉस'

...इन वजहों से अपने पुराने रंग में लौट रहा है 'बिग बॉस'

<p style="text-align: justify;">कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस-10' धीरे-धीरे अपने रंग में आ रहा है। पिछले हफ्ते पहले तो मोनालिसा और ओम जी एक ही स्विमिंग पूल में मस्ती करते नजर आए, उसके बाद मोनालिसा ने मनु पंजाबी को सबके सामने किस ही कर दिया और फिर मोनालिसा ने जो कहा, उसे सुनकर तो बिग बॉस के घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट दंग रह ग

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस-10' धीरे-धीरे अपने रंग में आ रहा है। पिछले हफ्ते पहले तो मोनालिसा और ओम जी एक ही स्विमिंग पूल में मस्ती करते नजर आए, उसके बाद मोनालिसा ने मनु पंजाबी को सबके सामने किस ही कर दिया और फिर मोनालिसा ने जो कहा, उसे सुनकर तो बिग बॉस के घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट दंग रह गए।

दरअसल, बीते हफ्ते ही बिग बॉस ने सभी घरवालों को एक टास्क दिया। इसके तहत ओम जी को घर के राजा और बाकी इंडियावालों को उनके रिश्तेदार का किरदार निभाना था। सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स को सेवकों का काम दिया गया था। मोनालिसा को सेविका का काम मिला था। इस बीच बिग बॉस ने गौरव चोपड़ा को कहा कि इस टास्क के दौरान अगर सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स एक सीक्रेट टास्क कर देते, तो घर में सत्ता परिवर्तन हो सकता है।

मोनालिसा को मनु के गाल पर किस करना था, ये टास्क भी बिग बॉस ने सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स को दिया था। यह टास्क मोनालिसा ने बड़ी चलाकी से कर लिया। इस दौरान मोनालिसा, मनु के सामने प्यार का इजहार करते हुए भी नजर आईं। यह देखकर लगा कि रियलिटी शो अपने पुराने रंग में लौट रहा है। बिग बॉस को जो लोग फॉलो कर रहे हैं, उन्हें पता होगा कि यहां कई प्रेम कहानियों ने जन्म दिया है।

मनु और मोनालिसा के बीच भी इन दिनों प्रेम की खिचड़ी पकते हुए नजर आ रही है। लेकिन शायद ही किसी ने सोचा होगा कि मोनालिसा बिग बॉस के घर में रहते हुए प्रेग्नेंट हो जाएंगी! बिग बॉस के घर में इतना बड़ा कांड इससे पहले नहीं हुआ है। मोनालिसा ने इस बात को चीख-चीख कर राजा का किरदार निभा रहे, ओम जी के सामने कहा। मोनालिसा ने कहा कि वह मनु पंजाबी के बच्चे की मां बनने वाली हैं। हालांकि ये सब उन्होंने मजाक में कहा, लेकिन ऐसा लगता है कि इनके बीच कुछ तो गड़बड़ है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सलीम खान की तबीयत में सुधार: जावेद अख्तर ने दिया हेल्थ अपडेट

सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान की तबीयत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। जावेद अख्तर ने कहा कि सलीम खान अब ठीक हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।

1 day ago

दिल थाम लीजिए : इस दिन आ रहा है 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज होगा। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

1 day ago

शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में ब्रिटनी स्पीयर्स गिरफ्तार

अमेरिका की प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

1 day ago

जेल से लौटे राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी: बोले-कोर्ट में रोने की खबरें झूठी

राजपाल यादव ने कोर्ट में रोने की वायरल खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कहानियां मनगढ़ंत हैं। चेक बाउंस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत मिली है।

3 days ago

राजश्री देशपांडे को हुआ ब्रेस्ट कैंसर: सर्जरी के बाद बताया अपना हाल

अभिनेत्री राजश्री देशपांडे ने बताया कि उन्हें शुरुआती चरण का स्तन कैंसर हुआ था। समय पर जांच में बीमारी का पता चलने के बाद सर्जरी हुई और अब वह स्वस्थ होने की प्रक्रिया में हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

21 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

21 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

21 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

13 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

21 hours ago