होम / टेलिस्कोप / स्नेहा उल्लाल ने बताया: ऐश्वर्या राय से पहली मुलाकात में क्या कहा

स्नेहा उल्लाल ने बताया: ऐश्वर्या राय से पहली मुलाकात में क्या कहा

सलमान खान की फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ से डेब्यू करने वाली स्नेहा उल्लाल ने ऐश्वर्या राय से पहली मुलाकात को याद किया। उन्होंने बताया कि लगातार तुलना के कारण वह काफी असहज महसूस करती थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 hours ago

हिंदी सिनेमा में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेमकहानी लंबे समय तक चर्चा में रही। इसी दौर में सलमान खान ने फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ से अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल को बॉलीवुड में लॉन्च किया था, जिन्हें उस समय ऐश्वर्या राय की हमशक्ल कहा जाता था। अब सालों बाद स्नेहा उल्लाल ने ऐश्वर्या से अपनी पहली मुलाकात को याद किया है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में स्नेहा उल्लाल ने बताया कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में उनकी मुलाकात ऐश्वर्या राय से हुई थी। स्नेहा के अनुसार ऐश्वर्या ने उनसे कहा था, “फिल्मी परिवार में तुम्हारा स्वागत है, बॉलीवुड में तुम्हारा स्वागत है।”

इस पर स्नेहा ने जवाब दिया था, “मुझे माफ कर दीजिए, प्लीज मुझसे नफरत मत कीजिएगा।” स्नेहा ने कहा कि उस समय मीडिया में उनकी और ऐश्वर्या राय की तुलना बहुत ज्यादा हो रही थी, जिससे वह असहज महसूस करती थीं। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इस तुलना से ऐश्वर्या को कैसा महसूस होता होगा।

स्नेहा उल्लाल ने यह भी बताया कि उन्हें पहली बार सलमान खान की बहन अर्पिता खान की सहेलियों ने देखा था, जिसके बाद उन्हें फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ के लिए ऑडिशन का मौका मिला। फिल्म के दौरान सलमान खान ने उनकी काफी मदद की और हमेशा सपोर्टिव रहे। हालांकि स्नेहा उल्लाल को शुरुआत में काफी चर्चा मिली, लेकिन बॉलीवुड में उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। बाद में उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और बंगाली फिल्मों में भी काम किया।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फिल्म भूत बंगला का टीजर जारी: 14 साल बाद साथ आये अक्षय-प्रियदर्शन

अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ लौट रही है। फिल्म का टीज़र रिलीज हो गया है, जिसमें डर और कॉमेडी का दिलचस्प मेल देखने को मिल रहा है।

5 days ago

फिनलैंड के राष्ट्रपति ने देखी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’: सीक्वल का इंतजार

फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब ने खुलासा किया कि भारत आने से पहले उन्होंने बेटे की सलाह पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ देखी। उन्होंने इसके सीक्वल का इंतजार भी जताया।

1 week ago

सलीम खान की तबीयत में सुधार: जावेद अख्तर ने दिया हेल्थ अपडेट

सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान की तबीयत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। जावेद अख्तर ने कहा कि सलीम खान अब ठीक हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।

1 week ago

दिल थाम लीजिए : इस दिन आ रहा है 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज होगा। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

1 week ago

शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में ब्रिटनी स्पीयर्स गिरफ्तार

अमेरिका की प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

1 week ago


बड़ी खबरें

‘S4M 40 अंडर 40’: प्रतिष्ठित जूरी ने प्रतिभागियों का किया आकलन

एक्सचेंज4मीडिया समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' द्वारा आयोजित ‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’ के चौथे संस्करण के लिए 14 मार्च 2026 को जूरी मीट का आयोजन किया गया।

4 hours ago

कांग्रेस के मानहानि मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने अर्नब गोस्वामी को भेजा समन

दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस पार्टी की ओर से दायर मानहानि मामले में रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी को समन जारी किया है।

1 hour ago

एम्प्लॉयीज को प्रोत्साहित करने के लिए दैनिक भास्कर ग्रुप ने उठाया ये कदम

दैनिक भास्कर के स्वामित्व वाली कंपनी डीबी कॉर्प लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को बड़ा फायदा देते हुए ESOP स्कीम के तहत नए शेयर जारी किए हैं।

5 hours ago

‘जी मीडिया’ में 2C Lead और नेशनल एडिटर गौरव राज गुप्ता ने दिया इस्तीफा

गौरव राज गुप्ता यहां करीब दो साल से कार्यरत थे। हालांकि, इस इस्तीफे के संबंध में फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

4 hours ago

इस मामले को लेकर 'डिश टीवी' पर NSE व BSE ने लगाया 9.2 लाख रुपये का जुर्माना

डिश टीवी इंडिया लिमिटेड को स्टॉक एक्सचेंज के नियमों का पालन न करने के चलते जुर्माना भरना पड़ा है।

5 hours ago