होम / टेलिस्कोप / जानिए, इस बार रैकिंग में किस नंबर पर है आपका पसंदीदा एंटरटेनमेंट चैनल
जानिए, इस बार रैकिंग में किस नंबर पर है आपका पसंदीदा एंटरटेनमेंट चैनल
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। साल 2016 के 47वें हफ्ते (19-25 नवंबर, 2016) में बार्क इंडिया (BARC India) के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के बीच कलर्स सबसे अधिक देखा जाने व
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
साल 2016 के 47वें हफ्ते (19-25 नवंबर, 2016) में बार्क इंडिया (BARC India) के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के बीच कलर्स सबसे अधिक देखा जाने वाला चैनल बना, जबकि इसके बाद स्टार प्लस और फिर सोनी का नंबर आया। वहीं ग्रामीण इलाकों में सोनी पल ने जी अनमोल को पीछे छोड़ दिया और नंबर-1 चैनल बन गया, जबकि दूसरे नंबर पर जी अनमोल और तीसरे नंबर पर स्टार उत्सव रहा। वहीं शहरी और ग्रामीण की कुल रेटिंग की बात करें तो कलर्स ने 655 मिलियन इम्प्रेशंस दर्ज की, जबकि 636 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ स्टार प्लस इस मामले में दूसरे नंबर पर और जी टीवी 465 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ तीसरे नंबर पर रहा।
शहरी क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट का प्रदर्शन
442 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ शहरी क्षेत्रों में कलर्स सबसे अधिक देखा जाने वाला चैनल रहा।
वहीं 431 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ स्टार प्लस दूसरे नंबर पर रहा। 46वें हफ्ते चैनल की रेटिंग 422 मिलियन इम्प्रेशंस थी।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन इस दौरान नंबर-3 पर रहा, और उसकी रेटिंग में सुधार देखने को मिला, जोकि 277 मिलियन से बढ़कर अब 288 मिलियन हो गई है।
जी टीवी 274 मिलियन रेटिंग के साथ इस सूची में चौथे नंबर पर है, जबकि पिछले हफ्ते इसकी रेटिंग 276 मिलियन थी।
सब टीवी की रेटिंग इस दौरान में 265 मिलियन दर्ज की गई है।
ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट का प्रदर्शन
ग्रामीण क्षेत्रों के आंकड़ों की बात करें तो यहां सोनी पल ने जी अनमोल से उसके बादशाहत का ताज छीन लिया और शीर्ष पर पहुंच गया। इस दौरान सोनी पल की रेटिंग 348 मिलियन दर्ज की गई, जबकि 307 मिलियन रेटिंग के साथ जी अनमोल दूसरे नंबर पर रहा।
रेटिंग में गिरावट के बावजूद भी, स्टार उत्सव लगातार तीसरे नंबर पर बना हुआ है। चैनल की रेटिंग 47वें हफ्ते 305 मिलियन रही, जबकि 46वें हफ्ते यह 324 मिलियन इम्प्रेशंस थी।
वहीं रिश्ते चैनल 265 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर बना हुआ है, जबकि बीते हफ्ते चैनल की रेटिंग 254 मिलियन थी।
212 मिलियन रेटिंग के साथ कलर्स नंबर-5 पर रहा। बीते हफ्ते चैनल की रेटिंग 209 मिलियन थी।
नंबर-6 पर लाइफ ओके चैनल का रहा, जिसकी रेटिंग 134 मिलियन रही। बता दें कि पिछले हफ्ते यह चैनल 8वें नंबर पर था।
लाइफ ओके को मिले इस उछाल से बिग मैजिक और सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन अब क्रमश: नवें और दसवें नंबर पर पहुंच गया है और इसकी रेटिंग 130 मिलियन और 123 मिलियन रही।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स