होम / टेलिस्कोप / जानिए, इस बार कैसा रहा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी एंटरटेनमेंट चैनलों का प्रदर्शन
जानिए, इस बार कैसा रहा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी एंटरटेनमेंट चैनलों का प्रदर्शन
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। साल 2016 के 32वें हफ्ते (06-12 अगस्त, 2016) में बार्क इंडिया (BARC India) के मुताबिक हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के शहरी क्षेत्रों के आंकड़ों में स्टार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
साल 2016 के 32वें हफ्ते (06-12 अगस्त, 2016) में बार्क इंडिया (BARC India) के मुताबिक हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के शहरी क्षेत्रों के आंकड़ों में स्टार प्लस नंबर-1 पर बना हुआ है, जबकि कलर्स दूसरे नंबर पर है और वहीं जी टीवी तीसरे नंबर पर। जबकि इस दौरान सब टीवी ने इस दौरान चौथे नंबर के चैनल लाइफ ओके को पीछे छोड़ उसकी जगह ले ली है।
इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों के व्युरअरशिप आंकड़ों पर नजर डालें तो स्टार उत्सव नंबर-1 पर रहा, जबकि जी अनमोल नंबर-2 और सोनी पल नंबर-3 पर रहा।
शहरी क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट का प्रदर्शन
32वें हफ्ते भी स्टार प्लस नंबर-1 पर बना हुआ है। चैनल ने इस हफ्ते अपनी व्युअरशिप रेटिंग में भारी बढ़त दर्ज की है, जोकि अब 453 मिलियन इम्प्रेशंस से बढ़कर 475 मिलियन इम्प्रेशंस हो गई है।
वहीं कलर्स भी दूसरे नंबर पर बना हुआ है। इस दौरान चैनल की रेटिंग 375 मिलियन इम्प्रेशंस से बढ़कर 403 मिलियन इम्प्रेशंस हो गई है।
इस दौरान जी टीवी नंबर-3 पर रहा, और उसकी रेटिंग में मामूली गिरावट देखने को मिली, जोकि 334 मिलियन इम्प्रेशंस से घटकर अब 333 मिलियन इम्प्रेशंस रह गई है।
वहीं सब टीवी ने 283 मिलियन इम्प्रेशंस रेटिंग के साथ इस सूची में चौथे नंबर पर जगह बना ली और लाइफ ओके को पीछे छोड़ दिया, जोकि अब पांचवें नंबर पर फिसल गया है। लाइफ ओके की रेटिंग इस दौरान 274 मिलियन इम्प्रेशंस से घटकर 272 मिलियन इम्प्रेशंस रह गई है।
सोनी टीवी 255 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ इस सूची में फिसलकर छठे नंबर पर पहुंच गया। 31वें हफ्ते चैनल की रेटिंग इस 274 मिलियन इम्प्रेशंस थी।
&टीवी की रेटिंग में सुधार देखने को मिला। 158 मिलियन इम्प्रेशंस रेटिंग के साथ चैनल 7वें नबंर पर रहा।
स्टार उत्सव 137 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ 8वें नंबर पर रहा, जबकि पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 121 मिलियन इम्प्रेशंस थी।
जी अनमोल 120 मिलियन इम्प्रेशंस रेटिंग के साथ 9वें नंबर पर बना हुआ है, जबकि पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 119 मिलियन इम्प्रेशंस दर्ज की गई थी।
वहीं 32वें हफ्ते सोनी पल 949 थाउजेंड इम्प्रेशंस के साथ इस सूची में 10वें नंबर पर रहा, जबकि पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 927 थाउजेंड इम्प्रेशंस थीं।
ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट का प्रदर्शन
ग्रामीण क्षेत्रों के आंकड़ों की बात करें तो यहां स्टार उत्सव इस हफ्ते भी सबसे अधिक देखा जाने वाला चैनल बना हुआ है। इस दौरान चैनल की रेटिंग 406 मिलियन इम्प्रेशंस से बढ़कर 461 मिलियन इम्प्रेशंस हो गई है।
वहीं रेटिंग घटने के बावजूद भी जी अनमोल दूसरे नंबर पर बना हुआ है। इस दौरान चैनल की रेटिंग 386 मिलियन इम्प्रेशंस से घटकर 369 मिलियन इम्प्रेशंस रह गई है।
300 मिलियन इम्प्रेशंस रेटिंग के साथ सोनी पल नंबर-3 पर बना हुआ है। पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 292 मिलियन इम्प्रेशंस थी।
जी टीवी 253 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ नंबर-4 पर है। पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 266 मिलियन इम्प्रेशंस थी।
वहीं 216 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ स्टार प्लस नंबर-5 पर है। बीते हफ्ते चैनल की रेटिंग 205 मिलियन इम्प्रेशंस थी।
वहीं इस सूची में रिश्ते नंबर-6 पर है, जिसकी रेटिंग 202 मिलियन इम्प्रेशंस से घटकर 194 मिलियन इम्प्रेशंस रह गई।
182 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ कलर्स नंबर-7 पर रहा। बीते हफ्ते चैनल की रेटिंग 172 मिलियन इम्प्रेशंस थी।
इसके बाद नंबर लाइफ ओके चैनल का आया, जिसकी रेटिंग 148 मिलियन इम्प्रेशंस से बढ़कर 154 मिलियन इम्प्रेशंस हो गई है।
अंत में सोनी टीवी, बिग मैजिक को पीछे छोड़ते हुए नंबर-9 पर पहुंच गया। इस दौरान सोनी टीवी की रेटिंग 103 मिलियन इम्प्रेशंस से घटकर 97 मिलियन इम्प्रेशंस रह गई है। वहीं बिग मैजिक चैनल 95 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ दसवें नंबर पर पहुंच गया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स